होम / एक्सप्लेनर / दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी थिएटर चेन का The End! दिवालिया होगी Cineworld

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी थिएटर चेन का The End! दिवालिया होगी Cineworld

Regal Cinemas की पैरेंट कंपनी Cineworld Group के दिवालिया की अर्जी दाखिल करने की खबर के बाद इसके शेयर 80 परसेंट तक टूट गए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: Regal Cinemas को चलाने वाली ब्रिटिश कंपनी Cineworld Group की पिक्चर का बड़ा ही ट्रैजिक The End होने वाला है. खबर है कि Cineworld Group की वित्तीय हालत इतनी खराब हो चुकी है कि वो अब खुद को दिवालिया घोषित करने वाली है. कोविड महामारी से जिन कुछ सेक्टर्स को सबसे ज्यादा मार पड़ी है, उनमें से एक मूवी थिएटर भी हैं. जहां दर्शक ऐसे गायब हुए हैं कि लौटकर ही नहीं आए. 

80% तक टूट गए शेयर 
Regal Cinemas की पैरेंट कंपनी Cineworld Group के दिवालिया की अर्जी दाखिल करने की खबर के बाद इसके शेयर 80 परसेंट तक टूट गए. Wall Street Journal में छपी एक रिपोर्ट के मुातबिक Cineworld Group ने Kirkland & Ellis LLP के वकीलों से बात की है और उनसे अमेरिका और यूके में बैंकरप्सी दाखिल करने की प्रक्रिया के बारे में जवाब मांगा है. Cineworld की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि डिमांड में हल्के सुधार के बावजूद लोग अब भी उम्मीद से कम आ रहे हैं. 

मुश्किलों में Cineworld 
Cineworld Group ने फिल्म देखने वालों की कमी के लिए फिल्मों के सीमित रोस्टर को जिम्मेदार ठहराया है, एक ऐसी स्थिति है जिसके नवंबर के अंत तक जारी रहने की आशंका है. मूवी थिएटर चेन, जिसके पास अमेरिका में 500 से ज्यादा मूवी थिएटर हैं, वो अपने कर्जों को कम करने के रास्ते तलाश रही है. Cineworld ने महामारी के दौरान खुद को बनाए रखने के लिए काफी संघर्ष किया था, जब उसने पूरी दुनिया में अपने मूवी थिएटर्स को बंद किया था. इससे साल 2020 में 270 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ था, और साल 2021 में 56.6 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ था. बुधवार को शेयरहोल्डर्स को लिखी एक चिट्ठी में कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है कि वो अपने कर्जों की रीस्ट्रक्चरिंग और अतिरिक्त फंडिंग की तलाश जारी रखेगा. 

बाकी मूवी चेन का भी यही हाल
दरअसल यही कहानी दूसरे सिनेमाघरों की भी है. एक मीडिया डेटा कंपनी Comscore अनुसार, एक बढ़िया रिबाउंड के बावजूद इस साल अब तक, अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर कमाई महामारी से पहले की तुलना में लगभग 30% कम है. Cineworld अकेली ऐसी कंपनी नहीं है जो कोविड महामारी के बाद वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रही है. AMC Entertainment, जिसके अमेरिका में सबसे ज्यादा मूवी थिएटर चेन है, उसके शेयरों में भी साल 2022 की ऊंचाई से 17 परसेंट की गिरावट देखने को मिली है. इस साल अबतक अमेरिकी बॉक्स ऑफिस साल 2021 में कोविड महामारी के बाद से 176 परसेंट ज्यादा है, साल 2019 के मुकाबले टिकटों की बिक्री अब भी 32 परसेंट कम है, जबकि साल 2018 के मुकाबले ये ये 36 परसेंट कम है. “Top Gun: Maverick” जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्म भी अमेरिकी बॉक्स ऑफिस को उसके बुरे दिन खत्म नहीं कर सकी. 

VIDEO: खाने के बिल पर सर्विस चार्ज देना है या नहीं? जानें क्या है नया अपडेट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

18 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

16 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

16 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

17 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago