होम / खास खबर / महाकुंभ पर चलेंगी 3 हजार स्पेशल समेत 13 हजार ट्रेनें, रेलवे खर्च कर रहा ₹5 हजार करोड़

महाकुंभ पर चलेंगी 3 हजार स्पेशल समेत 13 हजार ट्रेनें, रेलवे खर्च कर रहा ₹5 हजार करोड़

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महाकुंभ की तैयारियों की निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने यहां आने वाले यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशनों पर चली रही तैयारियों की भी समीक्षा की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ 2025 में करीब 40-45 करोड़ श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आने की उम्‍मीद है, उनकी सुगम आवाजाही के लिए इंडियन रेलवे ने व्‍यापक तैयारी की है. महाकुंभ 2025 के मद्देनजर रेलवे द्वारा इस बार 3000 स्पेशल ट्रेनों के साथ 13000 से अधिक रेलगाड़ियों का संचालन करेगा. महाकुंभ 2025 की तैयारियों पर रेलवे अकेले प्रयागराज में ही पिछले 2 साल में 5000 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च कर चुका है. यह जानकारी प्रयागराज पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है.

13 हजार ट्रेनें की गई हैं तैयार

इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'पिछले ढाई साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में महाकुंभ 2025 की तैयारियां की जा रही हैं. पिछले दो साल में इससे जुड़े कार्यों में 5000 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है. महाकुंभ 2025 की तैयारियों की पिछले ढाई साल से नियमित समीक्षा की जा रही है. रास्ते में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए 3000 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी. इसके लिए लगभग 10 हजार नियमित ट्रेनें चलाई जाएंगी, महाकुंभ 2025 के लिए कुल मिलाकर 13 हजार ट्रेनें तैयार की गई हैं.'

50 शहरों से चलेंगी महाकुम्भ स्पेशल ट्रेनें

यहां महाकुंभ के दौरान रेलवे सिक्योरिटी के लिए जो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, वो डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम से जुड़े होंगे. इसके अलावा महाकुंभ के दौरान 8000 RAF के अतिरिक्त जवान तैनात किये जायेंगे.वहीं अलग-अलग भाषा बोलने वाले विभिन्न राज्यों से सिक्योरिटी बुलाई जाएगी. महाकुंभ के दौरान देशभर के 50 शहरों से महाकुम्भ स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज आएंगी. महाकुंभ में एक दिन में 20 लाख यात्री रेल के माध्यम से प्रयागराज पहुंचेंगे. इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 9 स्टेशनों का चयन किया गया है, जो सीधे-सीधे त्रिवेणी संगम से जुड़ेंगे. 

9 स्टेशनों पर चल रहा है काम

प्रयागराज जंक्शन जो यहां का मुख्य स्टेशन है, इसके अलावा आठ ऐसे छोटे बड़े रेलवे स्टेशन हैं, जिनका रिकंस्ट्रक्शन का काम किया गया है. इन रेलवे स्टेशनों पर नए फुटओवर ब्रिज बनाए गए हैं, इन स्टेशनों की पेंटिंग की गई है. इसके अलावा स्टेशनों के आस-पास पार्किंग की सुविधा के लिए भी क्षेत्र बढ़ाया गया है. इसके साथ-साथ स्थाई होल्डिंग एरियाज का भी निर्माण किया गया है.

हर दिन आएंगे 20 लाख श्रद्धालु

महाकुंभ में रेलवे के लिए सबसे बड़ा चैलेंज सिक्योरिटी को मैनेज करना होगा. इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशनों पर एक दिन में करीब 20 लाख की आने वाली भीड़ की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी. इसके लिए 1313 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, रेलवे स्टेशन के अंदर आने वाले हर व्यक्ति पर RPF के जवानों की कड़ी नजर होगी. इसके अलावा स्टेशनों के आसपास के मुख्य चौराहों पर भी सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही है. यह कंट्रोल रूम सीधे डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम से कनेक्ट रहेंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

21 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

10 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

10 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

11 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

12 hours ago