होम / खास खबर / क्रिसमस पर घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो जानिए NCR के मॉल्स में कैसी है तैयारी?

क्रिसमस पर घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो जानिए NCR के मॉल्स में कैसी है तैयारी?

क्रिसमस को लेकर दिल्ली एनसीआर के माल्स में सेलिब्रेशन की खास तैयारियां हुई हैं. माल्स में सजावट देखने के साथ ही आपको स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ भी मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप इस बार अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस को यादगार बनान चाहते हैं, तो दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख मॉल्स आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं. जैसे-जैसे क्रिसमस नजदीक आ रहा है, दिल्ली-एनसीआर में उत्सव का माहौल बढ़ता जा रहा है. यहां के शानदार क्रिसमस कार्निवल, उत्सवों और खास गतिविधियों के साथ आपका क्रिसमस और भी खास बन सकता है. चाहे आप बच्चों के साथ मिलकर खुशियां मनाना चाहते हों या दोस्तों के साथ मस्ती करना, इन मॉल्स में हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास है. इस समय मॉल्स सिर्फ शॉपिंग के लिए नहीं, बल्कि क्रिसमस एंजॉय करने के लिए भी एक अच्छी डेस्टिनेशन बन चुके हैं. स्पेक्ट्रम मेट्रो, वर्ल्ड स्ट्रीट बाय ओमैक्स, रीच 3रोड्स, डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया, एम्बियन्स मॉल गुरुग्राम और एम्बियन्स मॉल वसंत कुंज जैसे मॉल्स इस साल अपनी क्रिसमस कार्निवल्स के साथ खास उत्सव का आयोजन कर रहे हैं. तो आइये जानते हैं यहां आपके लिए क्या खास है?

वर्ल्ड स्ट्रीट बाय ओमैक्स का 'हैप्पीनेस कार्निवल'
फरीदाबाद का वर्ल्ड स्ट्रीट बाय ओमैक्स इस साल 'हैप्पीनेस कार्निवल' के साथ क्रिसमस का जश्न मनाने जा रहा है. 20 से 26 दिसंबर तक आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम टिमटिमाती रोशनी, शानदार माहौल और मस्ती से भरपूर होगा. 21 दिसंबर को स्टैंडअप कॉमेडियन गौरव गुप्ता का विशेष शो इस शाम को और भी यादगार बनाएगा.

वेगस मॉल द्वारका का क्रिसमस विले
वेगस मॉल द्वारका में 21 दिसंबर से 'क्रिसमस विले' की शुरुआत होगी, जहां बच्चे वर्चुअल स्लेज राइड्स, एआर फोटो बूस्ट, डोनट मेकिंग और 'पिक द कैंडी' जैसी मजेदार गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं. सांता से मिलने और क्रिसमस परेड का हिस्सा बनने का मौका भी मिलेगा.

स्पेक्ट्रम मेट्रो मॉल में जादुई उत्सव
स्पेक्ट्रम मेट्रो मॉल इस क्रिसमस को और भी खास बना रहा है. 21 दिसंबर को सेक्टर 75, नोएडा में 'बुर्रा नाइट्स' का आयोजन होगा, जिसमें पंजाबी गायक जसबीर जस्सी और सुनंदा शर्मा का लाइव प्रदर्शन होगा. यहां उत्सव का माहौल और भी जोश से भरा रहेगा.

रीच 3रोड्स का 'विंटर वंडरलैंड'
गुरुग्राम स्थित रीच 3रोड्स 25 दिसंबर तक 'विंटर वंडरलैंड 3.0' का आयोजन कर रहा है. इस उत्सव में बच्चों के लिए क्रिसमस ट्री सजाना, सांता क्लॉज से मिलना, जिंगल बेल्स जैसे कार्यक्रम होंगे. साथ ही, शॉपिंग और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी लिया जा सकता है.

ईडीएम मॉल का रंगीन उत्सव
गाजियाबाद के कौशांबी स्थित ईडीएम मॉल भी इस क्रिसमस पर रंग-बिरंगे उत्सव का आयोजन कर रहा है. यहां क्रिसमस कार्ड मेकिंग, रॉक पेंटिंग, स्नोमैन बनाने जैसी रचनात्मक गतिविधियों के साथ सांता के साथ फोटो खिंचवाने और जादुई शो का आनंद लिया जा सकता है.

डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में क्रिसमस फिएस्टा
नोएडा के सेक्टर 18 स्थित डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में 10 से 31 दिसंबर तक क्रिसमस फिएस्टा आयोजित हो रहा है, जिसमें हस्तनिर्मित क्राफ्ट्स, पारंपरिक स्वाद और कैरोल सिंगिंग का आनंद लिया जा सकेगा. इसके साथ ही, 25 दिसंबर को एक खास 25 किमी दौड़ भी आयोजित की जाएगी.

एम्बियन्स मॉल गुरुग्राम और वसंत कुंज में जश्न
एम्बियन्स मॉल गुरुग्राम और वसंत कुंज में शानदार क्रिसमस सजावट और विशेष कार्यक्रम होंगे. गुरुग्राम में भव्य क्रिसमस ट्री और हैमलीज़ द्वारा सांता की मुलाकात होगी, जबकि वसंत कुंज में कार्निवल और रोमांचक गतिविधियां बच्चों और परिवारों को आकर्षित करेंगी.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago