होम / हेल्थ / Covid-19 Vaccine: अब 9 नहीं, 6 महीने बाद ही लगेगा बूस्टर डोज, स्वास्थ्य मंत्रालय का आदेश

Covid-19 Vaccine: अब 9 नहीं, 6 महीने बाद ही लगेगा बूस्टर डोज, स्वास्थ्य मंत्रालय का आदेश

18 साल से ऊपर के लोगों के लिए COVID-19 बूस्टर डोज के अंतर को 9 महीने से घटाकर 6 महीने कर दिया गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 (Covid 19) के बूस्टर डोज को लेकर बड़ा फैसला किया है. 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए COVID-19 बूस्टर डोज के अंतर को 9 महीने से घटाकर 6 महीने कर दिया गया. यानी 18 साल से ऊपर के जो लोग कोविड टीका का दो डोज लगवा चुके हैं, वो अब 6 महीने बाद ही बूस्टर डोज लगवा सकते हैं. पहले यह समय 9 महीने था.

24 घंटे में कोविड-19 के 16,159 नए मामले
गौतरलब है कि भारत में कोविड-19 के 16,159 नए मामले आने से कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,35,47,809 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,15,212 पर पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, महामारी के कारण 28 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,25,270 हो गई है. उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.26 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.53 प्रतिशत दर्ज की गई है.

संक्रमण की दर 3.56 प्रतिशत दर्ज
आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटे में 737 की वृद्धि दर्ज की गई. संक्रमण की दर 3.56 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि वीकली संक्रमण दर 3.84 फीसदी रही. इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,29,07,327 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है. देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 198.20 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं.

किस राज्य में कितनी मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में जिन 28 और मरीजों ने जान गंवाई है, उनमें से छह-छह मरीजों की मौत केरल और महाराष्ट्र में हुई. दिल्ली तथा पश्चिम बंगाल में तीन-तीन मरीजों की मौत हुई जबकि गोवा और कर्नाटक में दो-दो तथा हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में एक-एक मरीज की मौत हुई.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

32 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

1 hour ago