होम / खास खबर / केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, लद्दाख में बनाए गए 5 नए जिले, PM मोदी ने दी बधाई

केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, लद्दाख में बनाए गए 5 नए जिले, PM मोदी ने दी बधाई

नए जिलों के गठन से प्रशासन को मजबूत बनाने और लोगों तक सरकारी सेवाओं को सुलभ बनाने में मदद मिलेगी, इससे क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लद्दाख को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लद्दाख में 5 नए जिले बनाने का ऐलान किया है. अमित शाह ने कहा कि लद्दाख के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. गृह मंत्री ने कहा कि लद्दाख में जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग नए जिले बनाए गए हैं. अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि पीएम मोदी के विकसित और समृद्ध लद्दाख के निर्माण के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए गृह मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पांच नए जिले बनाने का फैसला किया है. लद्दाख में नए जिले जिनका नाम जांस्कर, द्रास, शाम, नुबरा और चांगथांग है.

 

यह घोषणा लद्दाख के लिए एक महत्वपूर्ण विकास

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार लद्दाख के लोगों के लिए प्रचुर मात्रा में अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नए जिले शासन को जमीनी स्तर तक मजबूत करके, लोगों के लिए बनाए गए लाभों को उनके दरवाजे तक पहुंचाएंगे. यह घोषणा लद्दाख के लिए एक महत्वपूर्ण विकास है, क्योंकि नए जिले प्रशासन को विकेंद्रीकृत करेंगे और लोगों के लिए सरकारी सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाएंगे. दूर-दराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अब स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और रोजगार के अवसरों जैसी बुनियादी सुविधाओं तक बेहतर पहुंच प्राप्त होगी.

PM ने दी लोगों को बधाई

पीएम मोदी ने गृह मंत्रालय के फैसले की प्रशंसा करते हुए सोशल मीडिया पांच नए जिलों के लोगों को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा कि लद्दाख में पांच नए जिलों का निर्माण बेहतर प्रशासन और समृद्धि की दिशा में एक कदम है. जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग पर अब अधिक ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिससे सेवाएं और अवसर लोगों के और भी करीब आएंगे. वहां के लोगों को बधाई.

 

लद्दाख में पहले कितने जिले थे

इससे पहले लद्दाख में केवल दो जिले थे- लेह और कारगिल. बड़ी आबादी, भौगोलिक क्षेत्र और विकासात्मक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, पांच नए जिलों का निर्माण एक प्रगतिशील कदम माना जा रहा है. इससे न केवल प्रशासनिक दक्षता में सुधार होगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए बेहतर शासन और विकास के अवसर भी सुनिश्चित होंगे. बता दें कि भारत सरकार के द्वारा 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 की ताकतों को खत्म करने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिय. इसके बाद 31 अक्टूबर से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो अलग राज्य बन गए.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

12 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

12 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago