होम / खास खबर / जस्टिस चंद्रचूड़ के बारे में कितना जानते हैं आप? सुबह 3:30 बजे होती है उनके दिन की शुरुआत

जस्टिस चंद्रचूड़ के बारे में कितना जानते हैं आप? सुबह 3:30 बजे होती है उनके दिन की शुरुआत

जस्टिस चंद्रचूड़ को वेस्टर्न म्यूजिक सुनना पसंद है. इसके अलावा, उन्हें घूमने और किताबें पढ़ने का भी शौक है.वह कुछ न कुछ समय किताबें पढ़ने के लिए निकाल ही लेते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जस्टिस धनंजय यशवंत (DY) चंद्रचूड़ देश के अगले चीफ जस्टिस (CJI) होंगे. मौजूदा चीफ जस्टिस यूयू ललित ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर केंद्र सरकार से जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश की है. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नामित किया गया है. यदि सरकार इस सिफारिश को स्वीकार कर लेती है, तो जस्टिस चंद्रचूड़ 9 नवंबर को पदभार ग्रहण करेंगे. उनका कार्यकाल दो साल का होगा. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के जज 65 वर्ष की आयु में और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं.

वेस्टर्न म्यूजिक सुनना पसंद
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के दिन की शुरुआत सुबह 3:30 बजे होती है. दरअसल, उन्हें हफ्ते में करीब 250 केस पर काम करना होता है. इसलिए वर्कलोड मैनेज करने के लिए वह सुबह जल्दी उठ जाते हैं. 2019 में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने बारे में काफी कुछ बताया था. उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें वेस्टर्न म्यूजिक सुनना पसंद है. जस्टिस चंद्रचूड़ को कोल्डप्ले और क्रिस मार्टिन जैसे सिंगर्स अच्छे लगते हैं. इसके अलावा, उन्हें घूमना और किताबें पढ़ना भी पसंद है. वह कुछ न कुछ समय किताबें पढ़ने के लिए निकाल ही लेते हैं.

यूएस में शुरू हुआ करियर
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ 2013 में इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने थे. इसके बाद मई 2016 में वह सुप्रीम कोर्ट के जज नियुक्त हुए. वह मुंबई यूनिवर्सिटी और अमेरिका के ओक्लाहोम कॉलेज ऑफ लॉ में अतिथि प्रोफ़ेसर भी रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत यूएस की एक लॉ फर्म के साथ की थी. भारत लौटने पर 1998 में वह बॉम्बे हाई कोर्ट के वरिष्ठ वकील बने. फिर उन्हें अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के पद पर भी नियुक्त किया गया. साल 2000 में वह बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायाधीश बने.    

पिता के फैसलों को पलटा
जस्टिस चंद्रचूड़ की स्कूली शिक्षा मुंबई और दिल्ली से हुई है. उन्होंने कानून की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से की फिर आगे की पढ़ाई के लिए हावर्ड चले गए. जस्टिस चंद्रचूड़ के पिता यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ देश के 16वें चीफ जस्टिस रह चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई ऐसे फैसले सुनाए थे, जिन्हें आज भी याद रखा जाता है. खासबात ये है कि जस्टिस चंद्रचूड़ अपने पिता के दिए हुए दो फैसलों को पलट चुके हैं. उनकी मां क्लासिकल सिंगर थीं. उनके दोनों बेटे पेशे से वकील हैं. बता दें कि जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ वर्तमान CJI यूयू ललित के बाद सबसे वरिष्ठ है और यहीं कारण है कि उनके नाम की सिफारिश सरकार से की गई है. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का कार्यकाल दो साल का होगा. उनके 10 नवंबर 2024 को सेवानिवृत्ति होने की संभावना है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

1 hour ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

7 hours ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 hour ago

लिस्टिंग के बाद LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की सबसे मजबूत तिमाही, मुनाफा 27% बढ़ा

## वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 15.5 प्रतिशत बढ़कर 7,233 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं, शुद्ध मुनाफा 27.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 653 करोड़ रुपये रहा.

6 hours ago

कूल किंग तेल विवाद में डाबर को राहत, 30 सितंबर तक पुराना स्टॉक बेचने की मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर इंडिया को 9,020 कार्टन मौजूदा स्टॉक बेचने की अनुमति दी है. हालांकि कंपनी को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से उत्पाद हटाना होगा और 30 सितंबर के बाद बचा हुआ स्टॉक वापस लेना होगा.

6 hours ago