होम / खास खबर / समाज के बाद अब देश की संसद में गूंजेगी सुधा मूर्ति की आवाज, ऐसे पहुंचेंगी पार्लियामेंट

समाज के बाद अब देश की संसद में गूंजेगी सुधा मूर्ति की आवाज, ऐसे पहुंचेंगी पार्लियामेंट

सुधा मूर्ति जहां कई सामाजिक क्षेत्रों में काम कर रही हैं तो वहीं वो अब तक कई पुस्‍तकें भी लिख चुकी हैं. उन्‍हें पद्ममश्री से लेकर पद्ममभूषण तक का सम्‍मान दिया गया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में समाज सेवा के कई क्षेत्रों में काम करने वालीं विद्वान महिला सुधा मूर्ति को राष्‍ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने राज्‍यसभा के लिए मनोनीत किया है. राष्‍ट्रपति ने सुधा मूर्ति के साथ 4 अन्‍य लोगों को भी संसद के लिए मनोनीत किया है. सुधा मूर्ति के संसद के अपर हाउस के लिए चयन होने पर पीएम मोदी ने उन्‍हें बधाई देते हुए राष्‍ट्रपति का आभार जताया है. 

आखिर कौन हैं सुधा मूर्ति 
सुधा मूर्ति हालांकि किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. सुधा मूर्ति मौजूदा समय में इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरमैन हैं. सुधा मूर्ति कई किताबें लिख चुकी है और समाज सेवा के कई क्षेत्रों में काम करती हैं. उनके इन्‍हीं कामों के लिए 2006 में उन्‍हें पद्मश्री और 2023 में पद्मभूषण से भी सम्‍मानित किया जा चुका है. इंफोसिस के प्रमुख रहे नारायण मूर्ति उनके पति हैं जबकि ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक उनके दामाद हैं. 

पीएम मोदी ने दी बधाई 
पीएम मोदी ने उन्‍हें राज्‍यसभा भेजे जाने को लेकर ट्वीट भी किया और लिखा 
मुझे खुशी है कि भारत के राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है. सुधा मूर्ति का सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विविध क्षेत्रों में योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायक रहा है. राज्यसभा में उनकी उपस्थिति हमारी 'नारी शक्ति' का एक शक्तिशाली प्रमाण है, जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है.  उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूं.  

सुधा मूर्ति की शिक्षा और करियर 
सुधा मूर्ति ने इलेक्ट्रिक और इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग और मास्‍टर ऑफ इंजीनियरिंग की है. 1996 में उन्‍होंने इंफोसिस फाउंडेशन की स्‍थापना की जो समाज कल्‍याण के लिए काम करती है. वो टाटा इंजीनियरिंग एंड लोकोमोटिव कंपनी में नियुक्‍त पहली महिला इंजीनियर भी रह चुकी हैं. इसके अलावा वो पुणे में एक डेवलपमेंट इंजीनियर के रूप में भी काम कर चुकी हैं. उन्‍होंने काफी किताबें भी लिखी हैं और वो काफी मशहूर भी रही हैं. 

ये भी पढ़ें: SEBI की चिंताओं के बीच EQUITY फंड में हो गया इतना इजाफा, जानिए कितना हुआ इजाफा
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago