होम / एक्सप्लेनर / किस मामले में अरेस्ट हुए संजय राउत, कैसे जुड़ा घोटाले से नाम? जानें सबकुछ

किस मामले में अरेस्ट हुए संजय राउत, कैसे जुड़ा घोटाले से नाम? जानें सबकुछ

संजय राउत को एक पुराने मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी कि ED ने अरेस्ट कर लिया है. उन पर मुंबई के पात्रा चॉल के री-डेवलपमेंट में अनियमितता बरतने का आरोप है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार के जाते ही शिवसेना नेता संजय राउत मुश्किलों में घिर गए हैं. एक पुराने मामले में उन्हें प्रवर्तन निदेशालय यानी कि ED ने अरेस्ट कर लिया है. उन पर मुंबई के पात्रा चॉल के री-डेवलपमेंट में अनियमितता बरतने का आरोप है. ED ने पहले राउत से करीब 6 घंटे पूछताछ की, फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. शिवसेना नेता की गिरफ़्तारी प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत हुई है. प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि राउत पूछताछ और जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं.

इन पर मिलीभगत का आरोप
जिस मामले में संजय राउत को गिरफ्तार किया गया है, उस पात्रा चॉल जमीन घोटाले की शुरुआत 2007 में हुई थी. आरोप है कि महाराष्ट्र हाउसिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी म्हाडा, प्रवीन राउत, गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन और उसकी सिस्टर कंपनी हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (HDIL) की मिलीभगत से इस घोटाले को अंजाम दिया गया.

इस तरह की कमाई
दरअसल, 2007 में म्हाडा ने पात्रा चॉल के री-डेवलपमेंट यानी पुनर्विकसित करने का काम गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन को दिया था. यह निर्माण गोरेगांव के सिद्धार्थनगर में होना था. पात्रा चॉल की 47 एकड़ जमीन पर कंपनी को 3500 से अधिक फ्लैट बनाकर देने थे, लेकिन उसने केवल 672 फ्लैट ही बनाए. 14 साल के बाद भी गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन दिए हुए काम को पूरा नहीं कर पाया. इसके अलावा, उसने फ्लैट बनाने की जगह री-डेवलपमेंट की जमीन बिल्डरों को बेच दी और इससे करीब 1035 करोड़ रुपए कमाए.

ऐसे आया संजय राउत का नाम
2018 में म्हाडा ने इस मामले में FIR दर्ज कराई. इसके बाद मामला आर्थिक अपराध ब्यूरो को सौंप दिया गया. फरवरी 2020 में प्रवीण राउत को गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जाता है कि प्रवीण राउत शिवसेना लीडर संजय राउत का करीबी है. प्रवीण HDIL में सारंग वधावन और राकेश वधावन के साथ कंपनी का निदेशक था. बता दें कि वधावन बंधु पंजाब महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी हैं.  

बेटी और पत्नी का लिंक
बताया जाता है कि महाडा लैंड डील में प्रवीण राउत को बतौर कमीशन 95 करोड़ रुपए मिले. इस मामले में सुजीत पाटकर नामक शख्स का नाम भी सामने आया, जिसके ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. सुजीत का नाम भी संजय राउत से जुड़ा है. दरअसल, सुजीत पाटकर की एक वाइन ट्रेडिंग कंपनी है, जिसमें संजय राउत की बेटी पार्टनर है. इतना ही नहीं, संजय राउत की पत्नी और सुजीत की पत्नी ने अलीबाग में एक जमीन खरीदी थी. जांच एजेंसी के अनुसार, इस डील में भी रुपए की हेराफेरी की गई. इस मामले में 1035 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप है. हालांकि, संजय राउत ने सारे आरोपों को झूठा करार दिया है. उनका कहना है कि मैं किसी घोटाले में शामिल नहीं हूं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

22 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

19 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

20 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

20 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago