होम / हेल्थ / HIV, कोविड से भी खतरनाक है प्रदूषण! 10 साल घट रही दिल्ली वालों की उम्र

HIV, कोविड से भी खतरनाक है प्रदूषण! 10 साल घट रही दिल्ली वालों की उम्र

प्रदूषण के मामले में दुनिया भर में भारत का दूसरा स्थान है. इस प्रदूषण की वजह से दिल्ली में लोगों की औसत उम्र भी कम हो रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: हर साल की तरह इस साल भी दिवाली खत्म होते ही दिल्ली और आस-पास के इलाकों में सांस लेना मुश्किल हो चुका है, हवा का प्रदूषण स्तर बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है. प्रदूषण को काबू करने के लिये दिल्ली सरकार ने कई प्रतिबंध भी लगाये हैं. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने कुछ परियोजनाओं को छोड़कर, पूरे दिल्ली-NCR में निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है. एयर क्वालिटी में गिरावट को रोकने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तीसरे चरण के कार्यान्वयन को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया गया है.

प्रदूषण रोकने की खानापूर्ति 
लेकिन ये समस्या हर साल आती है, इसके पीछे वजह कभी पराली बताई जाती है तो कभी पटाखे. बावजूद इसके प्रदूषण को लेकर भारत में सजगता और जागरूकता नहीं के बराबर है. जब प्रदूषण की समस्या बढ़ती है तो सरकारें आनन फानन में कुछ प्रतिबंध और नियम बनाकर अस्थायी रूप से बस मामले को रफा-दफा करने की खानापूर्ति में जुट जाती हैं, लेकिन प्रदूषण की समस्या कितनी गंभीर है, इसका अंदाजा तब आता है जब आप इससे होने वाली गंभीर बीमारियों और उसके असर पर डालते हैं. एक अच्छी सेहत के लिए आपके आसपास प्रदूषण का स्तर जिसे AQI बोलते हैं, 0-50 होना चाहिए, अगर ये 100 भी है तो संतोषजनक है, लेकिन दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में ये 300-400 के बीच है, इससे कई गंभीर बीमारिया होती हैं. 

HIV, स्मोकिंग, कोविड से खतरनाक प्रदूषण
एक शोध में सामने आया है कि कोविड के मुकाबले प्रदूषण की वजह से ज्यादा लोगों की मौतें हुई हैं, जिसमें ये दावा किया गया है कि हर साल प्रदूषण की वजह से 1 करोड़ लोगों की मौत होती है, जबकि कोविड से 26 लाख लोगों की मौत हुई है. पूरी दुनिया में कोविड को लेकर जिस तरह से सतर्कता और प्रतिबंध और कदम उठाए गये, वैसे कदम दुनिया में कहीं भी प्रदूषण को लेकर नहीं उठाए गये. शिकागो यूनिवर्सिटी के एक और शोध में पता चला है कि हर 1000 व्यक्ति पर 973 लोग सांस के जरिये विषैले तत्व लेते हैं. वायु गुणवत्ता जीवन सूचकांक (AQLI) दर्शाता है कि पार्टिकुलेट मैटर (PM) प्रदूषण संचारी रोगों (communicable diseases), जैसे कि तपेदिक और HIV/AIDS, सिगरेट की लत और, कुछ मामलों में, यहां तक ​​कि युद्ध की तुलना में जीवन प्रत्याशा को कम करता है. 

दिल्ली वालों की उम्र 10 साल हो रही कम
प्रदूषण के मामले में दुनिया भर में भारत का दूसरा स्थान है. इस प्रदूषण की वजह से दिल्ली में लोगों की औसत उम्र भी कम हो रही है. यूविर्सिटी ऑफ शिकागों की एक ताजा रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में लोगों की जीवन प्रत्याशा (जीवन जीने की औसत उम्र) प्रदूषण की वजह से 10 साल कम हो रही है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत-गंगा का मैदान दुनिया में सबसे प्रदूषित क्षेत्र होने के अलावा, इसकी वायु गुणवत्ता विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशानिर्देशों को पूरा करने में नाकाम रही है, जिसके चलते औसत भारतीय जीवन प्रत्याशा के पांच साल खो देगा. भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर इसलिये है क्योंकि दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से 9 तो भारत में ही हैं. 

VIDEO: ये कैसा बायकॉट? भारत ने चीन से की जमकर खरीदारी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

10 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

18 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago