✕

होम / बातें साहित्य की / लर्निग, पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम करने वाली हस्तियां को ये संस्‍था करेगी सम्‍मानित 

लर्निग, पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम करने वाली हस्तियां को ये संस्‍था करेगी सम्‍मानित 

इस कार्यक्रम के जरिए FICCI लर्निंग, इनोवेशन, रिसर्च के क्षेत्र में बीते लंबे समय से काम कर रहे कई लोगों को संगठन सम्‍मानित करने जा रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) पब्लिकॉन 2023 का आयोजन करने जा रहा है. ये FICCI का ये एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम है जो लर्निंग, रिसर्च और नोवेशन के क्षेत्र में प्रकाशकों की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए पूरी तरह से समर्पित है. यह कार्यक्रम देश की राजधानी दिल्‍ली में 8 अगस्त, 2023  के तानसेन मार्ग स्थित फेडरेशन हाउस में आयोजित किया जाएगा. इसका उद्घाटन केन्‍द्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी करेंगी. 

अवॉर्डस का भी किया जाएगा आयोजन 
FICCI दवारा आयोजित होने वाले पब्लिकॉन 2023 में बहुप्रतीक्षित 'फिक्की पब्लिशिंग अवार्ड्स' शामिल होंगे, जो बिजनेस, ट्रांसलेशन, डिजाइनिंग, फिक्शन, नॉन-फिक्शन और चिल्ड्रन लिटरेचर सहित विभिन्न श्रेणियों में प्रकाशकों के असाधारण योगदान को लेकर दिए जाएंगे. इस कार्यक्रम में, बिना स्‍ट्रेस के पढ़ाई करवाना (leisure reading), भारत के ग्‍लोबल रिसर्च आउटपुट में वैज्ञानिक प्रकाशन की भूमिका, रिसर्च के लिए फंडिंग  में चुनौतियां और उनका रिसर्च आउटपुट और इसके प्रकाशन पर प्रभाव आदि विषयों पर चर्चा होगी. 

कौन-कौन होगा कार्यक्रम में शामिल? 

 इस कार्यक्रम का उद्घाटन महिला एवं बाल, अल्पसंख्यक कार्य मंत्री, भारत सरकार, स्मृति ईरानी करेंगी. जबकि विदेश व शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह, दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस प्रतिभा सिंह व जस्टिस जसमीत सिह, भाजपा राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर, संसद सदस्य प्रशांत नंदा, नेशनल बुक ट्रस्ट के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल युवराज मलिक और साहित्य अकादमी सचिव डॉ. के श्रीनिवासन राव सहित अन्य प्रभावशाली हस्तियां इसमें शामिल होंगी. इस कार्यक्रम में साहित्यिक और अकादमिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी. सम्मानित वक्ताओं में साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. के. श्रीनिवासराव, डीएसटी भारत सरकार के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. अखिलेश गुप्ता, वैज्ञानिक जी' एंड हेड, सीड भारत सरकार, डॉ. देबप्रिया दत्ता, तथा नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) इंडिया की मुख्य संपादक व शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की संयुक्त निदेशक नीरा जैन शामिल हैं.

क्‍या बोले पब्लिशिंग कमेटी के चेयरमैन
FICCI पब्लिशिंग कमेटी के चेयरमैन नीरज जैन ने इस कार्यक्रम को लेकर कहा कि हम मानते हैं कि प्रकाशक हमारे बौद्धिक इकोसिस्‍टम को आकार देने में एक अभिन्न भूमिका निभाते हैं. पब्लिकॉन 2023 उनके अमूल्य योगदान का उत्सव मनाने और प्रकाशन उद्योग के भीतर सहयोग और विकास के माहौल को बढ़ावा देने का एक अनूठा अवसर है.

Netflix इस पोस्‍ट के लिए दे रहा है 7.4 करोड़ की सैलरी


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए आर. वैरामुथु, बोले- साहित्य ने ही जीवन को दिशा दी

वैरामुथु ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले तीसरे तमिल साहित्यकार और पहले तमिल कवि बन गए हैं. उन्होंने इस सम्मान को पूरी तमिल भाषा और भारतीय साहित्य जगत का गौरव बताया. 

14-July-2026

दोहरीघाट से दिल्ली, संस्कारों की विरासत’: संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश

यह पुस्तक केवल लेखक की व्यक्तिगत यात्रा नहीं, बल्कि पूर्वांचल की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय पारिवारिक मूल्यों, माता-पिता के संघर्ष, संस्कारों और बदलते सामाजिक परिवेश के बीच मानवीय संवेदनाओं की कहानी को प्रस्तुत करती है.

29-June-2026

'क्लाइमेट जस्टिस' केवल कानूनी विश्लेषण नहीं, प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का दस्तावेज: राजीव

राजीव मलिक ने पुस्तक पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह पुस्तक अंतरात्मा की ऐसी कृति, जिसे कानून की भाषा में व्यक्त किया गया है.

18-June-2026

ग्रामीण भारत, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण की नई कथा ‘उड़ चल अपने देस’

रक्षा मंत्रालय में निदेशक अभिषेक चौहान ने अपनी नई पुस्तक 'उड़ चल अपने देस' के माध्यम से अपने अनुभवों, सामाजिक अवलोकनों और सांस्कृतिक सरोकारों को अभिव्यक्त करने का प्रयास किया है.

16-June-2026

मशहूर शायर बशीर बद्र का निधन, भोपाल में 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बशीर बद्र अपनी गजलों और यादगार शेरों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे. उनकी कई रचनाएं आज भी लोगों की जुबान पर हैं और उर्दू साहित्य में उनका योगदान हमेशा अमर रहेगा.

29-May-2026


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

7 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 minutes ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 hour ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 hour ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

5 hours ago