✕

होम / खास खबर / बजट से पहले आम आदमी को बड़ी राहत, घट गए अमूल दूध के दाम, चेक करें नए रेट

बजट से पहले आम आदमी को बड़ी राहत, घट गए अमूल दूध के दाम, चेक करें नए रेट

अमूल ने दूध की कीमत में एक रुपये की कटौती की है. लंबे समय तक दूध का रेट बढाने के बाद अब दाम कम किए गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमूल ने दूध की कीमतों में कटौती कर दी है. दूध की कीमतों में 1 रुपया प्रति लीटर की कटौती कर दी है. ये कटौती सिर्फ गुजरात राज्य में की गई है. गुजरात की डेयरी सेक्टर की दिग्गज कंपनी अमूल ने अपने प्रमुख दूध उत्पादों की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है. अमूल गोल्ड, अमूल फ्रेश, और अमूल टी स्पेशल के 1 लीटर पाउच की कीमतों में 1 रुपये की कमी की गई है. यह पहली बार है जब अमूल ने दूध की कीमतें बढ़ाने के बाद कम कही है. इससे पहले अमूल ने जून 2024 में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की थी.

अमूल दूध के नए रेट और पुरानी कीमतें 

अमूल गोल्ड - अब 65 रुपये प्रति लीटर (पहले 66 रुपये).
अमूल फ्रेश - अब 53 रुपये प्रति लीटर (पहले 54 रुपये).
अमूल टी स्पेशल: अब 61 रुपये प्रति लीटर (पहले 62 रुपये).

अमूल का कीमत घटाने का कारण 

हालांकि कंपनी ने कीमत घटाने के पीछे कोई जानकारी नहीं दी है. लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि यह कदम ग्राहकों को राहत देने और बाजार में कंपिटिशन से निपटने के लिए उठाया गया है. डेयरी सेक्टर में बढ़ता कंपिटिशन और ग्राहकों की जरूरतों को देखते हुए अमूल ने यह फैसला किया है.

ग्राहकों को मिलेगी राहत 

दूध की कीमतों में इस कटौती से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी. खासतौर पर उन परिवारों को, जो रोजाना बड़ी मात्रा में दूध का इस्तेमाल होता है. अमूल के यह उत्पाद न केवल गुजरात बल्कि पूरे देश में लाखों घरों में उपयोग किए जाते हैं. अमूल देश की सबसे बड़ी डेयरी कंपनियों में से एक है. दूध की कीमतों में यह कटौती ग्राहकों और बाजार दोनों के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है. अमूल का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब फूड प्रोडक्ट की कीमतों में बढ़ोतरी और महंगाई के चलते लोग परेशान है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

19-September-2026

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

09-September-2026

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026


बड़ी खबरें

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

3 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

1 hour ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

3 hours ago

निसान की घरेलू बिक्री में लगातार आठवें महीने बढ़ोतरी, अक्टूबर में 50% का उछाल

कंपनी ने जनवरी से अक्टूबर के दौरान घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर कुल 85,124 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की.

1 hour ago

IDBI को खरीदने के लिए IDBI की पूंजी का इस्तेमाल करेगी फेयरफैक्स?

फेयरफैक्स, IDBI बैंक का नियंत्रण हासिल करने के लिए 52,878 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा है. लेकिन इसके चेयरमैन प्रेम वत्सा ने निवेशकों से कहा है कि IDBI खुद फेयरफैक्स के बीमा और वित्तीय सेवा कारोबार को खरीदने के लिए नकद भुगतान करेगा. फेयरफैक्स ने इस रकम को उन स्रोतों में भी शामिल किया है, जिनसे वह अधिग्रहण के लिए भुगतान करेगी.

3 hours ago