होम / एक्सप्लेनर / गंदा है पर धंधा है, भारत में कितना बड़ा है फ़िक्र को धुएं में उड़ाने का कारोबार?

गंदा है पर धंधा है, भारत में कितना बड़ा है फ़िक्र को धुएं में उड़ाने का कारोबार?

हाल ही में आई टोबैको कंट्रोल रिपोर्ट बताती है कि टीनेजर गर्ल्स में सिगरेट पीने की लत काफी बढ़ गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में 'हर फ़िक्र को धुएं में उड़ाने' वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. सिगरेट (Cigarette) के कश लगाने वालों में अब लड़कियां भी पीछे नहीं हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टोबैको कंट्रोल रिपोर्ट बताती है कि टीनेजर गर्ल्स में सिगरेट पीने की लत काफी बढ़ गई है. पिछले 10 साल में इसमें दोगुना वृद्धि हुई है. साल 2009 में सिगरेट पीने वालीं टीनेजर लड़कियों की संख्या 3.8% थी, जो 2019 में बढ़कर 6.2% हो गई. हालांकि, अब भी इस मामले में लड़के लड़कियों से आगे हैं. 

घट रहा है जेंडर गैप  
रिपोर्ट के अनुसार, 10 साल में टीनेजर लड़कों में सिगरेट पीने ललक तेजी से बढ़ी है. इसमें 2.3% का इजाफा देखने को मिला है. यहां गौर करने वाली बात ये है कि सिगरेट पीने वाले एडल्ट पुरुष और महिलाओं की संख्या में कमी आई है. टोबैको के मामले में जेंडर गैप बहुत कम रह गया है. 2019 में 7.4 फीसदी गर्ल्स टोबैको यूजर्स थीं, जबकि इसका सेवन करने वाले लड़कों की 9.4 फीसदी थी. सिगरेट से कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है. इसके बावजूद इसका नशा बढ़ता जा रहा है. 

सबसे ज्यादा लगता है GST
भारत में सिगरेट का कारोबार काफी बड़ा है और इसके आने वाले समय में और बड़ा होने की संभावना है. एक रिपोर्ट बताती है कि देश में सिगरेट का मार्केट साइज 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक का है. इसके 2024 से 2028 के बीच 4.49% की एनुअल ग्रोथ रेट से बढ़ने का अनुमान है. देश में सिगरेट के साथ-साथ बीड़ी का भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है. खासकर ग्रामीण इलाकों में बीड़ी की खपत अधिक है. बीड़ी का मार्केट साइज करीब 50,000 करोड़ रुपए का है. सिगरेट जैसे तंबाकू उत्पादों पर देश में सबसे ज्यादा टैक्स लगता है. उन्हें 28% GSTके स्लैब में रखा गया है. GST के अलावा, इन पर कंपनसेशन सेस, बेसिक एक्साइज ड्यूटी और NCCD भी लगता है. इस तरह सिगरेट पर कुल 52.7% टैक्स लगता है. इसलिए सिगरेट काफी महंगी पड़ती है. सिगरेट को महंगा बनाने के पीछे उद्देश्य ये है कि लोग इसे कम खरीदेंगे, लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है. 

बैन के बावजूद बढ़ रहा चलन
बीते कुछ समय से देश में ई-सिगरेट का चलन भी जोर पकड़ रहा है. वैसे तो सरकार ने कुछ साल पहले इस पर बैन लगा दिया था, लेकिन इसके बावजूद कुछ ऑनलाइन स्टोर्स और लोकल वेंडर्स के माध्यम से यह उपलब्ध हो जाती है. 2019 में जब इस पर बैन लगाया गया था, तब देश में ई-सिगरेट के 460 ब्रांड मौजूद थे, जो 7,700 से भी ज्यादा फ्लेवर की ई-सिगरेट ऑफर कर रहे थे. हाल ही में UGC ने सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के समक्ष यह सवाल उठाते हुए पत्र लिखा था कि बैन के बावजूद ई-सिगरेट और ऐसे अन्य प्रोडक्ट्स छात्रों को आसानी से कैसे मिल जाते हैं? UGC ने उच्च शिक्षा संस्थानों को स्पेशल ड्राइव चलाकर औचक निरीक्षण करने को भी कहा था.  

कौनसी कंपनी है नंबर 1? 
भारत में कई कंपनियां सिगरेट बनाती हैं, लेकिन इस मामले में नंबर 1 है ITC. कंपनी को अपने सिगरेट कारोबार से तकरीबन हर साल बड़ा मुनाफा होता है. ITC के कई सिगरेट ब्रैंड हैं, जिनमें Wills Navy Cut, Gold Flake, Insignia, India Kings, Classic, American Club, Players, Scissors, Capstan, Berkel, Flake, Silk Cut और Duke & Royal प्रमुख हैं. देश की दूसरी बड़ी सिगरेट कंपनी VST Industrie है. वहीं, Godfrey Phillips ने 1936 में भारत में कदम रखा था. 1968 में इस कंपनी को Modi Enterprises ने खरीद लिया. इस कंपनी के Marlboro, Four Square, Cavanders, Red & White, Stellar, North Pole & Tipper जैसे मशहूर सिगरेट ब्रैंड हैं. इसी तरह, Dalmia Group और NTC industries भी सिगरेट के कारोबार में हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

6 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

7 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

14 hours ago