होम / एक्सप्लेनर / वे 5 प्रण, जो पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को दिलाए

वे 5 प्रण, जो पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को दिलाए

पीएम मोदी ने जो पहला प्रण देशवासियों को दिलाया, वो है- विकसित भारत का संकल्प. पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को कहा, "हमें अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए."

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: आज यानी, 15 अगस्त 2022 को पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किला से ध्वजारोहण किया और फिर करीब 1 घंटे 20 मिनट तक जोशीला भाषण दिया. पीएम मोदी ने इस दौरान पूरे देशवासियों को 5 प्रण दिलाए.

ये हैं वो 5 प्रण जो पीएम मोदी ने देशवासियों को दिलाए
1. विकसित भारत का संकल्प
2. गुलामी का पूर्णत: अंत
3. विरासत पर गर्व
4. एकता और एकजुटता
5. नागरिकों का कर्तव्य

पहला प्रण : विकसित भारत का संकल्प
पीएम मोदी ने जो पहला प्रण देशवासियों को दिलाया, वो है- विकसित भारत का संकल्प. पीएम मोदी ने कहा कि स्वच्छता अभियान हो या वैक्सीनेशन हो, ढाई करोड़ लोगों को बिजली कनेक्शन देना हो, खुले में शौच से मुक्ति हो या फिर Renewal Energy हो,  हम सभी मानकों पर संकल्प से ही आगे बढ़ रहे हैं. इसलिए देश के लिए सभी भारतवासियों को विकसित भारत का संकल्प लेना होगा.

दूसरा प्रण :  गुलामी का पूर्णत: अंत
देशवासियों को दूसरा प्रण दिलाते हुए पीएम मोदी ने कहा, "हमें किसी भी तरह के गुलामी से मुक्ति पानी होगी. हमारे मन के किसी भी कोने में गुलामी का एक भी अंश हो तो उसे बचने नहीं देना है. उसे बाहर फेंक देना है. हमें विदेशी सर्टिफिकेट नहीं चाहिए. हमें देश की हर भाषा पर गर्व होना चाहिए. डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप देश की उभरती सोच व ताकत का परिणाम है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति गुलामी की उसी सोच से मुक्ति का रास्ता है."

तीसरा प्रण : विरासत पर गर्व
पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को कहा, "हमें अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए. सभी देशवासियों के लिए ये तीसरा प्रण है. जब हम अपनी धरती से जुड़ेगे, तभी ऊंचा उड़ेंगे और तभी विश्व को समाधान दे पाएंगे. इसलिए विरासत पर गर्व बहुत जरूरी है. मोटा धान हमारी विरासत का ही हिस्सा है. संयुक्त परिवार हमारी विरासत का हिस्सा है. पर्यावरण की सुरक्षा हमारी विरासत में छिपी है."

चौथा प्रण : एकता और एकजुटता
पीएम मोदी ने कहा, "चौथा प्रण एकता और एकजुटता है. 130 करोड़ देशवासियों में एकजुटता होनी चाहिए. हमें विविधता को सेलिब्रेट करना चाहिए. Gender Equality, श्रमिकों का सम्मान इसी प्रण का हिस्सा है. नारी का अपमान एक प्रमुख विकृति है, जिससे मुक्ति का रास्ता खोजना ही होगा."

पांचवां प्रण : नागरिकों का कर्तव्य
पीएम मोदी ने कहा कि नागरिकों का कर्तव्य पांचवां प्रण है. उन्होंने कहा, "नागरिकों के कर्तव्य से ही प्रगति का रास्ता तैयार होता है. यह मूलभूत प्रणशक्ति है. 24 घंटे बिजली की व्यवस्था करना सरकार का काम है, लेकिन बिजली की बचत करना आपका कर्तव्य है. खेतों में मिलने वाले पानी का सही इस्तेमाल, केमिकल मुक्त खेती नागरिकों का कर्तव्य होना चाहिए."


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

19 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

17 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

17 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

18 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago