होम / हेल्थ / अगर आपके स्टार्टअप में है दम, तो IIT दे रहा है मौका, जीत सकते हैं 10 लाख रुपये

अगर आपके स्टार्टअप में है दम, तो IIT दे रहा है मौका, जीत सकते हैं 10 लाख रुपये

ये कार्यक्रम उन स्टार्टअप्स के लिए है जो कृषि और हेल्थ के क्षेत्र में नए-नए इनोवेशन कर रहे हैं. इस कार्यक्रम के तहत देश के 15 स्टार्टअप को चुना जाएगा

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

कानपुर: कृषि और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रहे स्टार्टअप्स को अपने प्रोडक्ट को बनाकर मार्केट तक पहुंचाने का एक बेहतरीन मौका मिलने वाला है. देश के प्रतिष्ठिति संस्थान IIT कानपुर के स्टार्टअप इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर और भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग मिलकर निर्माण ऐक्सेलरैटर कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं. 

15 स्टार्टअप्स को चुना जाएगा

ये कार्यक्रम उन स्टार्टअप्स के लिए है जो कृषि और हेल्थ के क्षेत्र में नए-नए इनोवेशन कर रहे हैं. इस कार्यक्रम के तहत देश के 15 स्टार्टअप को चुना जाएगा. जिनके प्रोडक्ट्स जो अबतक सिर्फ लैब की टेस्टिंग या प्रोटोटाइप तक ही सीमित हैं, उन्हें उनके सही बाजार तक पहुंचाने में मदद की जाएगी और चुनौती से लड़ने का मार्गदर्शन भी मिलेगा. जो भी स्टार्टअप्स इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें इसके लिए पहले आवेदन करना होगा, जिसकी अंतिम तारीख 5 अगस्त तय की गई है. 

10 लाख का मिलेगा पुरस्कार

इन 15 स्टार्टअप्स के समूह में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्टार्टअप्स को 10 लाख रुपये तक का पुरस्कार भी मिलेगा. इस प्रोग्राम के इंचार्ज प्रोफेशर अमिताभ बंद्योपाध्याय ने बताया कि “हमारा देश विनिर्माण के क्षेत्र में जबरदस्त चुनौतियों का सामना कर रहा है. हमें भारत में विनिर्माण की स्थिति को ऊपर उठाने के लिए कुछ प्रासंगिक विकासात्मक चुनौतियों को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य सेवा और कृषि क्षेत्र में काम करने वाले इनोवेटर्स और स्टार्टअप की तुरंत जरूरत है. उनका मानना है कि निर्माण एक्सेलेरेटर कार्यक्रम क्षेत्र में काम कर रहे स्टार्टअप्स का सकारात्मक उपयोग करने और उन्हें भुनाने की व्यापक क्षमता के साथ आया है."

6 महीने तक चलेगा प्रोग्राम

फाउंडेशन फॉर रिसर्च एंड इनोवेशन इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (FIRST), आई आई टी (IIT) कानपुर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनोवेशन ड्रिवेन एंटरप्रेन्योरशिप (AIIDE) के सीईओ डॉ निखिल अग्रवाल ने बताया कि  SIIC को होनहार इनोवेटर्स और स्टार्टअप्स के साथ काम करने का अनुभव है जो सामाजिक प्रभाव का लाभ उठा सकते हैं. विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के साथ इस सहयोग का उद्देश्य देश में विनिर्माण क्षेत्र को पुनर्जीवित करना है. यह कार्यक्रम SaaS, AI/ML के समान जुनून और उत्साह के साथ निर्माण को आगे बढ़ाने के लिए इनोवेटर्स के बीच प्रेरणा को प्रेरित करेगा.

ये कार्यक्रम 6 महीने तक चलेगा, इस कार्यक्रम को चार भाग में बांटा गया है.  जिसमें 

1. प्रिंसिपल ऑफ प्रोडक्ट ग्रोथ
2. इंजीनियरिंग ऐक्सेलरैशन
3.नेविगेटिग द कम्प्लाइअन्स पज़ल 
4. लीडिग टू नेक्स्ट-स्टेज ग्रोथ 

इसमें नॉलेज वर्कशॉप, वन-ऑन-वन मेंटरिंग सपोर्ट, क्लिनिकल वैलिडेशन के लिए कस्टमाइज्ड सपोर्ट के लिए गहन अध्ययन और बिजनेस और इन्वेस्टर कनेक्ट की भी पेशकश करेगा. इसलिए अगर आपको भी लगता है कि आपके इनोवेशन में दम है तो इस कार्यक्रम में अपना हाथ आजमा सकते हैं. 

VIDEO: EPFO खाताधारकों के लिए खुशखबरी! लाखों लोगों को होगा डायरेक्ट फायदा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

32 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

1 hour ago