होम / खास खबर / इस पंजाबी सिंगर से नाराज हुए BoAT वाले अमन गुप्ता, उठा डाला ये कदम 

इस पंजाबी सिंगर से नाराज हुए boAT वाले अमन गुप्ता, उठा डाला ये कदम 

पंजाबी गायक शुभनीत सिंह को विराट कोहली सहित कुछ क्रिकेटरों ने भी अनफॉलो कर दिया है. उनके खिलाफ विरोध बढ़ता जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पंजाबी गायक शुभनीत सिंह का विरोध बढ़ता जा रहा है. इस बीच, कंज्यूमर बेस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी boAt ने बड़ा फैसला लिया है. कंपनी का कहना है कि उसने कनाडा के रहने वाले सिंगर शुभनीत सिंह के आगामी इंडिया कॉन्सर्ट से नाता तोड़ लिया है. शुभ के नाम से मशहूर यह 26 वर्षीय सिंगर 23 से 25 सितंबर तक मुंबई में कॉर्डेलिया क्रूज पर परफार्म करने वाला है. इसके अलावा, नई दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में भी शुभ के प्रोग्राम होने हैं. हालांकि, खबर है कि मुंबई कॉन्सर्ट को सरकार ने बैन कर दिया गया और वहां लगे शुभ के पोस्टर्स भी हटा दिए गए हैं. खालिस्तानी समर्थक होने का आरोप झेल रहे सिंह को भारत का विवादित नक्शा शेयर करने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है.

अमन गुप्ता की कंपनी है boAT 
शार्क टैंक इंडिया के जज अमन गुप्ता की कंपनी boAt ने घोषणा की है कि वो सिंगर के विवादित बयानों को ध्यान में रखते हुए उनके भारत दौरे के अपने सभी प्रयोजनों को वापस ले रही है. boAt शुभनीत सिंह के इंडिया कंसर्ट की मुख्य स्पॉन्सरशिप कंपनी थी. boAT ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (X) पर कहा - BoAt में, जबकि अविश्वसनीय संगीत समुदाय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता गहरी है, हम सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण एक सच्चे भारतीय ब्रैंड हैं. इसलिए, जब हमें कलाकार शुभ द्वारा इस साल की शुरुआत में की गई टिप्पणियों के बारे में पता चला तो हमने दौरे से अपना प्रायोजन वापस लेने का फैसला लिया. हम भारत में एक जीवंत संगीत संस्कृति को बढ़ावा देना जारी रखेंगे और ऐसे मंच बनाएंगे, जहां उभरते कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें.

विराट कोहली भी हुए नाराज
पंजाबी गायक शुभनीत सिंह पर खालिस्तानी समर्थक होने का आरोप है. इस बीच, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या ने भी अनफॉलो कर दिया है. सिंह को लेकर इस विवाद की शुरुआत की वजह एक नक्शा है. दरअसल, 26 साल के रैपर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारत का एक गलत नक्शा शेयर किया था, जिसमें केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, पंजाब और पूर्वोत्तर राज्यों को नहीं दिखाया गया. अब जब उनके भारत टूर की तारीख नजदीक आ गई है, तो उनका विरोध तेज हो गया है. इस संबंध में मुंबई पुलिस को एक ज्ञापन भी सौंपा गया है, जिसमें शुभ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

2 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 hour ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

2 hours ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

17 hours ago