होम / खास खबर / Ration Card वालों के ल‍िए बड़ी खबर, 5.8 करोड़ राशन कार्ड हुए रद्द; कहीं आपका तो नहीं

Ration Card वालों के ल‍िए बड़ी खबर, 5.8 करोड़ राशन कार्ड हुए रद्द; कहीं आपका तो नहीं

भारत सरकार ने कुल 5.8 करोड़ से लगभग राशन कार्ड निरस्त कर दिए हैं. सरकार ने किस वजह से किए हैं यह राशन कार्ड निरस्त. लिस्ट में कहीं आपका नाम तो शामिल नहीं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में गरीब जरूरतमंद लोगों को सरकार की ओर से राशन कार्ड जारी किए जाते हैं. भारत में करोड़ों राशन कार्ड धारक है. सरकार राशन कार्ड के जरिए लोगों को नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत कम कीमत पर राशन मुहैया करवाती है. तो इसके साथ ही राशन कार्ड पर देश के लोगों को सरकार की और भी योजनाओं का लाभ मिल पाता है. लेकिन हाल ही में राशन कार्ड धारकों के लिए एक बेहद बड़ी खबर आई है. भारत सरकार ने कुल 5.8 करोड़ के लगभग राशन कार्ड निरस्त कर दिए हैं. सरकार ने किस वजह से किए हैं यह राशन कार्ड निरस्त. तो इसके साथ ही चेक कर लें निरस्त किए गए राशन कार्डों की लिस्ट इसमें कहीं आपका नाम तो शामिल नहीं.

मंत्रालय ने क्या कहा?

केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने कहा कि सरकार के व्यापक स्तर पर डिजिटलाइजेशन के प्रयास से देश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में काफी बदलाव आया है और 5.8 करोड़ फर्जी राशन कार्ड को रद्द किया गया है. इससे वैश्विक स्तर पर खाद्य सुरक्षा कार्यक्रमों के लिए नये मानक स्थापित हुए हैं. मंत्रालय ने बयान में कहा कि 80.6 करोड़ लाभार्थियों को सेवा प्रदान करने वाली पीडीएस प्रणाली में सुधार के तहत आधार के जरिये वेरिफिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक रूप से अपने ग्राहक को जानें (ई-केवाईसी) की व्यवस्था से 5.8 करोड़ नकली राशन कार्ड हटाए जा सके हैं.

बयान के अनुसार, ‘‘इन प्रयासों के परिणामस्वरूप गड़बड़ी में काफी कमी आई है और लक्षित लोगों तक पहुंच में वृद्धि हुई है.’’ मंत्रालय के अनुसार, लगभग सभी 20.4 करोड़ राशन कार्ड को डिजिटल कर दिया गया है. इनमें से 99.8 प्रतिशत आधार से जुड़े हैं और 98.7 प्रतिशत लाभार्थियों की पहचान का सत्यापन बायोमेट्रिक माध्यम से किया गया है.

5.33 लाख ई-पीओएस इक्विपमेंट लगे

केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने कहा कि देशभर में उचित मूल्य की दुकानों पर 5.33 लाख ई-पीओएस (इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ सेल) उपकरण लगाये गये हैं. इसके जरिये खाद्यान्न वितरण के दौरान आधार के जरिये सत्यापन करने के साथ यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि राशन का वितरण सही व्यक्ति तक हो. मंत्रालय ने कहा, ‘‘आज कुल खाद्यान्न में से लगभग 98 प्रतिशत खाद्यान्न के वितरण में आधार के जरिये सत्यापन का उपयोग किया जा रहा है. इससे पात्रता नहीं रखने वाले लाभार्थियों को अलग करने और कालाबाजारी के जोखिम को कम करने में मदद मिली है.’’

सभी राशन कार्ड धारकों को e-KYC करवाना जरूरी

बता दें भारत सरकार के खाद्य मंत्रालय की ओर से पहले ही सभी राशन कार्ड धारकों को  ई केवाईसी कंप्लीट करवाने के बारे में सूचना जारी कर दी गई है. सरकार की ओर से राशन कार्ड धारकों को इसके लिए डेडलाइन भी दी गई थी. लेकिन बहुत से राशन कार्ड धारकों ने ई केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा नहीं करवाया. इसमें कई फर्जी राशन कार्ड धारक भी शामिल थे. सरकार ने अब इन लोगों को चिन्हित करके इनके राशन कार्ड कैंसिल कर दिए हैं. अगर आप भी राशन कार्ड का इस्तेमाल करते हैं. तो 31 दिसंबर 2025 से पहले ई-केवाईसी कंप्लीट करवा लें. नहीं तो आपका राशन कार्ड भी हो सकता है कैंसिल.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

21 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

10 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

10 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

11 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

12 hours ago