होम / जॉब्स-एजुकेशन / IIIT दिल्ली में शिक्षा और अनुसंधान का नया अध्याय: AI, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेशनल कोलैबोरेशन पर जोर

IIIT दिल्ली में शिक्षा और अनुसंधान का नया अध्याय: AI, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेशनल कोलैबोरेशन पर जोर

IIIT दिल्ली ने देश का पहला बी.टेक. कोर्स पेश किया है, जिसमें कंप्यूटर साइंस और इकनॉमिक थिंकिंग का अनोखा समावेश होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT Delhi) ने इस वर्ष एक अनोखा बीटेक कोर्स शुरू किया है जो कंप्यूटर साइंस और आर्थिक सोच (Economic Thinking) को जोड़ता है. यह देश का पहला ऐसा कोर्स है जो तकनीकी और आर्थिक विश्लेषण को एक साथ सिखाएगा. यह जानकारी शनिवार को IIIT दिल्ली के 14वें दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान के निदेशक प्रो रंजन बोस ने दी. उन्होंने कहा कि आज के समय में समस्याओं का समाधान किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहा है, इसलिए यह इंटरडिसिप्लिनरी (Interdisciplinary) कोर्स छात्रों को बहुआयामी दृष्टिकोण के साथ प्रशिक्षित करेगा.

मानव-कंप्यूटर इंटरैक्शन पर नया पीजी डिप्लोमा

प्रोफेसर रंजन ने बताया कि IIIT Delhi ने ‘ह्यूमन-कंप्यूटर इंटरैक्शन’ पर एक नया पीजी डिप्लोमा कोर्स और माइनर प्रोग्राम भी लॉन्च किया है. संस्थान का कहना है कि भविष्य में मानव और कंप्यूटर का जुड़ाव और गहरा होगा, इसलिए यह आवश्यक है कि तकनीक को डिजाइन करते समय मानव केंद्रित दृष्टिकोण अपनाया जाए.

फ्रांस के साथ संयुक्त मास्टर्स प्रोग्राम

संस्थान ने फ्रांस की टॉप यूनिवर्सिटी Université Côte d’Azur के साथ एक संयुक्त मास्टर्स प्रोग्राम भी शुरू किया है. यह “वन-प्लस-वन” टाइप का कोर्स है जिसमें भारतीय और फ्रेंच छात्र एक साथ दोनों संस्थानों में अध्ययन करेंगे. इससे छात्रों को वैश्विक अनुभव और अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान के अवसर मिलेंगे.

साइबर सिक्योरिटी पर फोकस, हरियाणा पुलिस के साथ प्रोजेक्ट

संस्थान की फैकल्टी REC Foundation के सहयोग से हरियाणा पुलिस के साथ दो करोड़ रुपये के साइबर सिक्योरिटी प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. इस प्रोजेक्ट के तहत एक ग्राफ डेटाबेस और विजुअलाइजेशन टूल तैयार किया जा रहा है जो संगठित अपराधों और साइबर हमलों का विश्लेषण करने में मदद करेगा. संस्थान उद्योग और सरकारी पेशेवरों को साइबर सिक्योरिटी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में निरंतर प्रशिक्षण भी दे रहा है.

AI अनुसंधान में अग्रणी 

IIIT Delhi में 25 से अधिक फैकल्टी सदस्य AI (Artificial Intelligence) से जुड़ी रिसर्च में कार्यरत हैं. संस्थान का Infosys Centre for AI फेडरेटेड लर्निंग, जीनोमिक्स, ड्रग डिस्कवरी और फिनटेक जैसे क्षेत्रों में काम कर रहा है. AI आधारित ड्रग डिस्कवरी और *सिंगल-सेल जीनोमिक्स* पर चल रहे प्रोजेक्ट देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम माने जा रहे हैं.

स्टार्टअप्स और इनोवेशन को प्रोत्साहन

संस्थान का iHub Anubhuti Incubation Centre अब तक 100 से अधिक स्टार्टअप्स को सहयोग दे चुका है जिनमें से 49 वर्तमान में सक्रिय हैं. पिछले एक वर्ष में इसने स्टार्टअप्स को ₹6.5 करोड़ की सीड फंडिंग* दी है. IIIT Delhi स्टार्टअप्स को टेक्नोलॉजिकल सपोर्ट देने के साथ-साथ इंडस्ट्री को रिसर्च-बेस्ड सॉल्यूशंस भी उपलब्ध करा रहा है.

AI आधारित हेल्थकेयर सॉल्यूशंस

IIIT Delhi के फैकल्टी ने AI आधारित एक सिस्टम तैयार किया है जो AIIMS के ICU में मरीजों के स्वास्थ्य का रियल टाइम डेटा विश्लेषण कर यह भविष्यवाणी कर सकता है कि अगले 24 घंटे में कौन-सा मरीज अधिक जोखिम में है. यह मॉडल डॉक्टरों को प्राथमिकता तय करने और बेहतर निगरानी में मदद करेगा.

स्पेस टेक्नोलॉजी सेंटर और नेशनल प्रोजेक्ट्स

IIIT Delhi ने हाल ही में Space Technology Centre की स्थापना की है जो अब सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है. यह केंद्र Manekshaw Centre के साथ जुड़े राष्ट्रीय कंसोर्टियम का हिस्सा है जिसमें IIT Kanpur, IIT Guwahati, IIT Dhanbad और IIT Jodhpur जैसे संस्थान शामिल हैं.

AI और अकादमिक रिसर्च में संतुलन पर जोर

संस्थान के निदेशक ने बताया कि UGC के दिशानिर्देशों के अनुसार शोधपत्रों में 10% तक AI टूल्स (जैसे Grammarly या ChatGPT) का उपयोग स्वीकार्य है, परंतु रिसर्च की मौलिकता बनाए रखना जरूरी है. संस्थान इस दिशा में छात्रों को प्रशिक्षण दे रहा है कि वे AI को सहायक के रूप में उपयोग करें, न कि पूर्ण निर्भरता के रूप में.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

18 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

7 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

7 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

8 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

9 hours ago