होम / BW HealthCare / नए साल का जश्न मनाएं, लेकिन सावधानी के साथ; बढ़ रहे हैं JN.1 के मामले

नए साल का जश्न मनाएं, लेकिन सावधानी के साथ; बढ़ रहे हैं JN.1 के मामले

कोरोना का नया वैरिएंट आसानी से इम्यूनिटी को चकमा देकर संक्रमित करने में सक्षम है. ऐसे में नए साल पर भीड़-भाड़ के कारण वायरस फैलने का खतरा और भी बढ़ सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कोरोना (Corona Virus) के प्रकोप से हम सभी वाकिफ हैं. कुछ साल पहले इस जानलेवा वायरस ने जो कहर बरपाया था, उसे शायद ही कोई भूल सके. चिंता की बात ये है कि कोरोना अब अपने नए रूप में सामने आ चुका है और इसके JN.1 वैरिएंट के मामले बढ़ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में अब तक इससे संक्रमित 83 मरीज मिल चुके हैं. कोरोना के इस नए वैरिएंट से सबसे ज्यादा प्रभावित गुजरात हुआ है. यहां इसके 34 मामले सामने आए हैं. 

कहां, कितने मिले मामले?
मीडिया रिपोर्ट्स में कोविड सैंपल का जीनोम सीक्वेंसिंग करने वाले संघ INSACOG के हवाले से बताया गया है कि JN.1 की सबसे ज्यादा मार गुजरात पर पड़ रही है. राज्य में अब तक इसके 34 केस मिले हैं. गुजरात के बाद गोवा का नंबर है, यहां 18 मामले सामने आ चुके हैं. इसी तरह. कर्नाटक में 8, महाराष्ट्र में 7, केरल में 5, राजस्थान में 5, तमिलनाडु से 4 और तेलंगाना में 2 पॉजिटिव केस मिले हैं. वहीं, कोरोना के कुल मामलों की बात करें, तो संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,170 हो गई है. इसमें अकेले केरल में ही 3,096 मामले मिले हैं. कर्नाटक में COVID-19 के 122 केस हैं. 

पहले 3 हफ्ते में बढ़े केस
गुजरात में कोरोना के नए वैरिएंट के केस ज्यादा मिलने के पीछे तर्क यह दिया जा रहा ही कि वहां टेस्टिंग बढ़ा दी गई है. केरल में भले ही COVID-19 के अधिक केस दर्ज हो रहे हों, लेकिन जेएन.1 के अब तक केवल 5 मामले ही सामने आए हैं. INSACOG का डेटा बताता है कि JN.1 वैरिएंट के मामले दिसंबर के पहले तीन हफ्ते में बढ़े हैं. 24 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में 29 नए मामलों का पता चला है. वहीं, अमेरिका और सिंगापुर जैसे देशों में भी नए वैरिएंट से जुड़े मामलों में उछाल आया है. 

वायरस फैलने का खतरा
मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस वैरिएंट में एक अतिरिक्त म्यूटेशन है, जिसके कारण यह तेजी से फैल रहा है. यह आसानी से इम्यूनिटी को चकमा देते हुए व्यक्ति को संक्रमित करने में सक्षम है. ऐसे में नए साल पर भीड़-भाड़ के कारण वायरस फैलने का खतरा और भी बढ़ सकता है. एम्स के पूर्व डायरेक्टर और सीनियर पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. रणदीप गुलेरिया का कहना है कि कोरोना का नया सब-वैरिएंट जेएन.1 तेजी से फैल रहा है, लेकिन इससे मरीजों की स्थिति गंभीर होने के मामले सामने नहीं आए हैं और ना ही हॉस्पिटलाइजेशन बढ़ा है. वहीं, कुछ अन्य एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि सावधानी बरतने की जरूरत है न कि घबराने की. बुजुर्ग और गंभीर बीमारी वाले लोग मास्क इस्तेमाल करें.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago