होम / एक्सप्लेनर / Credit Suisse ने खुद लिखी अपनी बर्बादी की कहानी, लगातार करता रहा 'गलतियां' 

Credit Suisse ने खुद लिखी अपनी बर्बादी की कहानी, लगातार करता रहा 'गलतियां' 

क्रेडिट स्विस का 167 सालों का इतिहास है और इस दौरान कई बार बैंक की तरफ से ऐसे काम हुए हैं, जिसने उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुश्किल दौर से गुजर रहा स्विट्जरलैंड का दिग्गज बैंक क्रेडिट स्विस (Credit Suisse) बिकने जा रहा है. लंबे समय तक क्रेडिट स्विस के प्रतिद्वंदी बैंक रहे UBS ने उसे 3.2 अरब डॉलर में खरीदने का ऐलान किया है. क्रेडिट स्विस की गिनती, दुनिया के सबसे बड़े बैंकों में होती है और यह अपने ग्राहकों को कई तरह की फाइनेंशियल सेवाएं मुहैया कराता है. क्रेडिट स्विस की वित्तीय परेशानियों का अहसास सभी को था, लेकिन ये किसी ने नहीं सोचा था कि इतना बड़ा बैंक एकदम से धराशाही हो जाएगा. 

167 सालों का इतिहास
करीब 8 महीने पहले तक क्रेडिट स्विस के चेयरमैन एक्सेल लीमैन (Axel Lehmann) बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूत बताते नहीं थक रहे थे. उन्होंने बैंक के किसी दूसरे संस्थान में मर्ज करने की खबरों को भी बकवास करार दिया था. वह लगातार ये जताने की कोशिश कर रहे थे कि सबकुछ ठीक है, लेकिन जब हालात बेकाबू हो गए और बैंक पर ताला लगने की नौबत आ गई, तो बैंक प्रबंधन ने रातोंरात अपने प्रतिद्वंदी UBS से हाथ मिला लिया. क्रेडिट स्विस का 167 सालों का इतिहास है और इस दौरान कई बार बैंक की तरफ से ऐसे काम हुए हैं, जिसने उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया और उसे आर्थिक नुकसान भी सहना पड़ा है.

टैक्स चोरी में मदद का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रेडिट स्विस से जुड़े सबसे शुरुआती घोटालों में से एक 1997 में हुआ था. इस दौरान बैंक पर अमेरिका में अपने अमीर ग्राहकों को टैक्स चोरी करने में मदद का आरोप लगा था. आरोप लगाया गया था कि बैंक ने केमैन आइलैंड्स जैसे टैक्स हेवन देशों में अपने ग्राहकों के बैंक खाते खुलवाये, ताकि वे अपनी संपत्ति को अमेरिकी सरकार से छुपा सकें और टैक्स का भुगतान करने से बच सकें. इसके चलते बैंक को अमेरिकी सरकार ने भारी भरकम हर्जाना भी देना पड़ा था.

हाई-प्रोफाइल घोटाला
2008 में भी इस बैंक की भूमिका पर सवाल उठे. बैंक ने सबप्राइम मॉर्गेज-के सपोर्ट वाली सिक्योरिटीज में भारी निवेश किया था, जो बाद में बेहद जोखिम भरा साबित हुआ और बैंक के लिए बड़े नुकसान का कारण बना. इसी तरह, 2014 में, क्रेडिट स्विस पर अमेरिकी नागरिकों को टैक्स बचाने में मदद करने के आरोप में $2.6 अरब डॉलर का जुर्माना लगा था. साल 2018 में क्रेडिट स्विस मलेशिया में धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल घोटाले को लेकर सुर्खियों में रहा. बैंक पर मलेशिया के एक सॉवरेन वेल्थ फंड से अरबों डॉलर के फ्रॉड में मदद करने का आरोप था. इस मामले में भी स्विस अधिकारियों ने क्रेडिट स्विस पर $47 मिलियन का जुर्माना लगाया था. 

गलत जगह किया निवेश
साल 2022 में क्रेडिट स्विस का नाम एक फाइनेंशियल फर्म 'ग्रीन्सिल कैपिटल' से जुड़ा था, जिसने दिवालिया के याचिका दायर किया था. ग्रीन्सिल कैपिटल पर कई फ्रॉड के मामलों में शामिल होने का आरोप था. क्रेडिट स्विस ने इस फर्म में भारी निवेश किया था और इस फ्रॉड के चलते क्रेडिट स्विस को काफी ज्यादा नुकसान हुआ था. लिहाजा, ये कहना गलत नहीं होगा कि Credit Suisse ने अपनी बर्बादी की कहानी खुद लिखी. बैंक लगातार गलतियां करता गया और उससे कोई सबक नहीं लिया. नतीजतन, आज उसे अपने 'दुश्मन' बैंक के हाथों बिकना पड़ रहा है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025

शानदार रणनीति से BJP को दिल्ली में मिली बंपर जीत, जानिए कैसे मिली इतनी बड़ी सफलता?

BJP ने दिल्ली में AAP के 10 साल के शासन को खत्म किया, मजबूत रणनीति और दिल्ली BJP नेताओं की मेहनत से 48 सीटें जीत कर सफलता हासिल की है.

18-February-2025


बड़ी खबरें

Paytm के शेयरों में 7% से ज्यादा उछाल, पहली बार पूरे साल मुनाफे में आई कंपनी

मार्च तिमाही में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 18.4 प्रतिशत बढ़कर 2,264 करोड़ रुपये हो गई. वहीं EBITDA भी अब पॉजिटिव हो गया है.

3 hours ago

RBI का बड़ा फैसला: मनी चेंजर्स के नए लाइसेंस पर रोक, फॉरेक्स कारोबार के लिए सख्त नियम लागू

नए नियमों के अनुसार, विदेशी मुद्रा सेवाएं देने के लिए ‘प्रिंसिपल-एजेंट मॉडल’ का विस्तार किया जाएगा. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सेवाएं बेहतर निगरानी और उचित जांच-परख के साथ प्रदान की जाएं.

1 hour ago

दमदार नतीजों के बाद बजाज ऑटो का बड़ा फैसला, डिविडेंड के साथ बायबैक का ऐलान

बजाज ऑटो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए 150 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है. यह 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर पर 1500 प्रतिशत डिविडेंड के बराबर है.

2 hours ago

भारत का निर्यात बना नई ताकत, 863 अरब डॉलर के पार पहुंचा विदेशी व्यापार

निर्यात वृद्धि में सबसे बड़ा योगदान सेवा क्षेत्र का रहा है. सेवा निर्यात 2024-25 में 387.55 अरब डॉलर से बढ़कर 2025-26 में 421.32 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो 8.71 प्रतिशत की वृद्धि है.

4 hours ago

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में बढ़ेगी कोटक महिंद्रा की हिस्सेदारी, RBI से निवेश की मंजूरी

RBI की मंजूरी के बाद कोटक महिंद्रा बैंक का AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में निवेश भारतीय बैंकिंग सेक्टर में एक अहम रणनीतिक कदम माना जा रहा है.

4 hours ago