होम / एक्सप्लेनर / Ola अब 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी, जानिए क्या है छंटनी की वजह

Ola अब 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी, जानिए क्या है छंटनी की वजह

Ola को अगर पीछे मुड़कर देखें तो उसकी चुनौतियां खत्म नहीं हुई हैं, उसका इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Pro उतरते ही विवादों में आ गया, उसमें कई क्वालिटी कंट्रोल की समस्याएं सामने आईं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: ऐप बेस्ड कैब सर्विसेज देने वाली कंपनी Ola की हालत कुछ ठीक नहीं चल रही है.  Ola अब 1000 कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी कर रही है. मीडिया में छपी खबरों और सूत्रों के हवाले से पता चला है कि कंपनी अपने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बिजनेस पर फोकस बढ़ा रही है और उसके लिए हायरिंग तेज कर रही है.  

1000 कर्मचारियों की होगी छुट्टी
Ola को लेकर लंबे समय से खबरें आ रहीं है कि उसने अपने कर्मचारियों का सालाना अप्रेजल तक रोक रखा है. अब खबर है कि कंपनी बड़े पैमाने पर लोगों को नौकरी से निकालने जा रही है. पहले खबर ये थी कि 400-500 लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा, लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि अब ये आंकड़ा बढ़कर 1000 हो गया है. 

क्या है वजह? 
तो Ola अब इस रीस्ट्रक्चरिंग में अपना ज्यादा फोकस इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर लगा रही है और हायरिंग भी बढ़ा रही. इसमें करीब सभी वर्टिकल्स पर हायरिंग होगी जैसे मोबिलिटी, हाइपरलोकल, फिनटेक और उसके यूज्ड कार बिजनेस के लिए भी लोगों को रखा जाएगा. सूत्रों के मुताबिक कंपनी जिन लोगों को निकालना चाहती है उनका अप्रेजल रोक दिया गया है ताकि वो इस्तीफा देकर चले जाएं. सूत्रों के मुताबिक Ola लीथियम आयन बैटरी और इलेक्ट्रिक कार के लिए हायरिंग कर रही है. इसके लिए वो 800 से करीब लोगों को हायर कर रही है. सूत्र बता रहे हैं कि कंपनी अगर किसी एक को निकाल रही है तो उसकी जगह 3-4 लोगों को हायर भी कर रही है. इसका मतलब साफ है कि ये कंपनी की एक सोची समझी रणनीति के तहत हो रहा है न कि कॉस्ट कटिंग के लिए. 

केंद्र सरकार से करार 
Ola ने 18 जुलाई को बताया था कि वो बैंगलुरू में सेल बैटरी के रिसर्च एंड डेवलपमेंट फैसिलिटी पर 500 मिलियन डॉलर निवेश करने वाली है. जो कि अगले महीने अगस्त से शुरू हो जाएगी, इसके लिए वो 500 इंजीनियर्स और PhD होल्डर्स को रखा जाएगा. Ola Electric ने गुरुवार को बताया कि उसने सेल बनाने के लिए केंद्र सरकार से 18,000 करोड़ रुपये के प्रोडक्शन लिंक्ड इनसेंटिव स्कीम के लिए एग्रीमेंट भी किया है. कंपनी ने ये भी बताया है कि उसने देश का पहला भारत में निर्मित लीथियम आयन बैटरी सेल बनाया है जिसे 2170 का नाम दिया है. 

Ola का इलेक्ट्रिक स्कूटर फ्लॉप 
लेकिन Ola को अगर पीछे मुड़कर देखें तो उसकी चुनौतियां खत्म नहीं हुई हैं, उसका इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Pro उतरते ही विवादों में आ गया, उसमें कई क्वालिटी कंट्रोल की समस्याएं सामने आईं. कई जगह स्कूटर में आग लगने की घटनाओं से बिक्री का सेंटीममेंट भी खराब हुआ. मीडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक Ola 130-200 स्कूटर ही रोजाना बेच पाया. अब Ola अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए क्षेत्रवार बिक्री पर फोकस कर रही है जिसके लिए उसने टॉप एग्जीक्यूटिव्स की भी नियुक्तियां की हैं.

VIDEO: आर्थिक मंदी को लेकर आप भी डरे हुए हैं? जानिए इसकी भारत में कितनी आशंका


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

22 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

19 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

20 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

20 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago