✕

होम / खास खबर / भारत से काफी प्रभावित थीं क्वीन एलिजाबेथ, Colonial इतिहास को बताया था "कठिन दौर"

भारत से काफी प्रभावित थीं क्वीन एलिजाबेथ, Colonial इतिहास को बताया था "कठिन दौर"

उनके निधन के बाद प्रधानमंत्री मोदी से लेकर राहुल गांधी और ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री ने क्वीन एलिजाबेथ के साथ मुलाकात को भी याद किया, साथ ही उस मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर कीं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ नहीं रहीं, उनका 96 साल की उम्र में स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में निधन हो गया है. क्वीन एलिजाबेथ का नाम दुनिया की महान शख्सियतों में शामिल था. क्वीन एलिजाबेथ ने ब्रिटेन पर 70 साल तक शासन किया. बकिंघम पैलेस ने एक बयान जारी कर कहा है कि, 'महारानी का आज दोपहर बाल्मोरल में निधन हो गया।' बयान में कहा गया, 'द किंग एंड द क्वीन कंसोर्ट (चार्ल्स एंड कैमिला) आज शाम बाल्मोरल में रहेंगे और कल (शुक्रवार) लंदन लौटेंगे.' महारानी 1952 में गद्दी पर बैठी थीं और वह अभूतपूर्व सामाजिक परिवर्तन की गवाह रहीं. पूर्व राजकुमार चार्ल्स अब ब्रिटेन के नए सम्राट होंगे.

पीएम मोदी ने किया याद
उनके निधन के बाद प्रधानमंत्री मोदी से लेकर राहुल गांधी और ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री ने क्वीन एलिजाबेथ के साथ मुलाकात को भी याद किया, साथ ही उस मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर कीं. पीएम बनने के बाद पहली बार 2015 में नरेंद्र मोदी ब्रिटेन गए थे, इसके बाद 2018 में भी उनका ब्रिटेन दौरा था. जहां उनकी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के साथ मुलाकात हुई. पीएम मोदी ने उनके निधन पर लिखा कि, मैं उनकी उदारता और गर्मजोशी को भूल नहीं सकता हूं. इस दौरान क्वीन ने मुझे वो रुमाल भी दिखाया जो महात्मा गांधी ने उन्हें उनकी शादी पर दिया था. पीएम मोदी ने आगे लिखा कि, इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं. 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी व्यक्त की संवेदना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उन्हें लेकर ट्वीट किया. भारतीय राष्ट्रपति ने कहा कि, "दुनिया ने आज एक महान शख्सियत को खो दिया. उन्होंने सात दशक तक अपने देश के लोगों के लिए काम किया. मैं ब्रिटेन के लोगों और महारानी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं." 

 

राहुल गांधी और ममता बनर्जी ने भी किया ट्वीट
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी ने भी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय को याद किया. उन्होंने लिखा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर ब्रिटेन के लोगों और शाही परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. उनका एक लंबा और गौरवशाली शासन था, उन्होंने काफी प्रतिबद्धता और सम्मान के साथ अपने देश की सेवा की. 

 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने याद करते हुए लिखा है कि मैं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर ब्रिटिश शाही परिवार और यूनाइटेड किंगडम के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं. ये एक युग का अंत है, जब सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली ब्रिटिश सम्राट अपनी अंतिम यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगीं. 

I express my condolences to the British Royal family and the people of the United Kingdom on the passing of Her Majesty Queen Elizabeth II.

An era comes to an end as the longest reigning British monarch leaves for her heavenly abode.

भारत से काफी प्रभावित थीं महारानी 
क्वीन एलिजाबेथ को भारत से काफी लगाव था,उन्होंने तीन बार भारत का दौरा किया था. 1961, 1983 और 1997 में वो भारत आईं और यहां की संस्कृति और परंपरा से काफी प्रभावित हुईं, उनका यहां पर गर्मजोशी भरा स्वागत और आतिथ्य मिला, उसके बारे में उन्होंने कहा कि "भारतीय लोगों की गर्मजोशी और आतिथ्य, और भारत की समृद्धि और विविधता ही हम सभी के लिए प्रेरणा रही है" 1961 में, महारानी और उनके पति, दिवंगत प्रिंस फिलिप - ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग, ने मुंबई, चेन्नई और कोलकाता का दौरा किया - फिर बॉम्बे, मद्रास और कलकत्ता - और आगरा में ताजमहल का भी दौरा किया. भारत की उनकी अंतिम यात्रा भारत की स्वतंत्रता की 50 वीं वर्षगांठ समारोह के मौके पर थी और पहली बार उन्होंने औपनिवेशिक इतिहास के "कठिन एपिसोड" का संदर्भ दिया. उन्होंने आयोजित भोज में कहा कि "यह कोई रहस्य नहीं है कि हमारे अतीत में कुछ कठिन घटनाएं हुई हैं. जलियांवाला बाग एक दुखद उदाहरण है. 


 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

19-September-2026

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

09-September-2026

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

14 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

15 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

18 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

19 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

20 hours ago