होम / एक्सप्लेनर / BW Analysis: आजतक पर Tiger Is Back, सुधीर चौधरी ने खेला मास्टर स्ट्रोक

BW Analysis: आजतक पर Tiger is Back, सुधीर चौधरी ने खेला मास्टर स्ट्रोक

मीडिया विश्लेषकों का मानना है कि सुधीर चौधरी के 'आजतक' की स्क्रीन पर डिस्प्ले के साथ ही एक बड़ा दर्शक वर्ग 'आजतक' की ओर स्विच कर जाएगा.

अभिषेक मेहरोत्रा 4 years ago

आज की सबसे बड़ी पंचलाइन है- Tiger is Back....जी हां, आज दोपहर तीन बजे के बाद से मीडिया गलियारों में सबकी जुबां पर यही लाइन है. सुधीर चौधरी के 'आजतक' से जुड़ने की खबर पर मुहर लगने के बाद अब माना जा रहा है कि 'इंडिया टुडे' ने यह फैसला कई दिग्गजों के साथ करीब तीन हफ्तों के डिस्कशन के बाद लिया है.

इंडिया टुडे के सबसे सुपरहिट चैनल 'आजतक' ने बीते हफ्तों में नंबर 1 के टैग से बढ़ती दूरी को मिटाने के लिए अब ये 'मास्टर स्ट्रोक' खेला है. मीडिया विश्लेषकों का मानना है कि सुधीर चौधरी के 'आजतक' की स्क्रीन पर डिस्प्ले के साथ ही एक बड़ा दर्शक वर्ग 'आजतक' की ओर स्विच कर जाएगा. हालांकि कुछ मीडिया क्रिटिक्स का तर्क है कि ऐसा रोहित सरदाना (अब दिवंगत) के केस में भी सोचा गया था, पर फौरी तौर पर ऑडियंस इतनी तेजी से स्विच करती नहीं है. रोहित को भी अपने शो को 'आजतक' पर स्थापित करने में करीब तीन महीने लग गए थे.

ये बात अलग है कि उसके बाद रोहित सरदाना की प्रोफाइल काफी बड़ी हो गई थी. 'जी न्यूज' वाले रोहित 'आजतक' में उसके पर्दे की ऐसी जान बन गए थे, जिसे चैनल ने हर बड़े मौके पर कैश किया. रोहित के बाद उनके शो 'दंगल' को 'एबीपी न्यूज' से आई एंकर चित्रा त्रिपाठी ने भलीभांति संभाला और वह भी बड़ी संख्या में अपने दर्शकों को 'आजतक' की ओर लाने में कुछ हद तक सफल हुई हैं.

 

 

पर जब अब बात सुधीर चौधरी की हो रही है, तो 90 प्रतिशत विश्लेषक कहते हैं कि सुधीर चौधरी का जो कद है, वो आज तक किसी एंकर का नहीं हुआ है. सोशल मीडिया पर उनकी फॉलोइंग और उनका फैंस के साथ निरंतर संवाद ये चमत्कार कर सकता है कि पहले ही दिन से वह अपने कमिटेड दर्शकों को 'आजतक' की स्क्रीन पर खींच लाएं. 70 लाख ट्विटर फॉलोअर्स, 27 लाख फेसबुक फॉलोअर्स, सात लाख इंस्टा फॉलोअर्स की फैन फॉलोइंग रखने वाले सुधीर चौधरी को मीडिया इंडस्ट्री के क्लेवर (Clever) और बोल्ड संपादकों में माना जाता है.

बड़ी बात ये है कि उनकी गिनती ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स रखने वाले दुनिया भर के टॉप-10 पत्रकारों में होती है. ऐसे में उनकी इसी 'सुपरपावर' का इस्तेमाल अब 'आजतक' अपने प्रतिद्वंद्वी चैनलों को मात देने में करेगा.

माना जा रहा है कि इस बड़े मास्टरस्ट्रोक के पीछे 'इंडिया टुडे' ग्रुप के एडिटोरियल डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद का दिमाग है. उनकी ये प्लानिंग उस दौर में शुरू हुई थी, जब मई में सुधीर चौधरी ने एक हफ्ते के लिए 'डीएनए' शो नहीं किया था. तभी से दोनों के बीच संवाद शुरू हो गया था और अंतत: ये बड़ा परिणाम सामने आया है.

क्या दो शो मर्ज करेगा ‘आजतक'...
टीवी न्यूज के प्राइम टाइम शो 'डीएनए' को सुधीर चौधरी डेढ़ घंटे होस्ट करते थे, इसके पीछे वजह है कि सुधीर चौधरी का मानना था कि उनके शो में हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ होना चाहिए. न्यूज की मेल ऑडियंस के साथ फीमेल आडियंस, युवा वर्ग, स्टूडेंट्स को कैटर करना उनकी प्राथमिकता रही है. इसलिए दिन की बड़ी खबर के साथ हेल्थ, लाइफस्टाइल, टेक्नोलजी, साइंस की खबरों पर भी वह हमेशा नजर रखते हैं. हर वर्ग को कैटर करने के लिए चार-पांच खबरों का एनिलिसिस पैकेज एक घंटे में संभव होना मुश्किल है, ऐसे में माना जा रहा है कि 'आजतक' अपने नौ बजे के शो ‘खबरदार‘ और दस बजे के शो ‘दस्तक‘ का कॉम्बो करके एक नया शो लॉन्च करेगा.

सूत्रों ने इसकी पुष्टि भी की है. तो बस अब चंद दिन दूर हैं, जब सुधीर चौधरी अपने फैंस के बीच जल्दी ये कहते नजर आएंगे- नमस्कार, मैं हूं सुधीर चौधरी और आप देख रहे हैं.....


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

14 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago