होम / एक्सप्लेनर / Explainer: आखिर विशाखापट्टनम को क्यों बनाया गया आंध्र प्रदेश की राजधानी?

Explainer: आखिर विशाखापट्टनम को क्यों बनाया गया आंध्र प्रदेश की राजधानी?

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने राज्य की नई राजधानी की घोषणा कर दी है. विशाखापट्टनम अब राज्य की नई राजधानी होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आंध्र प्रदेश की राजधानी बदल गई है. मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को बताया कि विशाखापट्टनम को राज्य की राजधानी बनाया गया है. मार्च में विशाखापट्टनम में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी संबंधी बैठक को संबोधित करते हुए CM ने कहा कि वह आने वाले महीनों में अपना ऑफिस बंदरगाह शहर विशाखापट्टनम में शिफ्ट करेंगे. बता दें कि तेलंगाना के अलग होने के बाद से लगातार प्रदेश की नई राजधानी घोषित करने की मांग हो रही थी.

बेहतर कनेक्टिविटी
आंध्र प्रदेश की राजधानी अभी अमरावती है. इसकी जगह विशाखापट्टनम कैपिटल क्यों बनाया गया है, इसकी कई वजह हैं. दरअसल, विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है. इसे प्रदेश की वित्तीय राजधानी भी कहा जाता है. ये शहर हाईवे, रेल और जलमार्ग से जुड़ा है. कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ शहर की आर्थिक क्षमता भी ज्यादा है. यहां संपन्न बंदरगाह, इस्पात संयंत्र और IT उद्योग है.

बेहतर निवेश की संभावना
राज्य सरकार विशाखापट्टनम के बुनियादी ढांचे में सुधार करने के लिए निवेश कर रही है, ताकि इसे व्यवसायों और निवेशकों के लिए ज्यादा सुलभ और आकर्षक बनाया जा सके. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि विशाखापट्टनम को राजधानी बनाने से प्रदेश में निवेश की बेहतर संभावना है. प्रदेश के अन्य शहर की तुलना में ये शहर पहले से सुविधा संपन्न है. ऐसे में इसे राजधानी बनाने के लिए सरकार को सिर्फ बुनियादी ढांचा बढ़ाना होना.

कैसे शुरू हुई कवायद? 
गौरतलब है कि तेलंगाना के अलग होने के बाद तत्कालीन सीएम चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती को प्रदेश की ग्रीनफील्ड राजधानी बनाए जाने का ऐलान किया था. जब इस पर विवाद हुआ तो राजधानी की पहचान के लिए शिवरामकृष्णन समिति गठित की गई. समिति ने भी विजयवाड़ा और गुंटूर के बीच स्थित अमरावती को प्रदेश की राजधानी न बनाने की सिफारिश की. लेकिन CM ने समिति की रिपोर्ट को दरकिनार कर अमरावती को सिंगापुर की तर्ज पर विकसित करने का ऐलान किया और भूमि अधिग्रहण की तैयारी शुरू कर दी थी. हालांकि बीच में सरकार चली गई और जगन मोहन रेड्डी ने सीएम बनने के बाद इस फैसले को पलट दिया.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025

शानदार रणनीति से BJP को दिल्ली में मिली बंपर जीत, जानिए कैसे मिली इतनी बड़ी सफलता?

BJP ने दिल्ली में AAP के 10 साल के शासन को खत्म किया, मजबूत रणनीति और दिल्ली BJP नेताओं की मेहनत से 48 सीटें जीत कर सफलता हासिल की है.

18-February-2025


बड़ी खबरें

Paytm के शेयरों में 7% से ज्यादा उछाल, पहली बार पूरे साल मुनाफे में आई कंपनी

मार्च तिमाही में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 18.4 प्रतिशत बढ़कर 2,264 करोड़ रुपये हो गई. वहीं EBITDA भी अब पॉजिटिव हो गया है.

3 hours ago

RBI का बड़ा फैसला: मनी चेंजर्स के नए लाइसेंस पर रोक, फॉरेक्स कारोबार के लिए सख्त नियम लागू

नए नियमों के अनुसार, विदेशी मुद्रा सेवाएं देने के लिए ‘प्रिंसिपल-एजेंट मॉडल’ का विस्तार किया जाएगा. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सेवाएं बेहतर निगरानी और उचित जांच-परख के साथ प्रदान की जाएं.

1 hour ago

दमदार नतीजों के बाद बजाज ऑटो का बड़ा फैसला, डिविडेंड के साथ बायबैक का ऐलान

बजाज ऑटो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए 150 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है. यह 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर पर 1500 प्रतिशत डिविडेंड के बराबर है.

2 hours ago

भारत का निर्यात बना नई ताकत, 863 अरब डॉलर के पार पहुंचा विदेशी व्यापार

निर्यात वृद्धि में सबसे बड़ा योगदान सेवा क्षेत्र का रहा है. सेवा निर्यात 2024-25 में 387.55 अरब डॉलर से बढ़कर 2025-26 में 421.32 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो 8.71 प्रतिशत की वृद्धि है.

4 hours ago

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में बढ़ेगी कोटक महिंद्रा की हिस्सेदारी, RBI से निवेश की मंजूरी

RBI की मंजूरी के बाद कोटक महिंद्रा बैंक का AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में निवेश भारतीय बैंकिंग सेक्टर में एक अहम रणनीतिक कदम माना जा रहा है.

4 hours ago