होम / एक्सप्लेनर / Axis MF फ्रंटरनिंग केस में जांच तेज, IT विभाग ने की अधिकारियों से पूछताछ

Axis MF फ्रंटरनिंग केस में जांच तेज, IT विभाग ने की अधिकारियों से पूछताछ

IT विभाग ने 28 जुलाई को एक पूर्व फंड मैनेजर और एक बड़े म्यूचुअल फंड हाउस के चीफ ट्रेडर इक्विटीज और संबंधित शेयरब्रोकर्स, बिचौलियों के ठिकानों पर छापे मारे थे

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: इनकम टैक्स विभाग ने फ्रंटरनिंग केस में Axis Asset Management Co. के पूर्व अधिकारी और इससे जुड़े लोगों के ठिकानों पर जांच की है, Moneycontrol में छपी खबर के मुताबिक IT विभाग ने Axis MF के दो अधिकारियों से भी पूछताछ की है

25 ठिकानों पर छापेमारी
इनकम टैक्स विभाग ने 28 जुलाई को एक पूर्व फंड मैनेजर और एक बड़े म्यूचुअल फंड हाउस के चीफ ट्रेडर इक्विटीज और संबंधित शेयरब्रोकर्स, बिचौलियों के ठिकानों पर छापे और सीजर का ऑपरेशन चलाया था. ये जानकारी 5 अगस्त को वित्त मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में दी गई है. ये छापे मुंबई, अहमदाबाद, वडोदरा, भुज और कोलकाता के 25 ठिकानों पर की गई है. हालांकि मंत्रालय ने फंड हाउस और व्यक्तियों के नामों का खुलासा इसमें नहीं किया है.

कई अधिकारियों से IT की पूछताछ
सूत्रों ने बताया है कि वित्त मंत्रालय के बयान में पूर्व फंड मैनेजर और इक्विटीज चीफ ट्रेडर का जिक्र है, Axis AMC के पूर्व फंड मैनेजर और चीफ डीलर विरेश जोशी है, जिन्हें फ्रंटरनिंग के आरोपों के बाद निकाल दिया गया था. सूत्रों के मुताबिक छापे और सीजर की कार्यवाही के दौरान इनकम टैक्स विभाग ने जिनेश गोपानी जो कि Axis AMC के हेड ऑफ इक्विटी है, उनसे भी पूछताछ की थी. इसके अलावा आईटी विभाग ने Axis AMC के एक डीलर पवन झंगियानी से भी पिछले महीने छापों के दौरान पूछताछ की थी. फंड हाउस की वेबसाइट के मुताबिक वो अब भी Axis AMC में काम करते हैं. वित्त मंत्रालय ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान, इनकम टैक्स विभाग को फंड मैनेजर और चीफ ट्रेडर के बीच गलत तरीके से फायदा उठाने के लिए व्यापार से संबंधित विशिष्ट जानकारी साझा करने के सबूत मिले हैं. हालांकि इन सभी घटनाओं पर सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. 

फ्रंटरनिंग क्या होता है
किसी म्यूचुअल फंड कंपनी में किसी कर्मचारी को उसकी कंपनी के ऑर्डर्स की इनसाइडर जानकारी मिल जाती है और वो उसका इस्तेमाल अपने निजी फायदे के लिए करता है तो उसे फ्रंटरनिंग कहते हैं. जैसे मान लीजिए कि आप किसी कंपनी में फंड मैनेजर हैं, आप शेयर बाजार में अगले दिन क्या खरीदने वाले हैं ये आपको पता है, जिस दिन आप कुछ खरीदेंगे जाहिर है वो शेयर भागेगा, इसलिए अपने निजी फायदे के लिए आप एक दिन पहले ही उन शेयरों को खरीदकर अपने पर्सनल अकाउंट में रख लेते हैं. अगले दिन जब कंपनी की ओर से ऑर्डर प्लेस किया जाता तो मौका देखकर आप मुनाफा कमाने के लिए शेयर बेचकर निकल जाते हैं. इसे ही फ्रंटरनिंग कहते हैं.

VIDEO: अब कंफर्म रेल टिकट कैंसिल करना पड़ेगा बहुत भारी, वजह भी जान लीजिए


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

19 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

17 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

17 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

18 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago