होम / हेल्थ / महज इतने मिनट में Hip Replacement Surgery कर इस हॉस्पिटल ने बनाया रिकॉर्ड

महज इतने मिनट में Hip Replacement Surgery कर इस हॉस्पिटल ने बनाया रिकॉर्ड

अस्पताल का दावा है कि उसके डॉक्टरों की टीम ने महज 15 मिनट 35 सेकंड में सर्जरी को सफलतापूर्वक पूरा किया है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिल्ली के एक अस्पताल ने दुनिया में सबसे तेज हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी (Hip Replacement Surgery) करने का दावा किया है. अस्पताल का कहना है कि उसके डॉक्टरों की टीम ने महज 15 मिनट 35 सेकंड में सर्जरी को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया.  

85 साल से ज्यादा है मरीज की उम्र
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल, ओखला (Fortis Escorts Hospital, Okhla) के डॉक्टरों की एक टीम ने 15 मिनट 35 सेकंड में एक 85 साल से अधिक आयु के मरीज की हिप-बॉल रिप्लेसमेंट सर्जरी की. अस्पताल का दावा है कि यह वैश्विक स्तर पर अब तक की सबसे तेज सर्जरी है. 

पहले हुआ था कैंसर का इलाज
बिहार के गया जिले की 86 वर्षीय सुमित्रा शर्मा (Sumitra Sharma) का बायां कूल्हा (लेफ्ट हिप) गिरने के चलते टूट गया था. इस घटना के 3 दिन बाद उन्हें दिल्ली लाया गया. सुमित्रा की हालत ठीक नहीं थी, क्योंकि 18 साल पहले उनके ब्रेस्ट कैंसर का इलाज हुआ था और इस दौरान उनकी एंजियोप्लास्टी भी हुई थी. डॉक्टरों ने सर्जरी से पहले उनकी एंजियोग्राफी की और उनके रक्त को पतला करने वाली दवाओं में हेपरिन मिलाया. 

बेहद मुश्किल थी सर्जरी 
सुमित्रा शर्मा की हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी काफी मुश्किल थी, क्योंकि वह पहले से ही अन्य बीमारियों से जूझ रही हैं. सर्जरी के दौरान एक गलती मरीज के लिए भारी पड़ सकती थी. डॉक्टर इस बात को अच्छे से जानते थे, इसलिए उन्होंने अतिरिक्त सावधानी के साथ सर्जरी करने की ठानी और बेहद कम समय में इसे सफलतापूर्वक पूरा करके रिकॉर्ड बना दिया.

पिछले रिकॉर्ड से 3 मिनट कम
अस्पताल ने बताया कि डॉक्टर कौशल कांत मिश्रा (Dr. Kaushal Kant Mishra) के नेतृत्व में टीम ने 15 मिनट 35 सेकंड में हिप-बॉल रिप्लेसमेंट सर्जरी की, जो विश्व स्तर पर अब तक ज्ञात इस तरह की सर्जरी के लिए सबसे कम समय है. सर्जरी में दो साल पहले मिश्रा और उनकी टीम द्वारा बनाए गए पिछले रिकॉर्ड की तुलना में 3 मिनट कम समय लगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago