होम / एक्सप्लेनर / टैक्स भरने के मामले में क्यों पीछे हैं Gautam Adani की कंपनियां, मिल गया जवाब

टैक्स भरने के मामले में क्यों पीछे हैं Gautam Adani की कंपनियां, मिल गया जवाब

2022 में सबसे ज्यादा कॉर्पोरेट टैक्स भरने वाली कंपनियों की लिस्ट में अडानी समूह की एक भी कंपनी नहीं है. TCS इस मामले में सबसे आगे है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हाल ही में एक लिस्ट जारी हुई थी, जिसमें बताया गया था कि 2022 में किस कंपनी ने सबसे ज्यादा कॉर्पोरेट टैक्स का भुगतान किया. टॉप-10 कंपनियों की इस लिस्ट में अडानी समूह (Adani Group) की एक भी कंपनी नहीं थी. इसे लेकर अडानी समूह और उसके मुखिया गौतम अडानी की आलोचना की गई. कहा गया कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से पहले तक अडानी दोनों हाथों से पैसा बंटोर रहे थे, इसके बावजूद भी उनकी कंपनियां टैक्स भरने के मामले में पीछे रहीं. ये बात सही है कि टॉप-10 कॉर्पोरेट टैक्सपेयर कंपनियों में Adani की एक भी कंपनी नहीं है, लेकिन इसके पीछे कुछ और नहीं बल्कि एक टेक्निकल कारण है.

7 कंपनियां हैं सूचीबद्ध 
पहले ये जान लेते हैं कि कॉर्पोरेट टैक्स भरने के मामले में कौनसी कंपनी टॉप पर रही. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने सबसे ज्यादा 1.4 बिलियन डॉलर का टैक्स दिया था. इसके बाद मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज रही. बता दें कि स्टॉक मार्केट में अडानी की सात कंपनियां सूचीबद्ध हैं, जिनका कुल बाजार पूंजीकरण 123.2 अरब डॉलर है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट जारी होने से पहले यह 267.1 अरब डॉलर था. इससे पता चलता है कि हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप किस कदर नुकसान पहुंचाया. गौतम अडानी की पर्सनल वेल्थ भी बुरी तरह प्रभावित हुई है.  

प्रॉफिट पर लगता है टैक्स
अब बात करते हैं उस टेक्निकल पॉइंट की, जिसके कारण अडानी समूह की कंपनियां रिलायंस जैसी कंपनियों के मुकाबले कम कॉर्पोरेट टैक्स का भुगतान करती हैं. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कॉरपोरेट टैक्स केवल मुनाफे पर लगाया जाता है, बाजार पूंजीकरण पर नहीं. 2019 में, भारत सरकार ने 48.7 मिलियन डॉलर से अधिक के कारोबार वाली कंपनियों के लिए कॉर्पोरेट कर की दर में 30% की कटौती की थी. ऐसा विदेशी कंपनियों को मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए लुभाने के लिए किया गया था. हालांकि, ये लक्ष्य काफी हद तक अधूरा रहा, क्योंकि महामारी ने कुछ समय के लिए सभी नए निवेशों को रोक दिया था.

रिलायंस का ज्यादा है मुनाफा
2019 में कर कटौती के साथ, भारतीय कंपनियों के लिए प्रभावी कर दर में गिरावट आई. नतीजतन, वे कर के रूप में अपने मुनाफे का एक छोटा हिस्सा चुका रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, बड़ी कंपनियां भी अपने टैक्स को और कम करने के लिए कई तरह की छूट का फायदा उठाती हैं. अडानी समूह मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज या स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के बराबर मुनाफा नहीं कमाता है. वित्तीय वर्ष 2022 के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज और एसबीआई का शुद्ध लाभ क्रमशः 7.4 बिलियन डॉलर और 4.3 बिलियन डॉलर था, जबकि अडानी एंटरप्राइजेज का शुद्ध लाभ 94.5 मिलियन डॉलर था.

केवल ये कमा रही लाभ
2022 Burgundy Private Hurun India 500 लिस्ट के अनुसार, 2022 में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज शुद्ध लाभ के मामले में इंडियन चार्ट में शीर्ष पर रही. जबकि अडानी की कोई भी कंपनी इस लिस्ट में नहीं थी. अडानी की कई कंपनियों में से, अडानी एंटरप्राइजेज एकमात्र ऐसी कंपनी है जो लाभ कमा रही है. फिच रेटिंग्स के अनुसार, गौतम अडानी का पर्सनल फार्च्यून न केवल उनकी कंपनियों की घाटे वाली प्रकृति से अलग है, बल्कि ज्यादातर 'पेपर वेल्थ' के रूप में मौजूद है, जो उनकी कंपनी के शेयरों में उनकी होल्डिंग से जुड़ा है. तो कहने का मतलब ये है कि चूंकि अडानी समूह की कंपनियां ज्यादा मुनाफा नहीं कमा रही हैं, इसलिए कॉर्पोरेट टैक्स देने के मामले में पीछे हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

10 minutes ago

ब्रिटानिया का मुनाफा 14% बढ़कर ₹593 करोड़, बिक्री में 9.5% की तेजी

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹90.5 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

2 hours ago

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच ट्रेड डील पर बड़ा कदम, 18 साल बाद फिर तेज हुई PTA वार्ता

भारत के लिए SACU के साथ व्यापार समझौता अफ्रीकी बाजारों में पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ महत्वपूर्ण खनिजों और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है.

1 hour ago

ऑनलाइन ग्राहकों को गुमराह करना पड़ेगा भारी, इंडिगो-जेप्टो समेत 9 प्लेटफॉर्म पर CCPA का जुर्माना

सरकार के मुताबिक, डार्क पैटर्न के तहत 13 तरह की प्रतिबंधित डिजिटल डिजाइन प्रथाओं की पहचान की गई है. इनमें ड्रिप प्राइसिंग, बास्केट स्नीकिंग, सब्सक्रिप्शन ट्रैप, फर्जी जल्दबाजी, कन्फर्म शेमिंग और ट्रिक क्वेश्चन जैसी तकनीकें शामिल हैं.

2 hours ago

गांवों से निकलेगी ग्रीन एनर्जी! कैबिनेट ने 23,731 करोड़ रुपये की GOBARdhan योजना को दी मंजूरी

इसका लक्ष्य कृषि अवशेष, पशुओं के गोबर, नगर निकायों के जैविक कचरे और अन्य बायोमास संसाधनों को स्वच्छ ईंधन और जैविक खाद में बदलकर कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) को भारत के ऊर्जा मिश्रण का प्रमुख हिस्सा बनाना है.

4 hours ago