होम / एक्सप्लेनर / बैंक डिपॉजिट की स्पीड को मात दे रहा पोस्ट ऑफिस, जानिए इसके पीछे के 2 प्रमुख कारण

बैंक डिपॉजिट की स्पीड को मात दे रहा पोस्ट ऑफिस, जानिए इसके पीछे के 2 प्रमुख कारण

6 साल में पोस्ट ऑफिस स्मॉल सेविंग्स डिपॉजिट दोगुना से ज्यादा, बैंक डिपॉजिट डेढ़ गुना ही बढ़े.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: क्या आपने भी पोस्ट ऑफिस की किसी बचत स्कीम में निवेश किया है? यदि नहीं, तो आपको इस बारे में विचार करना चाहिए, क्योंकि पिछले 6 सालों में बैंक डिपॉजिट के मुकाबले पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाओं में निवेश तेजी से बढ़ा है. पिछले 6 सालों में स्मॉल सेविंग्स डिपॉजिट में दोगुनी वृद्धि हुई है, जबकि बैंक डिपॉजिट सिर्फ डेढ़ गुना ही बढ़ा है.

इसके पीछे मुख्य रूप से दो कारण हैं:
1. ज्यादा ब्याज दर: 2016-17 की बात करें तो उस वक्त बैंक और पोस्ट ऑफिस स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दर बराबर थी, यानी दोनों की ब्याज दर 4 प्रतिशत थी. वही ब्याज दर 2021-22 आते-आते बैंकों में औसतन 2.7 प्रतिशत तक हो गई, बजकि पोस्ट ऑफिस की ब्याज दरें 4 प्रतिशत ही रहीं. 2016-17 में 1 साल की स्मॉल सेविंग स्कीम्स में बैंक और पोस्ट ऑफिस 6.8 प्रतिशत की दर से ब्याज ऑफर कर रहे थे, लेकिन 2021-22 तक बैंकों की ब्याज दर 5.3 प्रतिशत हो गई. वहीं, पोस्ट ऑफिस की ब्याज दर 5.5 प्रतिशत रही.

2. ग्राहकों तक आसानी से पहुंच: स्मॉल सेविंग्स डिपॉजिट में दोगुनी वृद्धि के पीछे ज्यादा ब्याज दर के अलावा जो दूसरा प्रमुख कारण है वह पोस्ट ऑफिस का ग्राहकों तक आसानी से पहुंच है. बैंक ऑफ बड़ौदा की रिसर्च में यह बात सामने आई है कि देश में कुल 1.56 लाख पोस्ट ऑफिस हैं, जिनमें से 1.46 लाख यानी 90 प्रतिशत से ज्यादा पोस्ट ऑफिस ग्रामीण इलाकों में ही हैं. वहीं, देश में सभी बैंकों को मिलाकर कुल 1.51 लाख ब्रांच हैं, जिनमें से सिर्फ 53,380 यानी 35 प्रतिशत ब्रांच ही ग्रामीण इलाकों में हैं. इसलिए पोस्ट ऑफिस की नींव ग्रामीणों इलाकों में बैंकों के मुकाबले काफी मजबूत है.

बैंक ऑफ बड़ौदा की रिसर्च
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि फरवरी, 2022 तक बैंकों में कुल डिपॉजिट 170.2 लाख करोड़ रुपये था, जो 2016-17 में 107.5 लाख करोड़ रुपये था. इसके मुकाबले 2022 में पोस्ट ऑफिस में स्मॉल सेविंग्स डिपॉजिट 9.9 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो 2016-17 में 4.7 लाख करोड़ रुपये था. वृद्धि की रफ्तार के हिसाब से देखें तो बैंकों में कुल डिपॉजिट पिछले 6 वर्षों में 62.7 लाख करोड़ रुपये बढ़े, जबकि स्मॉल सेविंग्स डिपॉजिट 5.2 लाख करोड़ रुपये यानी दोगुनी तेजी से बढ़ा.

एक नजर आंकड़ों पर (सोर्स - बैंक ऑफ बड़ौदा)

वित्त वर्ष बैंक डिपॉजिट (लाख करोड़) स्मॉल सेविंग्स डिपॉजिट (लाख करोड़) 2016-17 107.5 4.7 2017-18 114.8 5.3 2018-19 125.6 6.2 2019-20 137.5 7.3 2020-21 154.4 8.7 2021-22 170.2 9.9

VIDEO : Credit Card पेमेंट की ड्यू डेट निकल जाने के बाद भी नहीं लगेगी पेनाल्टी!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

12 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

10 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

10 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

18 hours ago