होम / एक्सप्लेनर / अब भारत-UK की FTA डील का क्या होगा? कब और कैसे चुना जाएगा ब्रिटेन का नया PM

अब भारत-UK की FTA डील का क्या होगा? कब और कैसे चुना जाएगा ब्रिटेन का नया PM

लिज ट्रस सिर्फ 45 दिनों तक अपने पद पर रहीं. अब सवाल उठने लगा है कि ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा, कब चुना जाएगा और कैसे चुना जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: UK में जिस तरह के हालात चल रहे हैं, उससे पूरी दुनिया हैरान है. पहले वित्त मंत्री को हटाया गया, फिर होम सेक्रेटरी ने इस्तीफा दिया और अब खुद प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने भी इस्तीफा दे दिया है. इन सबके बीच अब सवाल उठ रहा है कि UK के साथ होने वाली भारत की फ्री ट्रेड एग्रीमेंट यानी FTA का क्या होगा.

भारत-UK की FTA डील का क्या होगा?
इस्तीफा देकर जा चुकीं पूर्व होम सेक्रेटरी सुएला ब्रेववर्मन (Suella Braverman) के बयानों से पहले ही इस डील को लेकर झटके लगने शुरू हो गये थे, अब प्रधानमंत्री लिज ट्रस के खुद चले जाने से इस डील की टाइमलाइन पर क्या फर्क पड़ेगा. इस सवाल का जवाब केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल (Union Commerce Minister Piyush Goyal) ने दिया है. 

पीयूष गोयल ने कहा है कि  भारत और UK के बीच FTA सही दिशा में है. भारत वहां की लीडरशिप बदलाव का इंतजार करेगा, उसके बाद कोई रणनीति बनाएगा. उन्होंने कहा "हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि क्या उनके यहां नेतृत्व में त्वरित बदलाव होता है या ये फिर से एक पूरी प्रक्रिया से गुजरता है, हमें देखना होगा कि UK की सरकार में कौन आता है और उनके विचार क्या हैं. इसके बाद ही हम यूके के साथ एक रणनीति तैयार कर पाएंगे." उद्योग संगठन CII के एक कार्यक्रम में पीयूष गोयल ने कहा कि ब्रिटेन में सभी राजनेताओं और कारोबारियों ने माना है कि भारत के साथ FTA महत्वपूर्ण है. 

31 अक्टूबर को कैसे पेश होगा UK का बजट
लिज ट्रस ब्रिटेन की सबसे छोटी अवधि तक प्रधानमंत्री रहने वाली शख्सियत बन गई हैं. वो सिर्फ 45 दिनों तक अपने पद पर रहीं. अब सवाल उठने लगा है कि ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा, कब चुना जाएगा और कैसे चुना जाएगा. क्योंकि इसी 31 अक्टूबर को UK का बजट पेश किया जाना है, उसे कौन पेश करेगा. 
इसलिये ट्रस की जगह पर नये नेतृत्व को लेकर फैसला इसी शुक्रवार यानी 28 अक्टूबर तक होना है, तभी 31 अक्टूबर तक ब्रिटेन अपना बजट पेश कर पाएगा
नये नेतृत्व की रेस में भारतीय मूल के ऋषि सुनक भी हैं जो कि बोरिस जॉनसन सरकार में वित्त मंत्री भी रह चुके हैं, इसके साथ ही पेनी मोरडुआंट भी रेस में माने जा रहे हैं, जो कि पूर्व रक्षा मंत्री थे. नए वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने खुद को इस रेस से बाहर कर लिया है, क्योंकि उनके आर्थिक फैसलों की काफी आलोचना हुई थी. 

2025 में होना है UK में चुनाव 
UK में प्रधानमंत्री सीधे तौर पर जनता द्वारा नहीं चुना जाता है, उसे पार्टी के नेताओं द्वारा चुना जाता है, जिनकी संख्या संसद में सबसे ज्यादा होती है. आम चुनावों में जहां जनता के लोग चुनाव में उतरते हैं और अपना संसदीय प्रतिनिधित्व चुनते हैं, ये कभी भी हो सकता है लेकिन पांच साल में एक बार होना जरूरी होता है. ब्रिटेन मे अगला आम चुनाव 2025 में होना है, यानी ब्रिटेन में अगले दो साल तक कोई चुनाव नहीं होना है. ट्रस की कंजर्वेटिव पार्टी संसद में सबसे ज्यादा सीटें रखती है, अब कंजर्वेटिव पार्टी को लेकर माहौल इतना खराब हो चुका है कि वो फिलहाल तो चुनाव में उतरने के तैयार नहीं होगी, क्योंकि लेबर पार्टी को लेकर संभावाएं चुनाव में जीतने की ज्यादा हैं. 

हफ्ते भर में कैसे चुना जाएगा नया प्रधानमंत्री
ट्रस की जगह लेने के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है और यह सोमवार तक चलेगी. अब सवाल उठता है कि ट्रस के बाद यूके का नया प्रधानमंत्री कैसे चुना जाएगा, और वो भी सिर्फ हफ्ते भर में. ब्रिटिश न्यूज ब्रॉडकास्टर BBC के मुताबिक, जब कंजर्वेटिव पार्टी का कोई नेता इस्तीफा देता है तो चुनाव के जरिये नया नेता चुना जाता है. यह चुनाव 1992 समिति के नियमों के तहत होता है. यह समिति हाउस ऑफ कॉमंस में कंजर्वेटिव संसदीय समूह है और इसमें वो सारे सांसद शामिल होते हैं जो किसी सरकारी पद पर नहीं बैठे होते हैं. 

ऐसे होगा चुनाव 
अभी ब्रिटेन की संसद में कंजर्वेटिव पार्टी के 357 सांसद हैं. पीएम की रेस में जितने भी लोग हैं, उन्हें 100 कंजर्वेटिव सांसदों का समर्थन चाहिये होगा. ऐसे में तीन उम्मीदवार इस रेस में शामिल हो सकते हैं. तीन में से जिसके पास सबसे कम सांसद होंगे वो रेस से बाहर हो जाएगा आखिर में बाकी दो के बीच पार्टी अध्यक्ष और प्रधानमंत्री पद के लिए टक्कर होगी. पार्टी कार्यकर्ता ऑनलाइन वोटिंग करेंगे. इस पूरी प्रक्रिया में सबसे ज्यादा वोट पाने वाला उम्मीदवार ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनेगा. लेकिन नामांकन प्रक्रिया के दौरान अगर 100 से ज्यादा सांसद सिर्फ एक ही उम्मीदवार के साथ खड़े हो जाते हैं तो ऐसी स्थिति में कोई चुनाव नहीं होगा, उसे ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुन लिया जाएगा. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025

शानदार रणनीति से BJP को दिल्ली में मिली बंपर जीत, जानिए कैसे मिली इतनी बड़ी सफलता?

BJP ने दिल्ली में AAP के 10 साल के शासन को खत्म किया, मजबूत रणनीति और दिल्ली BJP नेताओं की मेहनत से 48 सीटें जीत कर सफलता हासिल की है.

18-February-2025


बड़ी खबरें

Paytm के शेयरों में 7% से ज्यादा उछाल, पहली बार पूरे साल मुनाफे में आई कंपनी

मार्च तिमाही में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 18.4 प्रतिशत बढ़कर 2,264 करोड़ रुपये हो गई. वहीं EBITDA भी अब पॉजिटिव हो गया है.

6 hours ago

RBI का बड़ा फैसला: मनी चेंजर्स के नए लाइसेंस पर रोक, फॉरेक्स कारोबार के लिए सख्त नियम लागू

नए नियमों के अनुसार, विदेशी मुद्रा सेवाएं देने के लिए ‘प्रिंसिपल-एजेंट मॉडल’ का विस्तार किया जाएगा. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सेवाएं बेहतर निगरानी और उचित जांच-परख के साथ प्रदान की जाएं.

4 hours ago

दमदार नतीजों के बाद बजाज ऑटो का बड़ा फैसला, डिविडेंड के साथ बायबैक का ऐलान

बजाज ऑटो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए 150 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है. यह 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर पर 1500 प्रतिशत डिविडेंड के बराबर है.

5 hours ago

भारत का निर्यात बना नई ताकत, 863 अरब डॉलर के पार पहुंचा विदेशी व्यापार

निर्यात वृद्धि में सबसे बड़ा योगदान सेवा क्षेत्र का रहा है. सेवा निर्यात 2024-25 में 387.55 अरब डॉलर से बढ़कर 2025-26 में 421.32 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो 8.71 प्रतिशत की वृद्धि है.

7 hours ago

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में बढ़ेगी कोटक महिंद्रा की हिस्सेदारी, RBI से निवेश की मंजूरी

RBI की मंजूरी के बाद कोटक महिंद्रा बैंक का AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में निवेश भारतीय बैंकिंग सेक्टर में एक अहम रणनीतिक कदम माना जा रहा है.

7 hours ago