होम / खास खबर / Har Ghar Tiranga. 2024 : हर घर तिरंगा अभियान का बनें हिस्सा, यहां सेल्फी पोस्ट करके मनाएं स्वतंत्रता दिवस

Har ghar tiranga. 2024 : हर घर तिरंगा अभियान का बनें हिस्सा, यहां सेल्फी पोस्ट करके मनाएं स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस से पूर्व Har Ghar Tiranga अभियान की शुरुआत की गई है. यह अभियान 9 अगस्त 2024 से शुरू होकर 15 अगस्त 2024 तक जारी रहेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर केंद्र सरकार की ओर से देशभर में 'Har Ghar Tiranga' अभियान चलाया जा रहा है. इस पर्व को 15 अगस्त 2024 तक मनाया जाएगा. इसकी शुरुआत 9 अगस्त 2024 से हो चुकी है, जो अगले 6 दिन तक यानी 15 अगस्त तक चलेगा.  इस अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. घरों, दुकानों से लेकर सरकारी और निजी संस्थानों में भी तिरंगा लगाया जा रहा है. पिछले साल भी सरकार की ओर से 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया गया था और लोगों ने इसमें बाद चढ़कर हिस्सा लिया था. तो आइये जानते हैं आप कैसे हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बन सकते हैं?

क्या है हर घर तिरंगा अभियान?

हर घर तिरंगा’ भारत की आज़ादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्‍य में लोगों को अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रोत्‍साहित करने हेतु ‘आज़ादी के अमृत’ महोत्‍सव के तत्‍वावधान में चलाया जा रहा एक अभियान है. इसका उद्देश्य नई पीढ़ी के साथ-साथ देश के सभी लोगों मे देश के प्रति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गौरव और सम्मान की भावना पैदा करना है. देश के समस्त राज्यों से लेकर जिले स्तर पर स्वतंत्र सप्ताह के दौरान तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और तिरंगा अभियान जैसे अनेक देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. आप harghartiranga.com पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी पोस्ट करके हर घर तिरंग अभियान में हिस्सा ले सकते हैं. आप राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी पोस्ट कर सकते हैं और डिजिटल रूप से घर पर तिरंगा भी दिखा सकते हैं. 

कैसे लें अभियान में हिस्सा?

1. हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेने के लिए सबसे पहले आपको harghartiranga.com वेबसाइट पर जाना होगा.  इसके बाद Participate सेक्शन पर टैप करना होगा.
2. इसके बाद आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, राज्य और देश की जानकारी देनी होगी.
3. फिर आपको Read and Agree ऑप्शन पर टैप करना होगा.
4. इसके बाद आपको तिरंगे के साथ की अपनी सेल्फी पोस्ट करनी होगी.
5. फिर आपको submit बटन पर टैप करना होगा. इसके बाद आपकी सेल्फी को यूज के लिए परमिशन देनी होगी.
6. इसके बाद आपका हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट जनरेट हो जाएगा, जिसे डाउनलोड किया जा सकेगा.

यहां मिलेगा तिरंगा

डाक विभाग को हर घर तिरंगा कैंपेन को बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है. देश की आम जनता प्रीमियम झंडे को डाक विभाग से खरीद पाएंगे. इसके अलावा आप चाहें, तो झंडा खरीदने के लिए https://www.epostoffice.gov.in/ पर जा सकते हैं.

झंडे का अपमान करना दंडनीय अपराध

भारत में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के कानून मौजूद हैं. यह कानून तय करता है कि निजी और सरकारी संस्थानों को किस तरह से ध्वज फहराना चाहिए. भारत की ध्वज संहिता 26 जनवरी 2002 को लागू हुई थी. इसके तहत राष्ट्रीय ध्वज का अपमान नहीं किया जा सकता है. इसके लिए दंड का प्रावधान किया गया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago