होम / हेल्थ / सावधान! फिर तेजी से बढ़ रहा कोरोना, पर दिल्ली में लोग क्यों नहीं लगवा रहे बूस्टर डोज

सावधान! फिर तेजी से बढ़ रहा कोरोना, पर दिल्ली में लोग क्यों नहीं लगवा रहे बूस्टर डोज

डेटा के अनुसार, 2 अगस्त के मुकाबले 4 अगस्त को बूस्टर डोज में सिर्फ 1.05 प्रतिशत और 5 अगस्त को 0.65 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी आ रही है, इसके बावजूद पिछले कुछ दिनों में बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या बहुत कम है. हेल्थ डिपार्टमेंट के ऑफिशियल डेटा के अनुसार, 2 अगस्त तक बूस्टर डोज का आंकड़ा 22,19,059 था, जबकि 4 अगस्त और 5 अगस्त को यह आंकड़ा क्रमश: 22,42,415 और 22,57,172 था. 

दिल्ली में धीमी रफ्तार
डेटा के अनुसार, 2 अगस्त के मुकाबले 4 अगस्त को बूस्टर डोज में सिर्फ 1.05 प्रतिशत और 5 अगस्त को 0.65 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. गौरतलब है कि इस साल 10 अप्रैल को ही 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए बूस्टर डोज लगवाने की छूट दी गई थी, बावजूद दिल्ली में इसकी रफ्तार धीमी है.

दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना के मरीज
शुक्रवार को दिल्ली में 2,419 कोविड के नए केस मिले, जो पिछले 6 महीनों में एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है. ऐसा लगातार तीसरे दिन हुआ, जब दिल्ली में कोविड के मरीजों की संख्या डेली 2000 को क्रॉस कर गई. गुरुवार को दिल्ली में कोविड के 2,202 मरीज मिले थे. LNJP Hospital में कोविड के 51 मरीज अभी एडमिट हैं, जिसमें एक मरीज वेंटिलेटर पर है.

कोविड मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी
पिछले कुछ दिनों में कुछ और अस्पतालों में कोविड मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में कोविड वैक्सीनेशन स्टेटस की बात करें तो 2 अगस्त तक कुल 3,58,61,991 लोगों ने टीका लगवाया है, जिसमें 1,81,97,837 लोगों को पहला डोज लगा है, जबकि 1,54,45,095 लोगों को दूसरा डोज लग चुका है. 'हर घर दस्तक' कैंपेन के तहत सरकार बूस्टर डोज के प्रति जागरूकता भी फैल रही है, लेकिन इसका असर अभी ज्यादा नहीं दिख रहा है.

75 दिनों तक फ्री बूस्टर डोज
इतना ही नहीं, देश के सरकारी अस्पतालों में 15 जुलाई से अगले 75 दिनों के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज फ्री में भी लगाया जा रहा है. इसकी घोषणा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट पर की थी.

VIDEO: किस दिशा में होना चाहिए घर, वास्तु के अनुसार जानें कहां हो बेडरूम, बाथरूम और पूजा रूम


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

33 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

1 hour ago