होम / एक्सप्लेनर / Explainer: आखिर स्विस बैंक क्यों है काला धन जमा करने वालों का स्वर्ग?

Explainer: आखिर स्विस बैंक क्यों है काला धन जमा करने वालों का स्वर्ग?

स्विस बैंकों का अपने ग्राहकों की जानकारी गोपनीय रखने का इतिहास करीब 300 साल से ज्यादा पुराना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

स्विस बैंक, ये नाम सुनते ही हमारे दिमाग में तुरंत ही ब्लैकमनी यानी कालाधन का ख्याल कौंधने लगता है, हमें लगता है कि दुनिया के जितने चोर बिजनेसमैन, घूसखोर नेता या फिर अपराधी टाइप के लोग हैं, जिन्होंने गलत तरीके से पैसा कमाया है वो अपनी अकूत काली दौलत इसी बैंक में जमा करते हैं. अगर ये कहें कि स्विस बैंक काले धन का पर्याय बन चुका है, तो गलत नहीं होगा. भारत में तो स्विस बैंक में काले धन के नाम पर सरकारें बनती और बिगड़ती हैं.

काले धन का पर्याय बने स्विस बैंक

तो आखिर ऐसा क्या है स्विस बैंक में जो सभी अपराधी और टैक्स चोर अपना पैसा यहां जमा करते हैं. क्या हम और आप इस बैंक में अपना पैसा जमा नहीं कर सकते, और क्या स्विस बैंक में जमा सारा पैसा ही काला धन है. अगर स्विस बैंक पड़ा पैसा काला धन है तो सरकारें क्यों नहीं उन लोगों के खातों की जानकारी निकालकर दोषी लोगों को सजा देती. दरअसल ये इतना आसान नहीं है. 

स्विट्जरलैंड ने भेजी चौथी लिस्ट 

लेकिन इसके पहले जान लीजिये कि एक बार फिर स्विस बैंक ने भारतीय खाताधारकों की लिस्ट जारी की है. भारत को मिलने वाली ये चौथी लिस्ट है. इसमें कई ट्रस्टों और कंपनियों के खाते भी शामिल है. सरकार ने इन खाता धारकों की लिस्ट सार्वजनिक नहीं की है क्योंकि इससे जांच पर विपरीत असर पड़ सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक स्विट्जरलैंड ने भारत समेत 101 देशों को 34 लाख अकाउंट होल्डर्स की लिस्ट शेयर की है. इनमें भारत के भी सैकड़ों लोगों के खाते शामिल हैं. स्विट्जरलैंड के फेडरल टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन (FTA) ने कहा कि भारत उन गिने-चुने देशों में शामिल है, जिसे लगातार चौथे साल अकाउंट होल्डर्स की लिस्ट भेजी गई है. FTA ने कहा कि सभी देशों को यह सूचना पिछले महीने भेजी गई थी. अब इस प्रकार की अगली सूचना सितंबर 2023 में भेजी जाएगी. 

महज 86 लाख की आबादी वाले स्विट्जरलैंड में 400 के करीब बैंक मौजूद हैं. स्विस बैंक क्यों रईसों के लिए अपना पैसा छिपाने की पसंदीदा जगह है, इसके पीछे वजह है इन बैंकों की सख्त गोपनीयता पॉलिसी. 

सख्त गोपनीयता पॉलिसी

स्विस बैंकों की गोपनीयता पॉलिसी के तहत वो अपने ग्राहकों की जानकारी किसी के साथ भी साझा नहीं करते हैं. स्विस बैंकों का अपने ग्राहकों की जानकारी गोपनीय रखने का इतिहास करीब 300 साल से ज्यादा पुराना है. साल 1713 में ग्रेट काउंसिल ऑफ जिनेवा ने स्विस बैंकों के लिये नियम बनाए थे, जिसके मुताबिक बैंक अपने ग्राहक के रजिस्टर या जानकारी सिटी काउंसिल के अलावा किसी और के साथ साझा नहीं करेगा. अगर बैंकर अपने ग्राहक से जुड़ी जानकारी किसी को देता है, तो ये अपराध की श्रेणी में गिना जाएगा. यानी कोई भी बैंक अधिकारी अपने किसी ग्राहक का नाम या दूसरी कोई भी जानकारी किसी के साथ भी शेयर नहीं कर सकता. 
हालांकि जब वहां की अदालत आदेश दे तो स्विस बैंकों को ये जानकारियां साझा करनी पड़ती है. अदालतें भी ऐसा आदेश तभी देती हैं जब उस खाताधारक के खिलाफ कोई गंभीर आरोप हो. गोपनीयता के इतने सख्त नियमों के चलते ही ये दुनिया के रईसों को अपना पैसा स्विस बैंकों में रखने के लिए आकर्षित करता है. स्विस बैंक इन रईसों से उनके पैसों को लेकर कोई सवाल नहीं करता है, जैसे- ये पैसा कहां से आया, कहां से कमाया, क्या ये पैसा टैक्स चोरी का है, वगैरह-वगैरह. 

लेकिन टैक्स चोरी, भ्रष्टाचार और आतंकी घटनाओं ने जब दुनिया भर के देशों को परेशान किया, तो शक की सुई स्विस बैंकों की ओर घूमी. स्विस बैंकों पर कई एक्टिविस्ट ग्रुप और देशों ने अकाउंट की जानकारी साझा करने का दबाव बनाया. साल 2008 की मंदी के दौरान भी अमेरिकी सरकार और यूरोपियन यूनियन की ओर से स्विस बैंक बैंकों पर दबाव बनाया गया कि वो रईस खाताधारकों के नामों का खुलासा करे. अब चूंकि स्विट्जरलैंड फॉरेट अकाउंट टैक्स कंप्लायंस एक्ट यानी FATCA का सिग्नेचरी है, जिसके तहत स्विस बैंक अमेरिकी खाताधारकों की जानकारी देने के लिए बाध्य हैं, नहीं तो उन पर कार्रवाई हो सकती है. ऐसा ही करार स्विस बैंकों का यूरोपीय यूनियन के साथ भी है. बावजूद इसके आज भी स्विस बैंक फाइनेंशियल सीक्रेसी इंडेक्स 2020 में तीसरे नंबर पर है. 

Numbered Account क्या होता है

स्विस बैंक में खातों की गोपनीयता का स्तर ये है कि यहां पर एक खास किस्म का सीक्रेट अकाउंट भी खोला जाता है जिसे Numbered Account कहते हैं.     
इसमें खाताधारक के नाम की जगह मल्टी डिजिट नंबर दिया जाता है. इस अकाउंट की जानकारी इतनी ज्यादा गोपनीय होती है कि इसकी जानकारी बैंक के कर्मचारियों को भी नहीं होती है, बैंक के कुछ टॉप अधिकारी ही नंबर्ड अकाउंट की जानकारी रखते हैं. बैंक स्टेटमेंट और बैंक अकाउंट होल्डर के नाम की जगह उसका नंबर सीक्रेट नंबर लिखा होता है. हालांकि ये अकाउंट आसानी से नहीं खुलवाया जा सकता है. इसके लिए अकाउंट होल्डर को खुद स्विस बैंक जाना पड़ता है. यही वो अकाउंट होता है जिसमें ज्यादातर कालाधन रखा जाता है. आमतौर पर बैंक में जब पैसा रखा जाता है तो बैंक ग्राहक को ब्याज देता है, लेकिन इन अकाउंट्स में पैसा रखने पर बैंक ग्राहकों से फीस चार्ज करता है. 

यही वजह है कि दुनिया भर के रईस, जिसमें भारत भी शामिल है, इतनी सख्त गोपनीय पॉलिसी के चलते अपना पैसा स्विस बैंक में रखते हैं. हालांकि ये पैसा ब्लैक मनी है या नहीं, इसे लेकर कोई पुख्ता दावा नहीं कर सकता. अक्सर दावा किया जाता है कि स्विस बैंकों में भारतीयों ने बड़ी मात्रा में काला धन जमा, लेकिन सरकार का कहना है कि स्विस बैंकों में भारतीयों का कितना पैसा जमा है, इस बारे में कोई सरकारी अनुमान नहीं है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

14 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

11 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

11 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

12 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

19 hours ago