होम / एक्सप्लेनर / सरकार ने लैपटॉप इम्पोर्ट पर क्यों लगाया बैन? बढ़ सकती हैं कीमतें?

सरकार ने लैपटॉप इम्पोर्ट पर क्यों लगाया बैन? बढ़ सकती हैं कीमतें?

सरकार द्वारा बैन का सीधा मतलब होगा नए नियमों के तहत लैपटॉप, टेबलेट और कंप्यूटर निर्माता कंपनियों को इम्पोर्ट लाइसेंस प्राप्त करना होगा.

पवन कुमार मिश्रा 3 years ago

हाल ही में भारत ने लैपटॉप, PC, टेबलेट और कुछ अन्य कंप्यूटर्स (Laptop ban) पर बैन लगा दिया था. देश में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने और कुछ सुरक्षा कारणों से ऐसा किया गया था. जहां एक तरफ सरकार के इस फैसले से भारत में इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा मिला है, वहीं कुछ लोगों ने ‘लाइसेंस राज’ को लेकर सरकार पर निशाना भी साधा था. 

कंज्यूमर्स को होगी परेशानी?
पहले यह जान लेना जरूरी है कि आखिर सरकार द्वारा लगाए गए बैन का क्या मतलब है? अगर आसान शब्दों में कहें तो सरकार द्वारा बैन लगाने का सीधा मतलब ये होगा कि नए नियमों के तहत लैपटॉप, टेबलेट और कंप्यूटर निर्माता कंपनियों को इम्पोर्ट लाइसेंस प्राप्त करना होगा. जहां सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला देश में लैपटॉप और कंप्यूटर निर्माण को बढ़ावा दे सकता है, वहीं दूसरी तरफ हमें इस बात का ध्यान भी रखना होगा कि कंपनियों को जो समय लाइसेंस प्राप्त करने में लगेगा उसकी वजह से भारत में लैपटॉप और कंप्यूटरों के नए मॉडल्स की रिलीज में भी समय लगेगा. इससे भारतीय कंज्यूमर्स को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है.

क्यों लगाया गया बैन? 
भारत सरकार द्वारा लगाए गए इम्पोर्ट के दो प्रमुख कारण तो आपको शुरुआत में ही बता दिए गए थे लेकिन आइए अब इस विषय पर थोड़ा गहराई से बात कर लेते हैं. भारत सरकार विदेशी कंपनियों को भारत में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए आकर्षित तो करना चाहती ही है, साथ ही भारतीय कंपनियों को भी मौका देना चाहती हैं. कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो अप्रैल 2023 से जून 2023 के बीच इम्पोर्ट किए गए लैपटॉप, टेबलेट और कंप्यूटर्स की कीमत 19.7 बिलियन डॉलर्स थी. भारत में लैपटॉप, टेबलेट और कंप्यूटरों का इम्पोर्ट 6% प्रतिवर्ष की दर से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. 

क्या बढेंगी कीमतें?
बैन लगाए जाने के बाद DGFT ने एक बयान में कहा था कि लैपटॉप, कंप्यूटर और टेबलेट को इम्पोर्ट करने की लाइसेंसिंग पूरी करने के लिए 31 अक्टूबर 2023 को आखिरी तारीख के रूप में चुना गया है. दूसरी तरफ एक सवाल ये भी है कि क्या लाइसेंसिंग के नियमों में बदलाव होने से लैपटॉप, टेबलेट या फिर कंप्यूटरों की कीमतों पर किसी तरह का प्रभाव नहीं पड़ेगा. देश में इम्पोर्ट की गई यूनिट्स की संख्या में बदलाव नहीं होगा, जिसकी वजह से लैपटॉप, टेबलेट और कंप्यूटरों की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा.
 

यह भी पढ़ें: Moonlighting करने वालों को अब IT डिपार्टमेंट दिखा रहा दिन में तारे, जानें क्या है मामला


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

19 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago