होम / एक्सप्लेनर / रेलवे का Bullet Train का सपना हुआ फेल, स्टडी के नाम पर करोड़ों रुपये बर्बाद, अब इस पर फोकस

रेलवे का Bullet Train का सपना हुआ फेल, स्टडी के नाम पर करोड़ों रुपये बर्बाद, अब इस पर फोकस

रेलवे ने रूट की स्टडी की करने में भी करोड़ों रुपये बर्बाद कर दिए हैं. फिलहाल देरी के चलते देश के पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की लागत में भी इजाफा हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः देश में मुंबई-अहमदाबाद रूट के अलावा अन्य राज्यों में बुलेट ट्रेन चलाने के मोदी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट पर रेलवे बोर्ड ने ग्रहण लगा दिया है. इतना ही नहीं रेलवे ने रूट की स्टडी की करने में भी करोड़ों रुपये बर्बाद कर दिए हैं. फिलहाल देरी के चलते देश के पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की लागत में भी इजाफा हो गया है. वहीं सरकार ने रेलवे बोर्ड ने अपना फोकस बुलेट ट्रेन से हटाकर के वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगा लिया है. 

दिल्ली-वाराणसी प्रोजेक्ट पर लगा ग्रहण

PM Modi के ड्रीम प्रोजेक्ट जो दिल्ली को सीधे वाराणसी से जोड़ता उस पर रेलवे बोर्ड के सचिव आरएन सिंह की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में ब्रेक लग गया है. इस प्रस्तावित रूट पर ज्यादा मोड़ (Curve) होने की वजह से प्रोजेक्ट को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया है. इस प्रोजेक्ट की फिजिएबिलिटी रिपोर्ट को नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन ने तैयार किया था. 

दिल्ली से लेकर के वाराणसी तक नेशनल हाईवे-2 के साथ-साथ इस बुलेट ट्रेन रूट को देखने के लिए कई सारे इंजिनियर्स और टेक्नीकल एक्सपर्ट की टीम ने काम किया था. कॉर्पोरेशन का तर्क था कि इससे सस्ती दर पर भूमि अधिग्रहण और निर्माण की लागत में कमी हो जाएगी. 

ड्रोन की मदद से तैयार किया था रूट मैप

350 किमी की रफ्तार से चलने वाली ट्रेन को दिल्ली से नोए़डा, ग्रेटर नोएडा, जेवर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरेया, कानपुर, प्रयागराज के रास्ते वाराणसी तक जाना था. हालांकि इस पूरे रूट पर कई जगह खतरनाक मोड़ पर रहे थे जिस वजह से इसको नहीं चलाया जा सकता है. रूट पर यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे पर भी ड्रोन और अन्य माध्यमों से रेलवे स्टेशन और प्रस्तावित रेलवे लाइन का मैप तैयार किया गया था. 

सीधा होना चाहिए रेल ट्रैक

सूत्र ने कहा, "350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बुलेट ट्रेन चलाने के लिए हाई स्पीड कॉरिडोर का ट्रैक सीधा होना चाहिए।" जबकि NHSRCL परियोजना पर काम शुरू करने के लिए उत्सुक है, रेलवे बोर्ड इस मसले पर सावधानी बरत रहा है. इसमें यह बात सामने आती है कि क्या NHSRCL के अधिकारियों और इंजिनियरों को इतनी सी बेसिक बात की जानकारी नहीं थी, कि जो ट्रैक को घुमावदार नहीं बल्कि सीधा बनाना है. 

लागत में हुआ इजाफा

मुंबई-अहमदाबाद परियोजना की अनुमानित लागत 1.50 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है. अधिकारियों ने बताया कि हाई स्पीड कॉरिडोर बनाने पर प्रति किलोमीटर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. 

बुलेट ट्रेन नहीं, वंदे भारत पर फोकस करो

रेलवे बोर्ड ने सुझाव दिया है कि अभी के लिए 160- 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से केवल सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनें चलाने पर ध्यान दिया जाना चाहिए. अधिकारियों ने कहा कि लगभग 400 ऐसी ट्रेनें अगले तीन वर्षों में उपलब्ध होंगी और विभिन्न मार्गों पर इस्तेमाल की जा सकती हैं.

VIDEO: क्या वास्तव में UPI से पेमेंट पर कटेगा चार्ज? सरकार ने दिया ये जवाब

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

18 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

16 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

16 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

17 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago