होम / एक्सप्लेनर / Explainer: क्या है Quite Quiting, आखिर क्यों कर रहा है ट्रेंड, समझिये पूरी कहानी

Explainer: क्या है Quite Quiting, आखिर क्यों कर रहा है ट्रेंड, समझिये पूरी कहानी

एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि वर्कप्लेस में बर्नआउट यानी अक्रियाशील होना युवाओं के लिए जिनकी उम्र 20s में है काफी बड़ा खतरा है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: कभी Moonlighting, कभी Quit quitting और कभी Quite Firing, अब एक नया शब्द ट्रेंड में आया है Quite Quiting. अब इस शब्द के क्या मायने हैं और ये ट्रेंड में क्यों हैं. 

क्या है Quite Quiting
नाम सुनकर तो ऐसा लगता है कि जैसे कोई कर्मचारी अपनी नौकरी से परेशान होकर नौकरी छोड़ रहा है, लेकिन बात दरअसल इसके ठीक उलट  है. इसका सीधा रिश्ता वर्क-लाइफ बैलेंस को मेनटेन करने से है. यानी ऑफिस में सिर्फ उतना ही काम करो जितना जरूरी है, सिर्फ उन्हीं कामों की परफॉर्मेंस दुरुस्त रखो जो HR ने आपके KRA में असाइन की है. ज्यादा उत्साह या महात्वकांक्षा में आकर काम करने की जरूरत नहीं है. बाकी का वक्त अपनी निजी जिंदगी को दीजिए, ताकि काम और जिंदगी के बीच तालमेल बना  रहे. इसके अलावा आपकी शिफ्ट की टाइमिंग जितनी है, उससे एक मिनट भी ज्यादा काम करने की जरूरत नहीं है, अगर आपकी शिफ्ट शाम 5 बजे खत्म होती है तो आप 5 बजे ऑफिस से निकल जाइए. अगर आपसे इस बात की उम्मीद की जाती है कि आप अपनी शिफ्ट से ज्यादा काम करें तो आप ओवरटाइम की मांग करें.   

कैसे शुरू हुआ ट्रेंड Quite Quiting
हालांकि ये कॉन्सेप्ट नया नहीं है, बल्कि इसका नाम Quite Quiting नया है. अब सवाल उठता है कि ये ट्रेंड शुरू कैसे हुआ. दरअसल, कोरोना महामारी के दौरान कंपनियों ने अपने कर्मचारियों से जमकर काम लिया. कर्मचारी जिनकी शिफ्ट 8-9 घंटे होती है, वर्क फ्रॉम होम के नाम पर उनसे कई-कई घंटे काम करवाया गया. इस महामारी के बाद कई युवाओं ने वर्कफोर्स में कदम रखा. इनको ये अहसास हुआ कि काम को ज्यादा गंभीरता से लेने के चक्कर में उनकी मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक स्थिति बिगड़ रही है. युवाओं खासतौर पर GenZ (18-24 साल की उम्र वाले ) ने TikTok, Instsgram पर इसे लेकर वीडियो बनाने शुरू कर दिए, जिसमें इस बात पर फोकस था कि कैसे वर्क-लाइफ बैलेंस बनाया जाये, हालांकि शुरू में इसका कोई नामकरण नहीं हुआ था लेकिन धीरे-धीरे ये Quite Quiting के ट्रेंड से दुनियाभर में पॉपुलर हो गया. 

Quite Quiting पर रिपोर्ट्स
Quite Quiting को लेकर तमाम तरह की रिसर्च भी छपीं, एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि वर्कप्लेस में बर्नआउट यानी अक्रियाशील होना युवाओं के लिए जिनकी उम्र 20s में है काफी बड़ा खतरा है. Microsoft की ओर से 30 हजार वर्कर्स पर कराए गए एक सर्वे में पता चला कि 54% GenZ (18-24 साल की उम्र वाले ) नौकरी छोड़ने पर विचार कर रहे हैं. World Economic Forum ने अपनी 2021 की ग्लोबल रिस्क रिपोर्ट में "युवा मोहभंग" को 10 तात्कालिक जोखिमों में से 8वें नंबर पर रखा है. इसमें महामारी की शुरुआत के बाद से खराब होती मानसिक स्थिति शामिल है, जिससे दुनिया भर के 80% युवा अवसाद, चिंता और निराशा की चपेट में आ गए हैं. 

नौकरी छोड़ना चाहते हैं युवा
ग्लोबल फर्म McKinsey के सर्वे में एक बात सामने आई कि ज्यादातर लोग अब 9-5 की नौकरी नहीं करना चाहते हैं, वो अब खुद का कोई बिजनेस करना चाहते हैं, कुछ ऐसा करना चाहते हैं जो अलग हो, वो पार्ट-टाइम काम के लिए भी तैयार हैं. कंपनियों के वर्कफोर्स आंकड़ों जिसमें McKinsey भी शामिल है, पता चलता है कि ग्लोबल वर्कफोर्स की 40 परसेंट आबादी अगले 3 से 6 महीने में नौकरी छोड़ना चाहती है. McKinsey की रिपोर्ट कहती है कि एक औसत व्यक्ति जीवन भर काम पर 90,000 घंटे बिताता है, इसलिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि नौकरी से संतुष्टि, या असंतोष, आपके जीवन को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित कर सकता है.

VIDEO: Fortune India Richest List: इन अरबपतियों के पास है जीडीपी की 26% दौलत

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

16 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

13 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

14 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

15 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

22 hours ago