होम / एक्सप्लेनर / आपने समय से भर दिया ITR? तब भी लग सकता है भारी जुर्माना; जानें क्या है नियम

आपने समय से भर दिया ITR? तब भी लग सकता है भारी जुर्माना; जानें क्या है नियम

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ITR के सत्यापन की समय सीमा घटा दी है. पहले रिटर्न दाखिल करने के 120 दिनों के भीतर ITR को वेरीफाई करवाया जा सकता था, लेकिन अब यह घटकर 30 दिन हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

यदि आपने अपना इनकम टैक्स रिटर्न समय पर फाइल कर दिया था और इस बात से खुश हैं कि आप 5 हजार रुपए का जुर्माना भरने से बच गए. तो सावधान हो जाएं. आपकी एक भूल या कहें कि लापरवाही आपको बहुत भारी पड़ सकती है. अगर आप खबरों पर नज़र रखते हैं, तो जानते ही होंगे कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ITR के सत्यापन की समय सीमा घटा दी है. पहले रिटर्न दाखिल करने के 120 दिनों के भीतर ITR को वेरीफाई करवाया जा सकता था, लेकिन अब यह घटकर 30 दिन हो गया है.

CBDT की अधिसूचना
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने 29 जुलाई को जारी एक अधिसूचना में कहा था कि ITR सत्यापन के संबंध में नया नियम 1 अगस्त, 2022 से प्रभावी हो जाएगा. CBDT की अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि 30 दिनों की समय सीमा 1 अगस्त 2022 को या उसके बाद दाखिल आईटीआर पर लागू होगी. जिन लोगों ने निर्धारित डेडलाइन (31 जुलाई, 2022) पर या इससे पहले ITR फाइल किया है, उनके लिए सत्यापन की अवधि पुरानी यानी कि 120 दिन ही रहेगी.

लागू होंगे दंडात्मक उपाय
सीबीडीटी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति 30 दिनों (यानी नई समय सीमा) के बाद आईटीआर का सत्यापन करता है, तो ऐसे मामलों में ई-सत्यापन / ITR-V जमा करने की तारीख को रिटर्न फाइल करने की तारीख के रूप में माना जाएगा. इस स्थिति में आयकर अधिनियम, 1961 के तहत देर से रिटर्न दाखिल करने के सभी दंडात्मक उपाय लागू होंगे.

परिस्थिति -A
इसे इस तरह समझते हैं, यदि आपने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 31 जुलाई की समय सीमा से पहले अपना ITR दाखिल किया है, तो आपके पास रिटर्न सत्यापित करने के लिए 120 दिन हैं. लेकिन यदि आप इस डेडलाइन को मिस कर देते हैं, कहने का मतलब है कि आप 120 दिनों के भीतर ITR सत्यापन करना भूल जाते हैं, तो आपको टैक्स डिपार्टमेंट के समक्ष देरी के लिए माफी संबंधी आवेदन प्रस्तुत करना होगा. अगर आपका आवेदन स्वीकार हुआ, तो ठीक वरना यह माना जाएगा कि आपने इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल ही नहीं किया है. उस सूरत में आपको 5 हजार रुपए जुर्माने के साथ रिटर्न फिर से भरना होगा और आपको सग्त्यापन के लिए 30 दिन मिलेंगे.  

परिस्थिति -B
अब मान लीजिए कि आप निर्धारित समय सीमा यानी कि 31 जुलाई तक रिटर्न फाइल नहीं कर पाए. इस स्थिति में आप लेट फीस के रूप में पांच हजार का भुगतान करके ITR फाइल कर सकते हैं. नए नियम के अनुसार, आपको ITR वेरीफाई करने के लिए 30 दिन का समय मिलेगा. यदि आप वेरिफिकेशन की डेडलाइन से भी चूक जाते हैं, तो अब आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा, वो इसलिए कि आप पहले ही बतौर शुल्क 5 हजार भर चुके हैं.

परिस्थिति -C
यदि आप उस श्रेणी में आते हैं, जहां ITR फाइल करने के लिए आपके खातों का ऑडिट किया जाना है, तो आपके लिए रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा 30 सितंबर है. ITR सत्यापन का नया नियम ऐसे लोगों पर भी लागू होगा. उन्हें इसके लिए 30 दिन का ही समय मिलेगा. अब मान लीजिए, 30 दिन में आप ITR वेरिफिकेशन नहीं कर पाते, तो ITR फाइलिंग की डेट वही मानी जाएगी जिस दिन सत्यापन हुआ है. ऐसी स्थिति में आपको देरी से रिटर्न फाइल करने के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

19 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

17 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

17 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

18 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago