होम / खास खबर / BJP ने जिस किम जोंग-उन से की ममता बनर्जी की तुलना, उसके बारे में क्या जानते हैं आप?

BJP ने जिस किम जोंग-उन से की ममता बनर्जी की तुलना, उसके बारे में क्या जानते हैं आप?

ममता बनर्जी अपने एक बयान को लेकर घिर गई हैं. मोदी सरकार के मंत्री ने उनकी तुलना उत्तर कोरिया के तानाशाह से कर डाली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कोलकाता रेप एवं मर्डर केस को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में उफान आ गया है. बुधवार को बंगाल बंद के दौरान कई जगहों पर भाजपा और सत्तारूढ़ दल TMC के कार्यकर्ताओं में झड़प हुई. TMC भाजपा पर बंगाल को हिंसा की आग में जलाने के आरोप लगा रही है. वहीं, भाजपा चाहती है कि राज्य के हालात को देखते ही राष्ट्रपति शासन लगाए जाए.  

बयान पर मचा बवाल 
राष्ट्रपति शासन की आहट से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तिलमिलाई हुई हैं. उन्होंने अपने एक बयान में PM मोदी का नाम लेकर कहा कि यदि आपने बंगाल को जलाया तो असम, नॉर्थ-ईस्ट, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे. हम आपकी कुर्सी हिला देंगे. CM बनर्जी के इस बयान की हर तरफ निंदा हो रही है.  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तो ममता बनर्जी की तुलना उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से कर दी है.

ये CM की भाषा नहीं
मोदी सरकार के मंत्री ने कहा कि यह एक लोकतांत्रिक व्यक्ति, एक मुख्यमंत्री की भाषा नहीं हो सकती. जिस तरह उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन अपने विपक्ष को बर्दाश्त नहीं करते. ठीक इसी तरह ममता बनर्जी अपने विपक्ष के शब्दों को बर्दाश्त नहीं कर पातीं. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर किम जोंग कौन हैं. किम उत्तर कोरिया के तानाशाह हैं. उनके राज में किसी को अपनी मनमर्जी से जीते की आजादी नहीं है. उत्तर कोरिया में किम को नाराज़ करने का मतलब होता है मौत.

ऐसा है कोरिया का हाल
खबर तो यहां तक है कि पेरिस ओलंपिक में खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किम जोंग-उन द्वारा सजा दी गई है. इतना ही नहीं, पदक विजेता टेबल टेनिस खिलाड़ी किम कुम-योंग और री जोंग-सिक भी मुश्किल में घिर गई हैं. दरअसल, दुश्मन देश दक्षिण कोरिया के खिलाड़ियों के साथ सेल्फी में हंसने को लेकर किम जोंग उन उनसे काफी नाराज हैं. बताया जा रहा है कि जांच के बाद उन्हें कड़ी सजा दी जा सकती है.

पहले भी दी है सजा
तानाशाह किम जोंग उन लोगों को कड़ी सजा देने के लिए प्रसिद्ध हैं. पहले भी वह खराब प्रदर्शन पर अपने एथलीटों को सजा दे चुके हैं.  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2012 ओलंपिक में हारने वालों को सजा के तौर पर कोयले की खदान में भेज दिया गया था. उनसे मजदूरों की तरह काम करवाया गया था. इसी तरह, उत्तर कोरिया की फुटबॉल टीम जब 2010 विश्व कप क्वालीफाइंग राउंड में सबसे ज्यादा गोल खाते हुए सभी 3 मैच हार गई थी, तो टीम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. उत्तर कोरिया में हार को देश का सिर नीचा करने के समान माना जाता है. इसलिए किम हारने वाले खिलाड़ियों को कड़ी सजा देते हैं. 

दौलत भी बेशुमार
कहा तो यहां तक जाता है कि उत्तर कोरिया में लोगों को अपनी पसंद की हेयरस्टाइल रखने की भी इजाजत नहीं है.  किम जोंग-उन अपने दुर्दांत व्यक्तित्व के साथ ही बेशुमार दौलत के लिए भी प्रसिद्ध हैं. वैसे उनकी दौलत के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है. लेकिन अनुमान है कि उनकी कुल संपत्ति 5 अरब डॉलर से ज्यादा है. उत्तर कोरियाई लीडर के पास रूस, ऑस्ट्रिया, लिचेंस्टीन, चीन, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड और लक्जमबर्ग सहित कई देशों करीब 200 बैंक खाते हैं, जिनमें बेशुमार दौलत है. किम के पास उत्तर कोरिया में 20 महल और हवेलियां हैं. उनके कारों के कलेक्शन में 100 से ज्यादा लग्जरी कार हैं. इतना ही नहीं, किम के पास एक शानदार निजी जेट और नौका भी है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

12 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

12 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago