होम / एक्सप्लेनर / चीन की इकोनॉमी का हो रहा बंटाधार, ब्याज दरें घटाकर सबको चौंकाया!

चीन की इकोनॉमी का हो रहा बंटाधार, ब्याज दरें घटाकर सबको चौंकाया!

चीन के केंद्रीय बैंक The People's Bank of China ने ब्याज दरों में 0.10% की कटौती कर दी है. एक साल के लोन की ब्याज दर अब 2.85% से घटकर 2.75% हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: जब पूरी दुनिया में महंगाई को काबू करने के लिए ब्याज दरें बढ़ाने का सिलसिला चल रहा है, ऐसे में चीन की कम्यूनिस्ट सरकार ने ब्याज दरों में कटौती करके सबको चौंका दिया. ये कटौती ऐसे वक्त पर आई है जब राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सिर पर कुर्सी जाने का खतरा मंडरा रहा है. शी जिनपिंग किसी भी कीमत पर अपनी तीसरी पारी को जारी रखना चाहते है, लेकिन हालात उनके साथ नहीं दिख रहे हैं. बेरोजगारी अपने चरम पर है, देश की फैक्ट्रियों का शोर थम रहा है, ऐसे में चीन के पास ग्रोथ को रफ्तार देने के लिए ब्याज दरें बढ़ाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था, लेकिन इससे चीन को कुछ हासिल होगा, इससे अर्थशास्त्री इत्तेफाक नहीं रखते. 

चीन ने ब्याज दरें घटाई
चीन के केंद्रीय बैंक The People's Bank of China ने ब्याज दरों में 0.10% की कटौती कर दी है. एक साल के लोन की ब्याज दर अब 2.85% से  घटकर 2.75% हो गई है. अब सवाल उठता है कि चीन ने आखिर ऐसा किया क्यों. दरअसल चीन पहले से ही रियल एस्टेट सेक्टर के संकट और लॉकडाउन की वजह से ग्रोथ की गिरावट को झेल रहा है. जुलाई में आए फैक्ट्री उत्पादन, निवेश, कंज्यूमर खर्च, बिक्री के कड़ों ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि चीन की इकोनॉमी धीरे-धीरे खोखली हो रही है. 

चीन में बेरोजगारी बढ़ी, उत्पादन घटा
अब एक नजर सोमवार को आए, फैक्ट्रा उत्पादन, बेरोजगारी और बिक्री के आंकड़ों पर डालते हैं. नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टेटिक्स की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक जुलाई में चीन का फैक्ट्री उत्पादन ग्रोथ घटकर 3.8 परसेंट पर आ गया है, जो कि पिछले महीने से 0.1 परसेंट कम है. कंज्यूमर खर्च 0.4 परसेंट कम होकर 2.7% परसेंट पर आ गया है. घरों और दूसरे कमर्शियल रियल एस्टेट की बिक्री भी पिछले साल के मुकाबले 28.8% गिरी है. 16-24 साल उम्र वर्ग के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर 19.9 परसेंट पर पहुंच गई है, जो कि अबतक का सबसे ऊंचा स्तर है. 

दुनिया पर क्या होगा असर 
चीन पूरी दुनिया के लिए मैन्यूफैक्चरिंग हब है, एप्पल के आईफोन से लेकर दुनिया का हर छोटा-बड़ा, सस्ता और लग्जरी सामान सबकुछ चीन में ही बनता है. अगर चीन की फैक्ट्रियां सुस्त पड़ी दुनिया की हर कंपनी पर इसका असर देखने को मिलेगा. ग्रोथ को सपोर्ट करने के लिए चीन के केंद्रीय बैंक ने भले ही ब्याज दरों में 0.1 परसेंट की कटौती की हो, लेकिन अर्थशास्त्री मानते हैं कि इसका बहुत ज्यादा फायदा नहीं होगा, क्योंकि सख्त कोविड नियंत्रण की वजह से लोग और कारोबार कर्ज लेने से कतराएंगे. इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि जुलाई में नए कर्ज लेने की रफ्तार 2017 के बाद से सबसे कम रही है. लोग नए कर्ज लेंगे ये तब होगा जब उनका भरोसा वापस लौटेगा, जिसमें अभी वक्त लगेगा. 

चीन का ग्रोथ अनुमान कमजोर
Cornell University के प्रोफेसर ईश्वर प्रसाद का कहना है कि सरकारी नीतियों के साथ-साथ अर्थव्यवस्था की संभावनाओं के बारे में बढ़ती चिंता के कारण, घरेलू मांग में ग्रोथ नाजुक बनी हुई है, इसलिए PBOC मांग बढ़ाने के लिए कम से कम व्यापार और उपभोक्ता विश्वास का समर्थन करने के लिए करने की कोशिश कर रहा है. Standard Chartered के अर्थशास्त्रियों ने चीन के लिए साल 2022 के अपने ग्रोथ अनुमानों में कटौती की है. पहले चीन का ग्रोथ अनुमान 4.1% था जिसे घटाकर अब 3.3 परसेंट कर दिया है. 

VIDEO: पुलिस की लाठियों से किया गया स्वागत पर्यटकों का

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

19 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

17 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

17 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

18 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago