✕

होम / बातें साहित्य की / BW IBLF: क्लाइमेट चेंज से पूरी दुनिया में हुआ है बड़ा बदलाव- नम्रता राणा

BW IBLF: क्लाइमेट चेंज से पूरी दुनिया में हुआ है बड़ा बदलाव- नम्रता राणा

इसमें कंपनियों से लेकर के बिजनेस को भी काफी बदलाव करना पड़ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः क्लाइमेंट चेंज से पूरी दुनिया में काफी बदलाव हुआ है और इसमें कंपनियों से लेकर के बिजनेस को भी काफी बदलाव करना पड़ रहा है. ये कहना है नम्रता राणा, डायरेक्टर-स्ट्रेटजी, फ्यूचरस्केप का, जिन्होंने BW IBLF में मोहित गुप्ता को-फाउंडर फ्रोर्ब सोशल-फ्रेंड्स ऑफ बुक्स से बातचीत में शेयर किए. नेट जीरो, सस्टेनेबिलिटी और क्लाइमेट पर बात करते हुए राणा ने कहा कि इस पर बात करना बहुत जरूरी है, क्योंकि औद्योगिक क्रांति के बाद यह सबसे बड़ा बदलाव हुआ है. 

हर व्यक्ति एनर्जी ट्रांजिशन के फेज से गुजर रहा है. बिजली पैदा करने में टेक्नोलॉजी की मदद से काफी चेंज हुआ है. पहले जहां केवल कोयले से बिजली पैदा होती थी, अब गैस, जल, पवन, सौर और विंड से भी पैदा की जा रही है. लोगों का आना-जाना और प्रोडक्शन करने का तरीका भी काफी बदल गया है. कॉर्बन एमीशन की वजह से लोगों के लिए बिल्डिंग को खड़ी करने के तरीकों में भी बदलाव करना पड़ रहा है.

पृथ्वी का भी हम लोगों को करना होगा इंश्योरेंस

नम्रता ने आगे कहा कि नेट जीरो एमीशन लाने के लिए हमको वक्त के हिसाब से बदलाव करते हुए अब पृथ्वी का भी इंश्योरेंस करना होगा. ईएसजी पर नम्रता के विचारों से सहमति जताते हुए मोहित गुप्ता ने कहा कि हैदराबाद में एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर की हीटवेव से मृत्यु हो गई थी, लेकिन इस हीटवेव का असर पूरे समाज पर देखने को मिल रहा है. 

तापमान बढ़ने से पड़ेगा 14 फीसदी जनसंख्या पर असर

नम्रता ने कहा कि अगर पृथ्वी का तापमान 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड भी बढ़ता है तो फिर इसका असर विश्व की 14 फीसदी जनसंख्या पर पड़ेगा. वहीं 2 डिग्री तापमान बढ़ने पर 37 फीसदी जनसंख्या पर असर पड़ेगा. ईएसजी आज के दौर में कंपनियों के लिए चुनौती के साथ एक अवसर भी है. एफएमसीजी सेक्टर भारत में बदलाव लेकर के आ रहा है और लोगों को डराने के बजाए उनको मोटिवेट कर रहा है कि वो पर्यावरण के बारे में भी सोचें. हमको लोगों के माइंडसेट को बदलना है. 

इसके लिए कंपनियां तो कार्य कर रही हैं लेकिन लोगों को खुद भी जागरूकता लेकर के आनी होगी.

VIDEO: EV सेगमेंट में धूम मचाने आ रहे हैं ये स्कूटर और बाइक

. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए आर. वैरामुथु, बोले- साहित्य ने ही जीवन को दिशा दी

वैरामुथु ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले तीसरे तमिल साहित्यकार और पहले तमिल कवि बन गए हैं. उन्होंने इस सम्मान को पूरी तमिल भाषा और भारतीय साहित्य जगत का गौरव बताया. 

14-July-2026

दोहरीघाट से दिल्ली, संस्कारों की विरासत’: संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश

यह पुस्तक केवल लेखक की व्यक्तिगत यात्रा नहीं, बल्कि पूर्वांचल की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय पारिवारिक मूल्यों, माता-पिता के संघर्ष, संस्कारों और बदलते सामाजिक परिवेश के बीच मानवीय संवेदनाओं की कहानी को प्रस्तुत करती है.

29-June-2026

'क्लाइमेट जस्टिस' केवल कानूनी विश्लेषण नहीं, प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का दस्तावेज: राजीव

राजीव मलिक ने पुस्तक पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह पुस्तक अंतरात्मा की ऐसी कृति, जिसे कानून की भाषा में व्यक्त किया गया है.

18-June-2026

ग्रामीण भारत, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण की नई कथा ‘उड़ चल अपने देस’

रक्षा मंत्रालय में निदेशक अभिषेक चौहान ने अपनी नई पुस्तक 'उड़ चल अपने देस' के माध्यम से अपने अनुभवों, सामाजिक अवलोकनों और सांस्कृतिक सरोकारों को अभिव्यक्त करने का प्रयास किया है.

16-June-2026

मशहूर शायर बशीर बद्र का निधन, भोपाल में 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बशीर बद्र अपनी गजलों और यादगार शेरों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे. उनकी कई रचनाएं आज भी लोगों की जुबान पर हैं और उर्दू साहित्य में उनका योगदान हमेशा अमर रहेगा.

29-May-2026


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

7 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 minutes ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 hour ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 hour ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

5 hours ago