✕

होम / बातें साहित्य की / IBLF:अपने ज्ञान का इस्‍तेमाल कीजिए और उसे प्रजेंट में इस्‍तेमाल करिए :राधाकृष्‍णन पिल्‍लई 

IBLF:अपने ज्ञान का इस्‍तेमाल कीजिए और उसे प्रजेंट में इस्‍तेमाल करिए :राधाकृष्‍णन पिल्‍लई 

मैं अपने स्टूडेंट से कहता हूं कि आप पास्‍ट से ज्ञान लीजिए और उसे अपने प्रजेंट में अप्लाई करिए, उसके बाद आपको अपना पास्ट और भी बेहतरीन नजर आएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिल्‍ली में हुए बिजनेस वर्ल्‍ड ग्रुप के इवेंट IBLF(indian Business litreture festival) के शानदार आयोजन के बाद अब मुंबई में आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम के एक सेशन में अपनी बात रखते हुए कॉरपोरेट चाणक्‍य के लेखक राधाकृष्‍णन पिल्‍लई ने कहा कि जैसा आप जानते हैं कि यह लिटरेचर फेस्टिवल है लेकिन मेरे पास सुनाने के लिए ना तो कोई बहुत अच्छी कहानी है या कोई बुरी कहानी है. मैं अब तक नहीं 21 किताबें लिख चुका हूं. वह सब मैंने इसलिए लिखी क्योंकि पब्लिशर्स की डिमांड थी. मेरी पहली किताब कॉरपोरेट चाणक्य आई थी, जिसमें मैंने चाणक्य के बारे में बताया था. 


कैसे आई कॉरपोरेट चाणक्‍य 
कॉरपोरेट चाणक्‍य के लेखक राधाकृष्‍णन पिल्‍लई ने कहा कि एक दिन कुछ लोग मेरे पास आए और बोले कि बहुत अच्छा बोलते हो आप लिख भी लेते हो क्या? मैंने कहा हां बिल्कुल चाणक्य पर लिख लेंगे. उसके बाद मेरी पहली किताब कॉरपोरेट चाणक्य सामने आई. जो कि बाद में बेस्‍ट सेलर में भी शामिल हुई और अभी वह लगातार जारी है. कई और किताबों पर भी काम चल रहा है. मैं खुश हूं कि उनकी डिमांड अभी भी बनी हुई है. कल मैं जयपुर में था वहां भी एक लिटरेचर फेस्टिवल हो रहा है.


अमेजन के साथ सफल रही किताब 
राधाकृष्‍णन ने कहा कि मैंने अमेज़न के साथ भी किताब पब्लिश की है. मैं खुश हूं कि वहां पर भी बुक्स के बहुत अच्छे नंबर निकल कर सामने आए हैं. उन्होंने डाटा शो किया और बताया कि आप एक और किताब क्यों नहीं लिखते हैं. 21 किताब अभी तक हो चुकी है और आगे चल रहा है.


आखिर कैसे आई कॉरपोरेट चाणक्‍य 
राधाकृष्‍णन पिल्‍लई ने कहा कि कॉरपोरेट चाणक्य के बारे में शॉर्ट में बताना चाहूंगा. यह हुआ इसलिए क्योंकि मैं पिछले 22 साल से कारोबारी हूं. मैंने एक कॉरपोरेट कंपनी के साथ अपना करियर शुरू किया. मैंने ज्वेलरी इंडस्ट्री, क्रिकेट इंडस्ट्री, म्यूजिक इंडस्ट्री सभी जगह काम किया. मेरे आध्यात्मिक गुरु ने मुझसे कहा कि आप नौकरी की तरफ मत देखो बल्कि नौकरी देने वाले बनो. मेरे फादर ने मुझसे कहा कि अगर कुछ गलत करके आएगा तो छोडूंगा नहीं. जाओ मेरा आशीर्वाद आपके साथ है. उसके बाद मैंने बड़ी सक्रियता के साथ अपना कारोबार शुरू किया. उसके बाद मैंने ओरिजिनल चाणक्य को सर्च किया. जिसमें कि 6000 सूत्रों को मैंने दक्षिण भारत में जाकर पढ़ा. उन्हें मैंने अपने कारोबार में अप्लाई किया, जिसके बाद मुझे बहुत सारी आर्थिक सफलता हासिल हुई. बाद मेरी जितनी भी किताबें आई वह मेरा अपना अपना अनुभव था. हमारे देश में बहुत ज्ञान है दूसरे देशों में भी है. मैं इसमें कोई कंपैरिजन नहीं कर रहा हूं.अगर कोई आदमी कॉरपोरेट चाणक्‍य को बार-बार पढ़ता है तो वह कोई और नहीं बल्कि राधा-कृष्ण पिल्ले है. 
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए आर. वैरामुथु, बोले- साहित्य ने ही जीवन को दिशा दी

वैरामुथु ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले तीसरे तमिल साहित्यकार और पहले तमिल कवि बन गए हैं. उन्होंने इस सम्मान को पूरी तमिल भाषा और भारतीय साहित्य जगत का गौरव बताया. 

14-July-2026

दोहरीघाट से दिल्ली, संस्कारों की विरासत’: संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश

यह पुस्तक केवल लेखक की व्यक्तिगत यात्रा नहीं, बल्कि पूर्वांचल की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय पारिवारिक मूल्यों, माता-पिता के संघर्ष, संस्कारों और बदलते सामाजिक परिवेश के बीच मानवीय संवेदनाओं की कहानी को प्रस्तुत करती है.

29-June-2026

'क्लाइमेट जस्टिस' केवल कानूनी विश्लेषण नहीं, प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का दस्तावेज: राजीव

राजीव मलिक ने पुस्तक पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह पुस्तक अंतरात्मा की ऐसी कृति, जिसे कानून की भाषा में व्यक्त किया गया है.

18-June-2026

ग्रामीण भारत, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण की नई कथा ‘उड़ चल अपने देस’

रक्षा मंत्रालय में निदेशक अभिषेक चौहान ने अपनी नई पुस्तक 'उड़ चल अपने देस' के माध्यम से अपने अनुभवों, सामाजिक अवलोकनों और सांस्कृतिक सरोकारों को अभिव्यक्त करने का प्रयास किया है.

16-June-2026

मशहूर शायर बशीर बद्र का निधन, भोपाल में 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बशीर बद्र अपनी गजलों और यादगार शेरों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे. उनकी कई रचनाएं आज भी लोगों की जुबान पर हैं और उर्दू साहित्य में उनका योगदान हमेशा अमर रहेगा.

29-May-2026


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

7 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 minutes ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 hour ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 hour ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

5 hours ago