होम / खास खबर / कौन हैं Rahul Ananda, जिनके घर को बांग्लादेश में दंगाइयों ने फूंक डाला?

कौन हैं Rahul Ananda, जिनके घर को बांग्लादेश में दंगाइयों ने फूंक डाला?

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले जारी हैं. अब तक कई हिंदू परिवारों को निशाना बनाया जा चुका है. वहां रहने वाले अल्पसंख्यक खौफ में हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बांग्लादेश में अराजकता और हिंसा का दौर जारी है. अब तक बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो चुकी है. शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़कर भाग जाने के बाद हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है. उग्र प्रदर्शनकारी अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले कर रहे हैं. मशहूर संगीतकार राहुल आनंद (Rahul Ananda) पर भी अटैक हुआ है. गनीमत इतनी है कि आनंद और उनका परिवार दंगाइयों के हमले से किसी तरह बचने में कामयाब रहा. 

म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स लूट लिए
हिंदू समुदाय से आने वाले आनंद बांग्लादेश के नामी संगीतकार हैं. उनका अपना एक बैंड भी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दंगाइयों ने उनके ढाका स्थित धानमोंडि 32 आवास पर धावा बोला और जमकर उत्पात मचाया. बताया जा रहा है कि आनंद, उनकी पत्नी और बेटा बचकर भाग निकलने में कामयाब रहे, लेकिन हमलावर उनके घर से सबकुछ लूटकर ले गए. उग्र भीड़ ने आनंद के घर से 3 हजार म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स भी चुरा लिए हैं. 

ये भी पढ़ें - पड़ोस में लगी आग से कहीं जल न जाएं हमारी कंपनियों के हाथ, इनके शेयर हुए लाल

घर में आग भी लगा गए दंगाई
संगीतकार, गीतकार और गायक राहुल आनंद ढाका में Joler Gaan नाम से एक बैंड चलाते हैं. बांग्लादेशी अखबार 'द डेली स्टार' के अनुसार, हमलावरों ने पहले गेट तोड़ा और फिर घर तबाह करना शुरू कर दिया. दंगाई फर्नीचर से लेकर कीमती सामान तक सब लूट ले गए. इसके बाद उन लोगों ने राहुल के पूरे घर में आग लगा दी. हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि राहुल और उनका परिवार कहां हैं. 

यूनुस के हाथों में मुल्क की कमान 
उधर, बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के गठन की तैयारी शुरू हो गई है. नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का नेतृत्व करेंगे. देश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन की अध्यक्षता में राष्ट्रपति भवन में एक बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया है. प्रदर्शनकारी छात्रों ने भी इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है. वहीं, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं. पूरे बांग्लादेश से अवामी लीग के 20 नेताओं की हत्या हुई है. उनके घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाया जा रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago