होम / एक्सप्लेनर / किसी से कम नहीं हैं 'छोटे अंबानी' के बड़े बेटे की बहू, खुद बनाई अपनी पहचान  

किसी से कम नहीं हैं 'छोटे अंबानी' के बड़े बेटे की बहू, खुद बनाई अपनी पहचान  

अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल ने पिछले महीने 20 तारीख को कृशा शाह के साथ सात फेरे लिए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर होने वाले हर छोटे-बड़े फंक्शन की खबरें मीडिया में महीनों तक चलती रहती हैं, लेकिन उनके छोटे भाई यानी अनिल अंबानी (Anil Ambani) का परिवार लाइमलाइट में बहुत कम रहता है. एक जमाना था, जब हर जगह अनिल अंबानी के चर्चे होते थे. उनकी फिटनेस की मिसाल दी जाती थी, मगर कारोबार में लगातार लगते झटकों ने उनके लिए सबकुछ बदल दिया. पिछले महीने अंबानी परिवार के इस छोटे बेटे के घर खुशी आई थी. मौका था अनिल के बेटे जय अनमोल अंबानी (Jai Anmol Ambani) की शादी.  

20 फरवरी को हुई थी शादी
जय अनमोल अंबानी अनिल और टीना अंबानी (Tina Ambani) के बड़े बेटे हैं. उन्होंने 20 फरवरी को अपनी मंगेतर कृशा शाह (Krisha Shah) से शादी की थी. दोनों खासकर, कृशा शाह के बारे में अभी लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है. चलिए, आपको अनिल अंबानी की बहू कृशा के बारे में कुछ बताते हैं. लेकिन पहले बात करते हैं जय अनमोल की. जय मौजूदा समय में रिलायंस कैपिटल का कामकाज देख रहे हैं. उनकी प्रारंभिक पढ़ाई मुंबई के जॉन कॉनन स्कूल से हुई है. इसके बाद वे बिजनेस की पढ़ाई करने के लिए यूके चले गए थे. जय अनमोल को लग्जरी गाड़ियों का शौक है. उनके कार कलेक्शन में रोल्स-रॉयस फैंटम, लेम्बोर्गिनी गैलार्डो जैसी कई कारें शामिल है.

बिजनेस वुमन हैं कृशा
वहीं, कृशा शाह बिजनेस वुमन के साथ-साथ सोशल वर्कर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से राजनीतिक अर्थशास्त्र के साथ ग्रेजुएशन किया है. बाद में उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ाई की थी. कृशा अपने भाई के साथ मिलकर DYSCO नाम की कंपनी चलाती हैं. यह एक बिजनेस नेटवर्किंग कंपनी है. DYSCO की स्थापना से पहले वह यूके में दिग्गज IT कंपनी Accenture में काम करती थीं. कृशा की मां नीलम शाह फैशन डिजाइनर हैं और बड़ी बहन फैशन ब्लॉगर हैं.  

इतने करोड़ की है संपत्ति
कृशा शाह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कृशा की नेटवर्थ करीब 4 करोड़ रुपए है. अंबानी परिवार का हिस्सा बनने के बाद भी वह बिजनेस वुमेन की अपनी भूमिका को निभाती रहेंगी. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह DYSCO को पहले की तरह संभालती रहेंगी या फिर उनके भाई की जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाएगी. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

10 hours ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

10 hours ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

10 hours ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

13 hours ago

ब्रिटानिया का मुनाफा 14% बढ़कर ₹593 करोड़, बिक्री में 9.5% की तेजी

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹90.5 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

16 hours ago