होम / खास खबर / महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत, 5 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा रिटेल इनफ्लेशन

महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत, 5 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा रिटेल इनफ्लेशन

सीपीआई डेटा के मुताबिक, पिछले महीने यानी जनवरी में खुदरा महंगाई दर 4.31 प्रतिशत रही, जबकि दिसंबर 2024 में यह आंकड़ा 5.22 प्रतिशत था

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

नया साल 2025 देश की आम जनता के लिए खुशियों का पैगाम लेकर आया है. पहले सरकार ने बजट में बड़ी राहत देते हुए 12 लाख तक के इनकम को टैक्स फ्री कर दिया. फिर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी रेपो रेट 25 बेसिस प्वाइंट घटाकर 6.5 परसेंट से 6.25 परसेंट कर दिया. अब महंगाई में आई गिरावट ने भी लोगों को खुश कर दिया है. 

रिटेल महंगाई में आई भारी गिरावट

जनवरी में खुदरा महंगाई दर गिरकर पांच महीने के निचले स्तर 4.31 परसेंट पर पहुंच गई है. आने वाले महीनों में सब्जियों और खाने-पीने के सामानों की कीमत और कम होने की उम्मीद जताई जा रही है. जनवरी के आंकड़े ब्याज दरों में कटौती की मौद्रिक नीति समिति के फैसले का समर्थन जरूर करती है, लेकिन एक्सपर्ट्स ने आगाह किया है कि आगे चलकर रुपये में गिरावट का भी मॉनिटरी पॉलिसी पर असर पड़ सकता है. 

इतनी कम हुई है महंगाई

बुधवार को जारी ऑफिशियल डेटा के मुताबिक, कन्ज्यूमर प्राइस इंडेक्स बेस्ड महंगाई दिसंबर में 5.22 परसेंट से घटकर जनवरी में 4.31 परसेंट हो गई है. जबकि जनवरी 2024 में यह 5.1 परसेंट थी. कन्ज्यूमर फूड प्राइस इंफ्लेशन भी दिसंबर 2024 में 8.39 परसेंट से घटकर इस साल जनवरी में 6.02 परसेंट हो गई है. 

क्या फरवरी में भी कम रहेंगी कीमतें? 

इस क्रम में फूड और बेवरेजेस की भी कीमतें घटी हैं. जनवरी में इनकी भी महंगाई दर कम होकर 5.68 परसेंट हो गई है, जो पिछले महीने 7.69 परसेंट थी. इस दौरान सबसे ज्यादा दाम सब्जियों के घटे हैं. इनकी महंगाई दर दिसंबर में 26.56 परसेंट से घटकर जनवरी में 11.35 परसेंट हो गई है. कीमतों में नरमी का यह रूख फरवरी में भी बरकरार रह सकता है. आईसीआरए ने फरवरी में CPI इंफ्लेशन के 4 परसेंट रहने का अनुमान लगाया है. इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने भी फरवरी और मार्च 2025 में सीपीआई इंफ्लेशन 3.9 परसेंट से 4 परसेंट के दायरे में रहने का अनुमान लगाया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

1 week ago

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026

पर्यावरण से कॉर्पोरेट सफलता तक: 56 वर्षीय सुधीर मिश्रा की पेशेवर विरासत

सुधीर मिश्रा की जीवन यात्रा यह साबित करती है कि स्वयं की दिशा और दृष्टि पेशेवर सफलता और स्थायी विरासत का आधार बनती है.

18-February-2026


बड़ी खबरें

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

18 minutes ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

1 hour ago

SEBI ने मणिपाल हेल्थ के IPO को दी मंजूरी, 8,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी ने 25 मार्च 2026 को IPO के लिए ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे. प्रस्तावित IPO में 8,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.

2 hours ago

VIRGIO ने हंसा निगम को बनाया CMO, ब्रांड की विकास रणनीति की संभालेंगी कमान

हंसा निगम वर्ष 2023 में VIRGIO से जुड़ी थीं. तब से उन्होंने कंपनी की ब्रांड पहचान मजबूत करने और ग्राहकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

2 hours ago

भारतीय डिजिटल मार्केटिंग उद्योग ने खोया बड़ा नाम, Yaap Digital के संस्थापक अतुल हेगड़े का निधन

याप डिजिटल के अलावा अतुल हेगड़े भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे. नवाचार को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी के उद्यमियों को सहयोग देना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल था.

2 hours ago