होम / खास खबर / Delhi Airport से हवाई यात्रा होगी महंगी, Airport ने यूजर फीस बढ़ाने का दिया प्रस्ताव

Delhi Airport से हवाई यात्रा होगी महंगी, Airport ने यूजर फीस बढ़ाने का दिया प्रस्ताव

DIAL ने एयरपोर्ट इकोनॉमी रेगुलेटरी अथॉरिटी (Airport Economic Regulatory Authority) को यूजर डेवलपमेंट फीस बढ़ाने का प्रस्ताव सौंपा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप भी अक्‍सर द‍िल्‍ली के आईजीआई एयरपोर्ट से फ्लाइट लेते हैं तो यह खबर आपके काम की है. जी हां, दिल्ली एयर पोर्ट से आने-जाने वाले घरेलू यात्रियों को जल्द पीक आवर्स के दौरान हवाई यात्रा के लिए ज्‍यादा पेमेंट करना पड़ सकता है. इसके अलावा, इंटरनेशनल फर्स्ट और बिजनेस क्लास के यात्रियों को इकोनॉमी या प्रीमियम इकोनॉमी में सफर करने वालों की तुलना में ज्‍यादा पैसा देना पड़ सकता है. अगर ऐसा होता है तो ये दोनों प्रस्ताव देश में क‍िसी भी एयर पोर्ट के ल‍िए पहली बार होंगे.

प्रस्तावित दरों को सही करेगा

DIAL ने एक अप्रैल 2024 से मार्च 2029 तक की अवधि के लिए प्रस्तावित चौथे टैरिफ कंट्रोल पीरियड के लिए पेश किए अपने प्रस्ताव में कहा है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के इकनॉमी और बिजनेस श्रेणी के यात्रियों के लिए अलग-अलग उपयोगकर्ता यूजर डेवलपमेंट फीस (User Development Fee) लगाया जाना चाहिए. अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरने वाले इकनॉमी श्रेणी के यात्रियों के लिए प्रस्तावित यूडीएफ 430 रुपये से लेकर 810 रुपये रखा गया है जबकि बिजनेस श्रेणी के यात्रियों के लिए टैरिफ दायरा 860 रुपये से 1,620 रुपये तक रखा गया है.

430 से बढ़कर 810 रुपये हो जाएगा चार्ज

एयरपोर्ट इकोनॉमी रेगुलेटरी अथॉरिटी (Airport Economic Regulatory Authority)  को सौंपे गए प्रस्ताव के मुताबिक, पहले दो वर्षों 2025-26 और 2026-27 के लिए प्रत्येक इकनॉमी क्लास के यात्री के लिए 810 रुपये और फिर 2027-28 और 2028-29 के लिए 430 रुपये यूडीएफ लगाने का प्रस्ताव रखा गया है. अंतरराष्ट्रीय विमान से उतरने वाले इकनॉमी श्रेणी यात्रियों के लिए प्रस्तावित शुल्क पहले दो वर्षों के लिए 280 रुपये प्रति व्यक्ति और 2025-2029 नियंत्रण अवधि के अंतिम दो वर्षों के लिए 150 रुपये है. बिजनेस श्रेणी यात्रियों के मामले में 2025-26 और 2026-27 के लिए 570 रुपये प्रति व्यक्ति और 2027-28 एवं 2028-29 के लिए 300 रुपये प्रति व्यक्ति टैरिफ सुझाया गया है.

समय और क्लास के हिसाब से फीस लगाने का प्‍लान

इसके साथ ही डायल ने व्यस्त और गैर-व्यस्त घंटों के लिए घरेलू विमान से उतरने और चढ़ने वाले यात्रियों पर अलग-अलग उपयोगकर्ता शुल्क लगाने की मांग की है. डायल ने कहा है कि घरेलू उड़ान वाले यात्रियों के लिए प्रस्तावित शुल्क व्यस्त अवधि में 315 से 610 रुपये प्रति व्यक्ति है. वहीं घरेलू यात्रियों के लिए प्रस्तावित शुल्क गैर-व्यस्त समय में 115-210 रुपये प्रति व्यक्ति है. दिल्ली हवाई अड्डे पर अमूमन सुबह पांच बजे से 8.55 बजे तक और शाम छह बजे से 8.55 बजे तक का समय व्यस्त होता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago