होम / खास खबर / 16 वर्षीय प्रीथम ने माउंट किलिमंजारो की चोटी फहराया तिरंगा, एनसीसी और स्कूल का झंडा

16 वर्षीय प्रीथम ने माउंट किलिमंजारो की चोटी फहराया तिरंगा, एनसीसी और स्कूल का झंडा

दिल्ली पब्लिक स्कूल के चार छात्र पर्वतारोहियों के एक समूह ने विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए माउंट किलिमंजारो की चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

16 वर्षीय छात्र प्रीथम गोली ने इतिहास रचते हुए अपने शहर के सबसे युवा पर्वतारोहियों में से एक बनकर माउंट किलिमंजारो की चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की. इस महत्वाकांक्षी युवा पर्वतारोही ने 8 दिन की कैंपेनिंग के बाद माउंट किलिमंजारो चोटी पर पहुंचकर अपनी शारीरिक सहनशक्ति और मानसिक दृढ़ता का परिचय दिया है. प्रीथम ने चोटी पर पहुंचकर गर्व से तिरंगा सहित एनसीसी और अपने स्कूल का झंडा भी फहराकर एक विशेष रिकॉर्ड बना लिया है.   

12वीं कक्षा के छात्र हैं प्रीथम

प्रीथम दिल्ली पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र हैं, जिन्होंने 12 जुलाई को 4 पर्वतारोहियों के एक समूह के साथ अपनी यात्रा शुरू की. समूह का नेतृत्व अनुभवी पर्वतारोही सत्यरूप सिद्धांत ने किया. चढ़ाई के दौरान समूह को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन प्रीथम के दृढ़ संकल्प और हिम्मत ने उन्हें शिखर तक पहुंचा दिया.

प्रथम ने साझा किया अपना अनुभव

प्रीथम ने बताया कि एवरेस्ट बेस कैंप पूरा करने के बाद भी वह संतुष्ट नहीं थे, वह और अधिक करना चाहता थे और ऊंचाईयों तक पहुंचना चाहते थे, इसलिए उन्होंने किलिमंजारो की चोटी की चढ़ाई की. उन्होंने बताया कि किलिमंजारो की चढ़ाई करते समय उन्हें कभी-कभी अकेलापन महसूस होता था, लेकिन उन्होंने इसका आनंद लिया. सबसे दूर होने के कारण उन्हें यह भी एहसास हुआ कि हमारी ये जिंदगी कितनी सरल है. उन्हें वहां शांति महसूस होती थी, जो पहले कभी महसूस नहीं की थी.

सुबह-सुबह 3 बजे शिखर पर की चढ़ाई

प्रीथम ने बताया कि सबसे कठिन दिन उनके लिए शिखर पर चढ़ाई करने का दिन था, उन्होंने सुबह सुबह 3 बजे ठंडी हवाओं के बीच चढ़ाई शुरू की. उन्होंने बताया कि चढ़ाई बिल्कुल खड़ी थी, महीन बजरी व रेत से बनी फिसलन भरी जमीन के कारण चोटी पर चढ़ने का रास्ता बहुत कठिन था. शिखर पर पहुंचने से बिल्कुल पहले, उन्हें तेज सिर दर्द शुरू हो गया, जो ऊंचाई के कारण सामान्य है, इसलिए उन्होंने बस आगे बढ़ते रहने का फैसला किया. जब वह शिखर पर पहुंचे तो जो एहसास हुआ वह जादुई था, चढ़ाई के दौरान आई सभी मुश्किलें अचानक गायब हो गईं, हालांकि समूह ने क्रेटर कैंप में ठहरने की योजना बनाई थी, लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें उसी रात बाराफू कैंप में उतरना पड़ा.

अपने स्कूल और सहयोगियों को दिया श्रेय

प्रीथम ने कहा है वह अपने दिल्ली पब्लिक स्कूल, नचाराम के सहयोग के लिए धन्यवाद करते हैं और विशेष रूप से सत्यरूप सिद्धांत सर का भी धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने उन्हें पर्वत की चोटी तक पहुंचने में मदद की. उनके बिना यह चढ़ाई बहुत कठिन होती, इसलिए वह अपने स्कूल और सत्यरूप सिद्धांत सर को इसका श्रेय देते हैं.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

12 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

12 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago