होम / एक्सप्लेनर / Blenders Pride व Chivas Regal बनाने वाली कंपनी Delhi सरकार के खिलाफ क्यों पहुंची कोर्ट?

Blenders Pride व Chivas Regal बनाने वाली कंपनी Delhi सरकार के खिलाफ क्यों पहुंची कोर्ट?

फ्रांसीसी कंपनी पर्नो रिका के लिए भारत एक प्रमुख बाजार है, क्योंकि यहां कंपनी की 17% बाजार हिस्सेदारी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि आप शराब (Liquor) का सेवन करते हैं, तो शीवाज रीगल (Chivas Regal) और ब्लेंडर्स प्राइड (Blenders Pride) का नाम जरूर सुना होगा. ये मशहूर व्हिस्की ब्रैंड हैं, जिसके चाहने वालों की लंबी-चौड़ी फौज. फिलहाल ये ब्रैंड एक अलग ही वजह से चर्चा में हैं और वो है दिल्ली सरकार से विवाद. बात इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि मामला अदालत की चौखट तक जा पहुंचा है. इन सबके चलते दिल्ली में शीवाज रीगल और ब्लेंडर्स प्राइड के चाहने वाले परेशान हैं, क्योंकि दुकानों पर उनका फेवरेट ब्रैंड उपलब्ध नहीं है.  

फ्रांसीसी कंपनी का है ब्रैंड
दिल्लीवालों को इस गर्मी में बीयर की किल्लत का सामना पहले से ही करना पड़ रहा है और अब शीवाज रीगल एवं ब्लेंडर्स प्राइड भी दुकानों से आउट हो गई हैं. इसकी वजह है शीवाज रीगल बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी पर्नो रिका (Pernod Ricard) को लाइसेंस नहीं मिलना. दरअसल, दिल्ली प्रशासन ने कंपनी के खिलाफ जांच का हवाला देते हुए उसका लाइसेंस रिन्यू करने से इनकार कर दिया है. जिसके चलते कंपनी अपने प्रोडक्ट्स की बिक्री दिल्ली में नहीं कर पा रही है. अब कंपनी इसके खिलाफ अदालत चली गई है. 

आरोप नहीं हुए हैं सिद्ध 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पर्नो रिका ने दिल्ली हाई कोर्ट से मामले में दखल देने का अनुरोध किया है. कंपनी का कहना है कि दिल्ली के अधिकारी आपराधिक आरोपों का हवाला देते हुए उसे शराब बिक्री का लाइसेंस नहीं दे रहे हैं, जबकि अभी तक कोई भी आरोप सिद्ध नहीं हुआ है. बिना आरोप सिद्ध हुए किसी को दोषी कैसे करार दिया जा सकता है?

कंपनी ने दिया ये तर्क
पर्नो रिका ने तर्क दिया है कि केवल इसलिए कि कुछ आरोप लगाए गए हैं, हमें अपराधी की तरह नहीं देखा जा सकता या हमें एक आपराधिक पृष्ठभूमि वाला नहीं समझा जा सकता. हमारे ऊपर लगाए गए आरोप अभी सिद्ध नहीं हुए हैं. कंपनी ने कहा कि लाइसेंस नहीं मिलने से उसे काफी नुकसान हो रहा है. पिछले 6 महीने से दिल्ली में उसका कोई भी ब्रैंड उपलब्ध नहीं है. बता दें कि पर्नो रिका पर अधिकारियों को गलत सूचना देकर अवैध रूप से मुनाफा कमाने का आरोप लगा है. इसके अलावा, कंपनी पर ये आरोप भी है कि उसने रिटेलर्स को उसके ब्रैंड्स का ज्यादा स्टॉक रखने के बदले में पैसे दिए थे. हालांकि, कंपनी ने इससे इनकार किया है.

भारत है प्रमुख बाजार
ये फ्रांसीसी कंपनी पिछले 20 सालों से भारत में मौजूद है. कंपनी को शराब लाइसेंस राज्यों द्वारा दिया जाता है और इसे हर साल रिन्यू कराना पड़ता है. पर्नो रिका के लिए भारत एक प्रमुख बाजार है, क्योंकि यहां कंपनी की 17% बाजार हिस्सेदारी है. भारत में उसकी कुल कमाई में दिल्ली का काफी योगदान होता है, लिहाजा राजधानी में बिक्री न कर पाने के चलते कंपनी को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है. इसलिए कंपनी चाहती है कि कोर्ट इस मामले में दखल दे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

10 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

10 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

10 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

15 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

12 hours ago