होम / हेल्थ / इन साबुन और शैम्पू से जरा बचके, हो सकता है कैंसर! कंपनी ने मंगाया वापस

इन साबुन और शैम्पू से जरा बचके, हो सकता है कैंसर! कंपनी ने मंगाया वापस

बेंजीन एक ऐसा केमिकल है जिससे कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है. यह सूंघने, मुंह के जरिए और स्किन के जरिए शरीर में प्रवेश कर सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: साबुन, शैम्पू बनाने वाली मशहूर कंपनी Unilever ने अपने कई प्रोडक्ट्स को बाजार से वापस मंगवा लिया है. खबर के मुताबिक कंपनी के कई उत्पादों में बेंजीन  (Benzene) नाम का एक केमिकल का पता चला है, जो कैंसर का कारण बन सकता है. 

Unilever ने इन प्रोडक्ट्स को मंगाया वापस
अमेरिका की फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की वेबसाइट के मुताबिक, रिकॉल में Dove, Nexxus, Suave, TRESemme और Tigi जैसे ब्रांड भी शामिल हैं, जो रॉकहोलिक और बेड हेड ड्राई शैंपू बनाते हैं. FDA के अनुसार ये प्रॉडक्ट्स अक्टूबर 2021 से पहले बनाए गए थे और देश भर के रिटेलर्स को बांटे गये थे. इनमें Dove Dry Shampoo Volume and Fullness, Dove Dry Shampoo Fresh Coconut, Nexxus Dry Shampoo Refreshing Mist और Suave Professionals Dry Shampoo Refresh and Revive शामिल हैं. 

बेंजीन से कैंसर का खतरा 
बेंजीन एक ऐसा केमिकल है जिससे कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है. अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन - FDA ने अपने रिकॉल नोटिस में कहा कि बेंजीन कई तरह से इंसान के शरीर में जा सकता है. यह सूंघने, मुंह के जरिए और स्किन के जरिए शरीर में प्रवेश कर सकता है. इससे ल्यूकेमिया (Leukemia) और ब्लड कैंसर (Blood Cancer) हो सकता है. FDA का कहना है कि लोगों को ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें. एरोसोल के साथ समस्या काफी हद तक उन propellants से मालूम होती है, जिनका इस्तेमाल डिब्बे से उत्पादों को स्प्रे करने के लिए किया जाता है. यूनिलीवर के अनुसार, ड्राई शैम्पू रिकॉल के मामले में ऐसा ही था, कंपनी ने उत्पादों में पाए जाने वाले बेंजीन केमिकल की मात्रा जारी नहीं की है, और कहा है कि उसने उन्हें सावधानी से वापस बुला लिया है. 

इसके पहले भी मंगाए गये प्रोडक्ट्स
यूनिलीवर का यह कदम एक बार फिर से पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स के उत्पादों में एरोसोल की सुरक्षा के बारे में सवाल खड़े करता है. पिछले डेढ़ साल में, कई एयरोसोल सनस्क्रीन रिटेल स्टोर्स से वापस मंगवाए गये थे. इसके पहले Johnson & Johnson Neutrogena, Edgewell Personal Care Co की Banana Boat और Beiersdorf AG की Coppertone के साथ-साथ Procter & Gamble Co कंपनी की Secret और Old Spice, Unilever की Suave. यह पहली बार नहीं है जब स्प्रे-ऑन ड्राई शैम्पू को समस्या के रूप में पहचाना गया है। P&G ने Valisure के निष्कर्षों के बाद एयरोसोल उत्पादों के अपने पूरे पोर्टफोलियो का परीक्षण किया. कंपनी ने दिसंबर में बेंजीन contamination का हवाला देते हुए अपने पैंटीन और हर्बल एसेंस ड्राई शैंपू को वापस मंगवाए थे. 

VIDEO: सिर्फ 2 मिनट में आ जाएगा हेल्थ टेस्ट का रिजल्ट, वैज्ञानिकों ने कर दिया कमाल
 

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

10 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

18 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago