होम / हेल्थ / जब भी कोई आपदा आती है तो उसके इंश्‍योरेंस की मांग बढ़ जाती है : कपिल मेहता

जब भी कोई आपदा आती है तो उसके इंश्‍योरेंस की मांग बढ़ जाती है : कपिल मेहता

हमने कई बार देखा है कि अगर ग्राहक कंपनी पर दबाव बनाता है तो कंपनी को इंश्‍योरेंस का पूरा एमाउंट देना पड़ता है. लेकिन कई बार अगर ग्राहक दबाव में आ जाता है तो कंपनी उसे कम ही पैसा देती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बिजनेस वर्ल्‍ड के इंडिया बिजनेस लिटरेचर फेस्टिवल में कई जाने माने लेखक पहुंचे हैं, जिन्‍होंने अलग-अलग विषयों पर किताबें लिखी हैं. ऐसे ही लेखकों में कपिल मेहता जो इंश्‍योरेंस सेक्‍टर के जानकार हैं, उन्‍होंने भी अपने अनुभवों को लेकर किताब लिखि है, जिसमें उन्‍होंने इंश्‍योरेंस को लेकर अपने अनुभवों को साझा किया है और कई महत्‍वपूर्ण बातों को लिखा है. उन्‍होंने इस कार्यक्रम में कहा है कि हमने अक्‍सर ये देखा है कि जब कभी भी कोई आपदा आती है तो उसके इंश्‍योरेंस की मांग बढ़ जाती है. ये बातें उन्‍हें बिजनेस वर्ल्‍ड के लिटरेचर फेस्टिवल में कही.

आपदा में बढ़ जाती है इंश्‍योरेंस की मांग

लिटरेचर फेस्टिवल में पहुंचे कपिल मेहता को फाउंडर सिक्‍योर नाव, और इंश्‍योरेंस ब्रोकर ने कहा कि ये हमारे सेक्‍टर में सामान्‍य तौर पर देखने को मिलता है कि जब कभी भी कोई आपदा आती है तो उसके इंश्‍योरेंस की मांग बढ़ जाती है. अब कोरोना आया तो हमने देखा कि हेल्‍थ इंश्‍योरेंस की मांग बढ़ गई जब देश में कहीं पर भी भूकंप आता है तो प्रॉपर्टी इंश्‍योरेंस की मांग बढ़ जाती है. ऐसा होना नहीं चाहिए, आपको हमेशा अपनी तैयारी करके चलना चाहिए.

इंश्‍योरेंस होल्‍डर का रवैया बेहद महत्‍वपूर्ण

कपिल मेहता से जब ये सवाल पूछा कि आखिर ऐसा क्‍यों होता है कि कई बार हमारी पॉलिसी का पैसा हमें कंपनी से पूरा नहीं मिल पाता है. इसके जवाब में उन्‍होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि ये सबकुछ इंश्‍योरेंस होल्‍डर के रवैये पर निर्भर करता है. अगर उसने कंपनी से एक अमाउंट का इंश्‍योरेंस लिया है तो कंपनी को वो अमाउंट देना पड़ेगा. हमने कई बार देखा है कि अगर ग्राहक कंपनी पर दबाव बनाता है तो कंपनी को वो देना पड़ता है. लेकिन कई बार अगर ग्राहक दबाव में आ जाता है तो कंपनी उसे कम ही पैसा देती है.

सोच समझ कर लें इंश्‍योरेंस

इंश्‍यारेंस एक्‍सपर्ट कपिल मेहता कहते हैं कि अगर आपको कुछ बीमारियां जैसे सर्वाइकल या माइग्रेन जैसी बीमारियां हैं तो आपको हेल्‍थ इंश्‍योरेंस जैसे पॉलिसी सोच समझ कर लेनी चाहिए. अपनी किताब के बारे में बताते हुए उन्‍होंने कहा कि मैने इस किताब में हेल्‍थ प्रॉपर्टी और टूरिज्‍म जैसे सेक्‍टर को लेकर लोगों को बताने का काम किया है, जिससे आम आदमी को इंश्‍योरेंस को लेकर बुनियादी जानकारी मिल सके.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 minute ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

8 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

17 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago