होम / खास खबर / तय हो गई तारीख, इस दिन मनाया जाएगा आगरा का जन्मदिन

तय हो गई तारीख, इस दिन मनाया जाएगा आगरा का जन्मदिन

मेयर नवीन जैन ने बताया कि आगरा के जन्मदिन को स्थापना दिवस के तौर पर मनाया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अब आगरा को भी अपने जन्मदिन की तारीख मिल ही गई है. हर साल 9 अक्टूबर को आगरा का जन्मदिन मनाया जाएगा. यह घोषणा शनिवार को नगर निगम के कार्यकारिणी कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में मेयर नवीन जैन ने की. उन्होंने बताया कि आगरा के जन्मदिन को स्थापना दिवस के तौर पर मनाया जाएगा. इसके लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो जाएगी. बता दें कि मेयर ने 3 महीने पहले स्थापना दिवस समारोह की जानकारी के लिए कमेटी गठित की थी, जिसने एक महीने पहले ही अपनी रिपोर्ट मेयर को सौंप दी थी.

9 अक्टूबर को होगा सेलिब्रेशन
महापौर नवीन जैन ने घोषणा की कि शरद पूर्णिमा के दिन आगरा दिवस मनाया जाएगा. क्योंकि अश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष यह तिथि 9 अक्टूबर को होगी. इसलिए उसी दिन आगरा का जन्मदिन सेलिब्रेट  किया जाएगा. इस दौरान, महापौर ने कहा कि शरद पूर्णिमा का पर्व भारतीय सांस्कृतिक परंपरा में अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है. भगवान श्री कृष्ण ने इसी दिन ब्रज क्षेत्र में महारास रचाया था. 

अधिकांश सदस्य एकमत
बता दें कि इस तिथि पर ताजमहल चांदनी रोशनी में नाहा जाता है. पूर्व में इस तिथि पर ताजमहल के रात्रि दर्शन की व्यवस्था थी, लेकिन बाद में सुरक्षा के मद्देनजर रात्रि दर्शन बंद कर दिए गए. 2004 से कुछ प्रतिबंधों के साथ शरद पूर्णिमा के अवसर पर ताजमहल का रात्रि दर्शन फिर से प्रारंभ हो गया है, मगर अब पहले जैसी रौनक नहीं रही है. महापौर नवीन जैन ने बताया कि  आगरा की दृष्टि से इस तिथि के महत्व को देखते हुए समिति के अधिकांश सदस्यों का मानना है कि शरद पूर्णिमा पर ही आगरा का जन्मदिन मनाया जाना चाहिए.

पूरे शहर में आयोजन
नवीन जैन ने बताया कि समिति ने यह प्रस्ताव भी रखा था कि प्रतिवर्ष आगरा दिवस के उपलक्ष्य पर एक मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाए. इसके अलावा, पूरे शहर में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों, ऐतिहासिक स्थलों पर भी कार्यक्रम हों, ताकि आगरा के प्रत्येक नागरिक को उससे जोड़ा जा सके. इसे ध्यान में रखते हुए आगरा दिवस को पूरे शहर में एक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा, जिसके तहत सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

1 day ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

1 day ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

2 days ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

2 days ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

2 days ago