होम / खास खबर / राजस्थान का 108.48 रुपए वाला Petrol महंगा, तो मध्य प्रदेश का 108.65 वाला क्यों नहीं?

राजस्थान का 108.48 रुपए वाला Petrol महंगा, तो मध्य प्रदेश का 108.65 वाला क्यों नहीं?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में महंगे पेट्रोल को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम वैसे तो पूरे देश में ही काफी ज्यादा हैं, लेकिन कुछ शहरों में इतनी कीमतें आसमान के पार जा पहुंची हैं. उदाहरण के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में पेट्रोल 108.65 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है. मध्य प्रदेश हाल ही में विधानसभा चुनाव से गुजरा है. 17 नवंबर को यहां वोटिंग हुई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से लेकर कई बड़े नेताओं की प्रदेश में सभाएं भी हुईं, लेकिन महंगे पेट्रोल का जिक्र किसी ने नहीं किया. हालांकि, जब PM मोदी राजस्थान में BJP के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे, तो उन्हें पेट्रोल की महंगाई नजर आ गई. जबकि मध्य प्रदेश के मुकाबले राजस्थान में पेट्रोल कुछ सस्ता है. 

क्या कहा था PM मोदी ने?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था - 'राजस्थान की कांग्रेस सरकार पेट्रोल पर 12 से 13 रुपए ज्यादा वसूल रही है, जबकि पड़ोसी राज्यों में पेट्रोल सस्ता है. हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गुजरात में भाजपा की सरकार है, वहां पेट्रोल 96-97 रुपये प्रति लीटर मिलता है. आप जो 10-12 रुपए ज्यादा दे रहे हैं, वो किसकी तिजोरी में जा रहा है. केंद्र की भाजपा सरकार ने पूरे देश के लिए पेट्रोल सस्ता किया था. जिन राज्यों में BJP की सरकार है, वहां जनता को डबल लाभ दिया गया. कांग्रेस की भ्रष्ट सरकारों ने यह लाभ जनता को नहीं दिया'. अब लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर PM मोदी को मध्य प्रदेश का महंगा पेट्रोल क्यों नजर नहीं आया?  

किसके राज्य में क्या है भाव?
चलिए नजर डालते हैं कि बीजेपी और कांग्रेस शासित राज्यों में पेट्रोल की कीमतें क्या हैं. उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 95.28 रुपए प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है. उत्तराखंड में 95.28, हरियाणा में 97.49, मध्य प्रदेश में 108.65, गुजरात में 96.64, असम में 98.08, महाराष्‍ट्र में 106.31, गोवा में  97.41, त्रिपुरा में 99.49, मणिपुर में 101.28, नागालैंड में 99.50, सिक्किम में 102.70, अरुणाचल प्रदेश में 92.52 और पांडिचेरी में पेट्रोल की कीमत 96.22 रुपए प्रति लीटर है. वहीं, कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान में पेट्रोल के दाम 108.48 रुपए प्रति लीटर, हिमाचल में 97.79, छत्तीसगढ़ में 102.56 और कर्नाटक में 101.94 रुपए प्रति लीटर है. 

तुलना पर कुछ ऐसा है परिणाम 
अब यदि दोनों पार्टियों के शासन वाले राज्यों से तुलना करें, तो राजस्थान के 108.48 के मुकाबले बीजेपी के मध्य प्रदेश में 108.65 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है. छत्तीसगढ़ के 102.56 के तुलना में महाराष्‍ट्र में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपए है. कर्नाटक के 101.94 के मुकाबले सिक्किम में पेट्रोल 102.70 रुपए मिल रहा है. कांग्रेस के हिमाचल में जहां पेट्रोल की कीमत 97.79 रुपए है, तो भाजपा के त्रिपुरा में 99.49 रुपए प्रति लीटर. वहीं, टैक्स की बात करें, तो एक रिपोर्ट बताती है कि राजस्‍थान में एक लीटर पेट्रोल पर 31% वैट लगता है, जबकि मध्‍यप्रदेश में 29% + 2.5/ प्रति लीटर VAT लगता है. ऐसे में PM मोदी का यह कहना कि बीजेपी शासित राज्यों में कांग्रेस की सरकार वाले राज्यों से पेट्रोल सस्ता है, पूरी तरह से गले नहीं उतर सकता. कांग्रेस की कुछ राज्यों में ही सरकार है और वहां के पेट्रोल के भाव BJP की सरकार वाले कुछ राज्यों से मेल खाते हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

30 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

16 minutes ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

15 hours ago