होम / जॉब्स-एजुकेशन / IIIT दिल्ली दीक्षांत समारोह: डॉ. आनंद देशपांडे का संदेश ‘युवा बनाएंगे भारत की नई तकनीकी राह’

IIIT दिल्ली दीक्षांत समारोह: डॉ. आनंद देशपांडे का संदेश ‘युवा बनाएंगे भारत की नई तकनीकी राह’

IIIT-दिल्ली का 14वां दीक्षांत समारोह ने यह स्पष्ट किया कि भारत की नई तकनीकी पीढ़ी न केवल ज्ञान में अग्रणी है, बल्कि देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने की दिशा में नेतृत्व करने को भी तैयार है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIIT-Delhi) ने शनिवार को अपना 14वां दीक्षांत समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाया. इस अवसर पर स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों के कुल 780 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं. कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, संस्थान रजत पदक, सर्वांगीण प्रदर्शन पदक, सर्वश्रेष्ठ बी.टेक. परियोजना पुरस्कार, एम.टेक. उत्कृष्ठता स्वर्ण पदक, श्रेष्ठ एम.टेक. शोध प्रबंध पुरस्कार और पीएच.डी. शोध प्रबंध पुरस्कार प्रदान किए गए.

517 बी.टेक., 226 एम.टेक. और 34 पीएच.डी. छात्रों को मिली डिग्रियां

इस वर्ष कुल 517 बी.टेक. विद्यार्थियों ने डिग्री प्राप्त की, जिनका अध्ययन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस, कंप्यूटर साइंस एंड एप्लाइड मैथमेटिक्स, कंप्यूटर साइंस एंड डिज़ाइन, कंप्यूटर साइंस एंड सोशल साइंसेज़, कंप्यूटर साइंस एंड बायोसाइंसेज, और कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में हुआ था. इसके अलावा 226 एम.टेक. छात्रों (जिनमें तीन द्वैध डिग्री धारक शामिल हैं) और 34 पीएच.डी. शोधार्थियों को भी उपाधि दी गई. इनके अनुसंधान क्षेत्र कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस, ह्यूमन-सेंटर्ड डिज़ाइन, गणित, तथा समाज विज्ञान और मानविकी रहे.

दिल्ली के उपराज्यपाल और संस्थान के कुलाधिपति विनय कुमार सक्सेना ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और मार्गदर्शकों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल विद्यार्थियों की नहीं, बल्कि उन सभी की है जिन्होंने उनके साथ कदम से कदम मिलाकर उनका साथ दिया.

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के संस्थापक और चेयरमैन डॉ. आनंद देशपांडे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी अब अपने पेशेवर जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हैं. IIIT-दिल्ली के प्रशिक्षित और ऊर्जावान स्नातक भारत की तकनीक और इंजीनियरिंग को नई दिशा देंगे. यह वही पीढ़ी है जो ‘स्वावलंबी और विकसित भारत’ के प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी.”

नवाचार और प्रगति का वर्ष रहा 2024-25

संस्थान के निदेशक प्रो. रंजन बोस ने इस अवसर पर वार्षिक रिपोर्ट 2024-25 प्रस्तुत की. उन्होंने बताया कि यह वर्ष अकादमिक नवाचार, अत्याधुनिक शोध, उद्यमशील पहल और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों वाला रहा. स्नातकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “IIIT-दिल्ली में आपने यह सीखा है कि हर चुनौती एक अवसर है, अवसर अलग ढंग से सोचने का, सीखने का और अपनी क्षमता को पहचानने का. जैसे ही आप नई दुनिया में कदम रख रहे हैं, अपने ज्ञान को करुणा और जिम्मेदारी के साथ उपयोग करें. नवाचार करें, परिवर्तन लाएँ, लेकिन हमेशा मानवीयता को साथ रखें.”

बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन प्रो. राजेश श्रीवास्तव ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा, “IIIT-दिल्ली ने अपनी स्थापना के मूल उद्देश्यों नवाचार, उत्कृष्टता और सामाजिक प्रभाव को निरंतर आगे बढ़ाया है. चौदहवें दीक्षांत समारोह के इस अवसर पर यह देखकर खुशी होती है कि संस्थान शिक्षा, शोध और उद्यमशीलता के क्षेत्र में लगातार अग्रणी बना हुआ है. हमारे स्नातक न केवल तकनीकी ज्ञान लेकर जा रहे हैं, बल्कि यह जिम्मेदारी भी कि वे तकनीक को और अधिक मानवीय और उपयोगी बनाएं.”

दीक्षांत समारोह में सम्मानित विद्यार्थी

बी.टेक. पुरस्कार प्राप्तकर्ता:

1. कुलाधिपति स्वर्ण पदक: अर्नव अग्रवाल, नलिश जैन

2. संस्थान रजत पदक: अल्हद सेठी, सिद्धार्थ गुप्ता, एन नारोतम, जुबैदा फातिमा, शिवम कुरदा

3. सर्वांगीण प्रदर्शन पदक: नलिश जैन, वेदांत गुप्ता, आदित्य गिर्धर

4. सर्वश्रेष्ठ बी.टेक. परियोजना पुरस्कार: सेजल खुराना

एम.टेक. पुरस्कार प्राप्तकर्ता:

1. उत्कृष्ठ शैक्षणिक प्रदर्शन हेतु स्वर्ण पदक: पुनीत कुमार

2. श्रेष्ठ एम.टेक. शोध प्रबंध पुरस्कार: अमीषा गुप्ता, अल्का सिंह, आदित्य पीर, पुनीत कुमार, जीत टेकचंदानी, अभिषेक जैन

पीएच.डी. शोध प्रबंध पुरस्कार:

अविनाश आनंद, ख्याति, यमन कुमार, जस्मीत कौर, मानसी गोयल, गायत्री पांडा, आयुषी मित्तल, असीम श्रीवास्तव और विशाखा

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

35 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

21 minutes ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

15 hours ago